A. पोलिस
B. मेट्रोपोलिस
C. टायरनोपोलिस
D. इओपोलिस
E. मेगापोलिस
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनेंः
Correct Answer: (c) D, A, B, E, C
Solution:ममफोर्ड द्वारा प्रतिपादित शहरों की वृद्धि का क्रमइओपोलिस पोलिस मेट्रोपोलिस मेगापोलिस टायरनोपोलिस नक्रोपोलिस है। जिस प्रकार मानव जन्म से लेकर शैशव, तरुण, प्रौढ़ और वृद्ध अवस्थाओं से होकर गुजरता है, उसी प्रकार नगर भी उत्पत्ति से लेकर विकास की विभिन्न अवस्थाओं के बीच से पदार्पण करता है, जिसके दौरान एक छोटा कस्बा महानगर या वृहत्नगर का रूप धारण कर लेता है। नगर विकास की इन अवस्थाओं के अध्ययन में पैट्रिक गिडीस, लेविस ममफोर्ड और ग्रिफिथ टेलर के योगदान उल्लेखनीय हैं- पैट्रिक गिडीस ने नगरों की स्थिति, कार्यों, आर्थिक और ऐतिहासिक सम्बन्धों के आधार पर नगरों के आर्थिक विकास की तीन अवस्थाओं का उल्लेख किया है- (1) आदियुगीन प्रविधि आदिम अर्थव्यवस्था (2) पुरायुगीन प्रविधि (3) नूतन प्रविधि । लेविस ममफोर्ड (1938) ने नगरों के कार्यों और ऐतिहासिक तथ्यों के सूक्ष्म अध्ययन के उपरान्त उनके विकास की (6) अवस्था का उल्लेख किया। ग्रिफिथ टेलर ने (1953) में नगरों के विकास की सात अवस्थाओं को बताया।