NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर 2024 भूगोल

Total Questions: 100

31. 'भूगोल, प्राकृतिक और समान विज्ञानों के बीच सेतु है', कथन किससे संबंधित किया जा सकता है?

Correct Answer: (e) (*)
Solution:

'भूगोल, प्राकृतिक और समान विज्ञानों के बीच सेतु है', यह कथन रिचर्ड हार्टशोर्न से संबंधित किया जा सकता है। हार्टशोर्न ने भूतल के संबंध में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने का सार्थक प्रयास किया था। आधुनिक भूगोल के संकल्पनात्मक विकास में हार्टशोर्न की महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने भूतल की संकल्पना, क्षेत्रीय विभेदीकरण की संकल्पना, भूदृश्य की संकल्पना, संभववाद, भूगोल में द्वैतवाद आदि विभिन्न सकंल्पनात्मक पक्षों को सरल भाषा में दृष्टांत सहित स्पष्ट करने का सार्थक प्रयास किया है। अल्ब्रेक पेंक मुख्यरूप से मानचित्रण, भूआकृति विज्ञान व जलवायु वर्गीकरण के लिए जाने जाते हैं।

नोट:- NTA ने इस प्रश्न का सही उत्तर विकल्प (c) माना है जो कि गलत है। अतः दिये गये विकल्पों में से किसी भी विकल्प का चयन नहीं किया जा सकता है।

32. केन्द्रीय स्थल सिद्धांत में प्रशासनिक सिद्धांत के अंतर्गत k का मान क्या है?

Correct Answer: (d) k =7
Solution:

केन्द्रीय स्थल सिद्धांत में प्रशासनिक सिद्धांत के अंतर्गत 'k' का मान k = 7 है। क्रिस्टालर के अनुसार केन्द्र स्थल तथा उसके सहायक क्षेत्र तीन वैकल्पिक सिद्धांतों द्वारा नियंत्रित होते हैं- (i) बाजार सिद्धांत (ii) यातायात सिद्धांत (iii) प्रशासकीय (प्रशासनिक) सिद्धांत।

उनके अनुसार किसी प्रदेश के संपूर्ण पदानुक्रम के लिए एक निश्चित तथा स्थिर अनुपात होता है। जिसे 'क' मूल्य ('k' Value) कहा जाता है। प्रत्येक श्रेणी के केन्द्र स्थलों की संख्या और पिछली श्रेणी के केन्द्रस्थलों की संख्या के एक निश्चित गणितीय अनुपात पाया जाता है

जो सभी श्रेणियों के संदर्भ में स्थिर रहता है। इसी स्थिर अनुपात को k मूल्य कहते हैं। इसीलिए क्रिस्टालर के सिद्धांत को 'स्थिर के' सिद्धांत और उनके पदानुक्रम को 'स्थिर के' पदानुक्रम भी कहा जाता है। इन्होंने बाजार के लिए k = 3, यातायात के लिए k = 4 तथा प्रशासनिक के लिए k = 7 मूल्यों का प्रयोग किया है।

33. निम्नलिखित में से कौन-सा मानचित्र गतिक मानचित्र (डाइनेमिक मैप कहलाता है?

Correct Answer: (a) प्रवाह मानचित्र (फ्लो मैप)
Solution:

प्रवाह मानचित्र (फ्लो मैप) गतिक मानचित्र (डाइनेमिक मैप) कहलाता है। प्रवाह संचित आलेख और मानचित्र का मिश्रण है। इसे उत्पत्ति और उद्देश्य के स्थानों के बीच वस्तुओं अथवा लोगों के प्रवाह को दिखाने के लिए खींचा जाता है। इसे "गतिक मानचित्र" भी कहते हैं। यातायात मानचित्र जो यात्रियों, वाहनों आदि की संख्याको प्रदर्शित करता है, प्रवाह संचित्र का सबसे अच्छा उदाहरण है।

बिन्दुकित मानचित्र (Dot Map) तत्वों जैसे जनसंख्या, जानवर, फसल के प्रकार आदि के वितरण को दर्शाने के लिए बनाए जाते हैं। वर्णमात्री मानचित्र (कोरोप्लेथ मैप) को आँकड़े की विशेषतओं,जो कि प्रशासकीय इकाइयों से संबंधित है को दर्शाने के लिए खींचा जाता है।

ये मानचित्र जनसंख्या घनत्व, साक्षरता, वृद्धिदर, लिंगअनुपात आदि को प्रदर्शित करने के लिए प्रयुक्त होते हैं। सममान रेखा (आइसोप्लेथ) एक काल्पनिक रेखा है जो समान मान के स्थानों को जोड़ती हैं। सममान रेखाओं के अंतर्गत समताप रेखा, समदाब रेखा, समवर्षी रेखा आदि आते हैं।

34. निम्नलिखितमें से कौन से भारतीय विदेश नीति के मुख्य सिद्धांत हैं?

