NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर 2024 भूगोल

Total Questions: 100

21. निम्नलिखित में से कौन-सा भूतुल्यकाली उपग्रह नहीं हैं?

A. मिटियोसेट
B. गोम्स
C. लैंडसेट
D. इनसेट
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) केवल C
Solution:

लैण्डसेट भू-तुल्यकालिक उपग्रह नहीं है। यह सूर्यतुल्यकालिक उपग्रह है। मिटियोसेट, गोम्स तथा इनसेट भू- तुल्यकालिक उपग्रह हैं। भू-तुल्यकालिक (भू-स्थैतिक) उपग्रहों को 36000 किमी. की ऊँचाई पर प्रक्षेपित किया जाता है तथा इसकी गति पृथ्वी की गति के समान होती है।

पृथ्वी के घून काल से मेल खाने वाले वेग से गतिमान उपग्रह को भू-स्थैतिक (Geostationary) उपग्रह कहते हैं। इनका कोणीय वेग पृथ्वी के समान होता है। इनकी कक्षा वृत्ताकार होती है जो पश्चिम से पूर्व की ओर गति करते हुए 24 घण्टे में पृथ्वी का एक चक्कर पूरा कर लेते हैं।

इस प्रकार पृथ्वी के घूर्णन (Rotation) पथ व उपग्रह के परिक्रमण (Revolution) की दिशा तथा समय अन्तराल समान होने के कारण ये पृथ्वी के सापेक्ष स्थिर प्रतीत होते हैं। यही कारण है कि इन्हें भू-स्थैतिक कहा जाता है।

प्रमुख भू-स्थैतिक उपग्रह निम्नलिखित हैं- (i) GOES-E (ii)GOES-W (संयुक्त राज्य अमेरिका) (iii) METEOSAT (यूरोपीयअन्तरिक्ष संस्था) (iv) GOMS (रूस) (v) GMS (जापान) (vi) INSAT (भारत)।

22. एक्सेल में फंक्शन विजार्ड आपको सक्षम बनाता है

Correct Answer: (a) मानचित्र बना सकते हैं
Solution:

एक्सेस में फंक्शन विजार्ड आपको मानचित्र बनाने में सक्षम बनाता है। विस्तृत रूप से प्रयोग में लाए जाने और भारत के सभी भागों में आसानी से उपलब्ध साफ्टवेयर कार्यक्रम होने के कारण एम. एस एक्सेल का चयन अन्य सॉफ्टवेयरों में आँकड़ों के प्रक्रमण हेतु चुना गया है।

इसके अतिरिक्त यह मानचित्रों की रचना करने वाले साफ्टवेयर से सुसंगत है क्योंकि एम.एस. एक्सेल में आसानी से आँकड़ों का भरण हो सकता है और मानचित्र बनाने के लिए इसे मानचित्रण सॉफ्टवेयर के साथ जोड़ा जा सकता है।

23. समय के साथ होने वाले विसर्प (टेढ़े-मेढे) परिवर्तन की संभावनाओं के संदर्भ में सही कथनों को चुनिए

A. वे (मींडर) उपरिधारा प्रवास करके नदी की खड़ी चट्टानों का क्षरण कर सकते हैं।
B. वे पार्श्व रूप से प्रवासन करके प्लावनीय मैदानों का क्षरण कर सकते हैं।
C. वे अतिरंजित होकर ऑक्स-बो (बैल-चाप) आकार के बन सकते हैं।
D. विशेष परिस्थितियों में ये अंतर्वध हो सकते हैं।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (a) केवल B, C और D
Solution:

नदीविसर्प पार्श्व रूप से प्रवासन करके प्लावनी मैदानों का क्षरण कर सकते हैं। वे अतिरंजित होकर ऑक्स-बो या गोखुर झील (बैल-चाप) आकार के बन सकते हैं। विशेष परिस्थितियों में ये अंतर्वधी हो सकते हैं। ये (मीयंड) उपरिधारा प्रवास करके नदी की खड़ी चट्टानों का क्षरण नहीं कर सकते हैं।

