Solution:भारत के उत्तर-पश्चिमी भाग में नार्डिक (Nordic) के नाम से प्रसिद्ध आर्य भाषी समूह रहते हैं। यह मध्य एशिया से भारत आने वाली सबसे बाद की प्रजाति है जिसे इण्डो आर्य भी कहते हैं। इसका शरीर सुगठित, सुडौल, लम्बा, सिर लम्बा और बड़ा, चेहरा लम्बा, नाक लम्बी पतली एवं ऊँची, रंग गोरा, आँख नीली, बाल सुनहरा होता है।
इसके प्रतिनिधि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सवर्ण जातियों में पाए जाते हैं। हर्बट रिसले (1901) में सर्वप्रथम भाषा, संस्कृति आदि के आधार पर भारत में 7 प्रजातियों की पहचान की जो निम्नलिखित हैं- (1) टर्को ईरानी (2) इण्डो आर्य (3) सिथो द्रविड़ (4) आर्य-द्रविड़ (5) मंगोल द्रविड़ (6) मंगोलायड (7) द्रविड़ ।