A. गुट निरपेक्षता
B. साम्राज्यवाद अनुकूल
C. पंचशील
D. निरस्त्रीकरण
E. जातिवाद नस्लवाद अनुकूल
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (d) केवल A, C और D
Solution:

गुट-निरपेक्षता, पंचशील, निरस्त्रीकरण भारतीय विदेश नीति के प्रमुख सिद्धांत हैं। इसके अतिरिक्त विश्व शांति को बढ़ावा देना, गैर-उपनिवेशवाद, गैर-नस्लवाद भी भारतीय विदेश नीति के प्रमुख सिद्धांत हैं। पंचशील अन्तर्राष्ट्रीय संबंध के लिए आचरण के पाँच सिद्धांतों को लागू करता है।

ये पाँच सिद्धांत निम्नलिखित हैं- (i) एक दूसरे की क्षेत्रीय अखण्डता और प्रभुसत्ता के लिए परस्पर सम्मान (ii) अनाक्रमण (iii) एक दूसरे के आंतरिक मामलों मेंदखल न देना (iv) समानता व परस्पर लाभ (v) शांतिपूर्वक सहअस्तित्व । अतः विकल्प (d) सही है।

35. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए

सूची-I (पुस्तक)सूची-II (लेखक)
A.दि पल्स ऑफ एशियाI.हार्टशोर्न
B.इन्फ्लुएंसेज ऑफ ज्योग्राफिकल इनवायरमेंटII.रेटजेल
C.नेचर ऑफ जिओग्राफीIII.एल्सवर्थ हन्टिगटन
D.एन्थ्रोपोजिओग्राफीIV.ई.सी.सेम्पल

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (c) A-III, B-IV, C-I, D-II
Solution:

सही सुमेलित युग्म इस प्रकार हैं-

सूची-I (पुस्तक)सूची-II (लेखक)
दि पल्स ऑफ एशियाएल्सवर्थ हन्टिगटन
इन्फ्लुएंसेज ऑफ ज्योग्राफिकल इनवायरमेंटई.सी. सेम्पल
नेचर ऑफ जिओग्राफीहार्टशोर्न
एन्थ्रोपोजिओग्राफीरेटजेल

अतः विकल्प (c) सही सुमेलित है।

36. निम्नलिखित में से कौन-सा मानव भूगोल का एक अभिगम दृष्टिकोण नहीं हैं?

Correct Answer: (c) मात्रात्मक क्रांति
Solution:

मानव भूगोल का अभिगम / दृष्टिकोण मात्रात्मक क्रांति नहीं है, जब कि स्थानिक संगठन, क्षेत्रीय विभेदन, अन्वेषण और विवरण, ये सब मानव भूगोल के अभिगम दृष्टिकोण है। 1820 के दशक में फ्रांसीसी दार्शनिक आगस्ट काम्टे (Augusta Comte) ने प्रत्यक्षवाद (मात्रात्मक क्रांति/Quantitative Revolution) का प्रतिपादन किया था।

इनके अनुसार वास्तविक ज्ञान वैज्ञानिक होता है तथा तथ्यों एवं अनुभव पर आधारित होता है। 1950 के दशक में अन्य विज्ञानों की भांति भूगोल पर प्रत्यक्षवाद का गहरा प्रभाव पड़ा। भूगोल में मात्रात्मक क्रांति के विकास में मैकार्टी, शोर्ले, पीटर हैगेट आदि लोगों ने योगदान दिया।

37. तड़ितझंझा के संबंध में निम्नलिखित में से कौन से कथन सत्य हैं?