प्रौढ़ नदी जब मैदानी भाग में प्रवेश करती है तो निम्न कटाव की अपेक्षा क्षैतिज अपरदन अधिक सक्रिय होता है। परिणामस्वरूप नदी अपनी घाटी को गहरा करने के बजाय चौड़ा करने लगती है। इस अवस्था में नदी का मार्ग न तो समतल होता है, न एक समान चट्टानों का ही बना होता है।

अतः नदियाँ सीधे मार्ग से न प्रवाहित होकर बल खाती हुई टेढ़े-मेढ़े रास्ते से होकर चलती हैं। इस कारण नदी के मार्ग में छोटे-बड़े मोड़ बन जाते हैं। इन मोड़ों को ही नदी विसर्प (River meander) कहते हैं। अतः विकल्प (a) सही है।

24. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए

सूची-I (ज्वालामुखी)सूची-II (देश)
A. इयाजालाजोकुल I. यू.एस.ए 
B. माउंट सेंट हेलेना II. फिलीपीन्स 
C. विसूवियस III. आइसलैंड
D. माउंट पिनाटुबो IV. इटली 

नीचे दी गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (a) A-III, B-I, C-IV, D-II
Solution:

सही सुमेलित युग्म इस प्रकार हैं-

सूची-I (ज्वालामुखी)सूची-II (देश)
इयाजालाजोकुलआइसलैंड
माउंट सेंट हेलेनायू.एस.ए.
विसूवियसइटली
माउंट पिनाटुबोफिलीपीन्स

अतः विकल्प (a) सही सुमेलित है।

25. शब्द 'इकोसिस्टम' सबसे पहले किसके द्वारा प्रयुक्तकिया गया था?

Correct Answer: (d) ए.जी. टेन्सले
Solution:

शब्द 'इकोसिस्टम' (पारिस्थितिक तंत्र) सबसे पहले1935 में ए.जी.टान्सले के द्वारा प्रयुक्त किया गया था। टान्सले के अनुसार 'पारिस्थितिक तंत्र' भौतिक तंत्रों का एक विशेष प्रकार होताहै, इनकी रचना जीवों तथा अजैविक संघटकों से होता है। यह अपेक्षाकृत स्थिर दशा में होता है,

यह विवृत तंत्र होता है तथा विभिन्न आकारों एवं प्रकारों का होता है। आर.यल. लिण्डमैन केअनुसार किसी भी परिमाण (Magnitude) वाली स्थान समय इकाईमें भौतिक रासायनिक जैविक प्रक्रियाओ द्वारा निर्मित तंत्र को पारिस्थितिक तंत्र कहते हैं।

26. जनजातियों और उनके आवास स्थल के राज्य के संदर्भमें निम्नलिखित में से कौन-से युग्म सही हैं?

A. भील : मध्य प्रदेश और गुजरात
B. थारू :आंध्र प्रदेश
C. भूटिया : उत्तरखंड
D. संथाल : झारखंड
E. गद्दी : राजस्थान
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) केवल A, C और D
Solution:

सही सुमेलित युग्म इस प्रकार हैं-

जनजातियाँराज्य
भीलमध्य प्रदेश और गुजरात
थारूउत्तर प्रदेश
भूटियाउत्तराखंड
संथालझारखंड
गद्दीहिमाचल प्रदेश

अतः विकल्प (b) सही सुमेलित है।

27. सूर्य की सतह पर दिखाई देने वाले गहरे धब्बे (सूर्य-धब्बे) क्या हैं?

Correct Answer: (b) विशाल चुंबकीय आंधियाँ
Solution:

सूर्य की सतह पर दिखाई देने वाले गहरे धब्बे (सूर्य धब्बे) विशाल चुंबकीय आंधियाँ हैं। सौर कलंक (Sun Spot) प्रकाश मंडल के वे प्रदेश हैं जहाँ का तापमान चतुर्दिक प्रदेश की तुलना में 1500°C कम होता है। ये कलंक सूर्य के 5° से 400 उत्तरी तथा दक्षिणी अक्षांशों के मध्य उत्पन्न होते हैं।

इनके आंतरिक काले भाग को अम्बा (Umbra) तथा चारों तरफ स्थित अपेक्षाकृत कम काले भाग को पेनम्ब्रा (Penumbra) कहा जाता है। एक सौर कलंक का जीवनकाल कुछ घंटे से कुछ माह तक होता है। ये लगभग 11.1 वर्ष के समयान्तराल पर प्रकट होते हैं।

इसे सौर चक्र की भी संज्ञा प्रदान की जाती है। सौर कलंक के समय में चुम्बकीय क्षेत्र लगभग 100 से 4000 गौस होता है। इसके समाप्त होते ही चुम्बकीय क्षेत्र ध्रुवों की तरफ फैल जाता है।

28. महासागरीय जल के निम्नलिखित मुख्य अवयवों/संघटकों को (100 भाग प्रति दस लाख से अधिक) उनके प्रतिशतों के घटते क्रम में व्यवस्थित कीजिए -

A. क्लोरिन B. सल्फेट C. सोडियम D. मैग्नीशियम
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) A, C, B और D
Solution:

महासागरीय जल के मुख्य अवयवोंसंघटकों को (100 भाग प्रति दस लाख से अधिक) उनके प्रतिशतों के घटते क्रम में व्यवस्थित निम्नलिखित हैं-

अवयवमात्रा (प्रति किग्रा. जल में नमक का ग्राम)
क्लोरीन18.97
सोडियम10.47
सल्फेट2.65
मैग्नीशियम1.28
कैल्शियम0.41
पोटैशियम0.38
बाइकार्बोनेट0.14
ब्रोमीन0.06
बोरेट0.02
स्ट्रांटियम0.01

अतः विकल्प (b) सही सुमेलित है।

29. वायुमंडल की किस परत में निशादीप्त मेघ पाए जाते हैं?

Correct Answer: (c) मध्यमंडल
Solution:

वायुमंडल की मध्यमंडल परत में निशादीप्त मेघ (Noctilucent clouds) पाए जाते हैं। मध्य मंडल का विस्तार सागर तल से 50 से 80 किमी. की ऊँचाई तक पाया जाता है। इस मंडल में नाक्टीलुसेण्ट बादलों का ध्रुवों के ऊपर गर्मियों में दर्शन होता है।

इन बादलों का निर्माण उल्का धूल (meteoric dusts) एवं संवहनीय प्रक्रिया द्वारा ऊपर लायी गयी आर्द्रता के सहयोग से संघनन (Condensation) होने से होता है। वायुमंडल की सबसे निचली परत को परिवर्तन मंडल या क्षोभमंडल कहा जाता है।

इस परत का 'ट्रोपोस्फीयर' के रूप में नामकरण टीजरेंस डी बोर्ड ने किया है। ट्रोपोपाज के ऊपर वाली परत को समतापमंडल कहा जाता है। इस मंडल की खोज तथा अध्ययन सर्वप्रथम टीजरेन्स डी बोर्ट द्वारा किया गया है। आयन मंडल का वायुमंडल में सागर तल से 80 से 640 किमी. के बीच विस्तार पाया जाता है।

30. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में साक्षरता के संदर्भ में निम्नलिखित राज्यों को आरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए

A. महाराष्ट्र B. मध्य प्रदेश C. उत्तरखंड D. केरल
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) B, C, A, D
Solution:

2011 की जनगणना के अनुसार भारत में साक्षरता के संदर्भ में राज्यों का आरोही क्रम इस प्रकार है- मध्य प्रदेश (69.3%) उत्तराखण्ड (78.8%) महाराष्ट्र (82.3%) केरल (94.0%)। 2011 की जनगणना के अनुसार शीर्ष पाँच साक्षरता दर वाले राज्य इस प्रकार हैं-

राज्यप्रतिशत (%)
केरल94.0
मिजोरम91.3
गोवा88.7
त्रिपुरा87.2
हिमाचल प्रदेश82.8