A. उच्च अक्षांशों के मौसम में तड़ितझंझा सामान्य विशेषताएँ हैं।
B. तड़ित झंझा घटित होने के लिए सामान्य हास दर तापमान परिवर्तन के रुद्घोष्म दर से अधिक होनी चाहिए।
C. उष्ण और नम वायु की अस्थिरता जितनी अधिक होगी, तड़ित झा की सघनता और समयावधि उतनी अधिक होगी।
D. नम और स्थिर वायु होनी चाहिए।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b) केवल B और C
Solution:

तड़ित झंझा (Thunderstorm) स्थानीय तूफान या झंझावत होते हैं, जिसमें ऊपर की ओर तीव्र हवाएँ चलती हैं तथा बिजली की चमक तथा बादलों की गरज के साथ घनघोर जल वर्षा होती है।

तड़ित झा घटित होने के लिए सामान्य ह्रास दर तापमान परिवर्तन की रुद्घोष्म दर से अधिक होनी चाहिए। उष्ण और नम आयु की अस्थिरता जितनी अधिक होगी, तड़ित झा की सघनता और समयावधि उतनी अधिक होगी।

तड़ित झंझा का सम्बन्ध उच्च तापमान, उच्च आर्द्रता तथा अभिसरण से अधिक होने से भूमध्य रेखीय प्रदेश इनके लिए सर्वाधिक आदर्श स्थान होते हैं, जहाँ पर स्थानीय या तापीय झंझावात प्रायः आते रहते हैं।

उच्च अक्षांशों में (45°-60°) शीतोष्ण कटिबंधीय चक्रवातों के साथ इनका निर्माण होता रहता है परन्तु 60°-70° अक्षांशों के आगे तड़ित झंझा नहीं होते हैं। अतः विकल्प (b) सही है।

38. महासागर की लवणता के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और सही कथनों को चुनिए

A. महासागर की औसत क्लोरीनता 19.2% होती है।
B. उच्चतम लवणता पट्टी (बेल्ट) 20° और 40°N तथा S अक्षांशों पर पाई जाती है।
C. उच्चतम लवणता पट्टी (बेल्ट) 10° और 20° N तथा S अक्षांशों पर पाई जाती है।
D. मानचित्र पर लवणता का वितरण आइसोहेलाइन द्वारा प्रदर्शित किया जाता है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (a) केवल A, B और D
Solution:

महासागर की लवणता में महासागर की औसत क्लोरीनता 19.25% होती है। उच्चतम लवणता पट्टी (बेल्ट) 200 और 40° N तथा S अक्षांशों पर पाई जाती है। मानचित्र पर लवणता का वितरण आइसोहेलाइन (समलवण रेखा) द्वारा प्रदर्शितकिया जाता है।

भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर जाने पर सामान्य रूप में लवणता में कमी आती है। स्मरणीय है कि भूमध्यरेखा पर उच्चतम लवणता नहीं पाई जाती है, यद्यपि यहाँ उच्च तापक्रम तथा उच्च वाष्पीकरण होता है, क्योंकि यहाँ पर वर्षा का जल लवणता को कम कर देता है।

39. स्थानिक विश्लेषण किस से निकटतम संबंधित है-

Correct Answer: (b) प्रत्यक्षवाद
Solution:

स्थानिक विश्लेषण प्रत्यक्षवाद से निकटतम संबंधित है। प्रत्यक्षवाद (या सकारात्मक दर्शन) का यह विश्वास है कि विज्ञान का सम्बन्ध केवल आनुभविक तथ्यों से होता है। आनुभविक तथ्य वे हैं जिनको मानव ज्ञानेन्द्रियों से देखा परखा जा सकता है, क्योंकि वे मूर्त होते हैं,

भावात्मक (abstract) नहीं इसीलिए इसे अनुभववाद भी कहते हैं। वैज्ञानिक समाजशास्त्र के जनक ऑगस्ट कॉम्टे (Auguste Comte 1857) ने प्रत्यक्षवाद के दर्शन को अपनी 4 खण्ड वाली पुस्तक 'सकारात्मक दर्शन' (Positive Philosophy) 1830-1842 में प्रस्तुत किया।

40. ज्वारों का गतिशील सिद्धांत_______द्वारा दिया गया है।

Correct Answer: (b) लाप्लास
Solution:

ज्वारों का गतिशील सिद्धांत (dynamical theory) लाप्लास द्वारा दिया गया है। ज्वार भाटा की उत्पत्ति से संबंधित समय-समय पर कई परिकल्पनाएँ प्रतिपादित की गयी हैं, इनमें प्रथम प्रयास 'सर आइजक न्यूटन' का है, जिन्होंने 1687 ई. में गुरुत्वाकर्षण बल को अपने सिद्धांत का आधार बनाया।

आगे चलकर इनकी कटु आलोचना तो अवश्य हुई, परन्तु न्यूटन ने आगे आने वाले विद्वानों के लिए इस दिशा में मार्ग दर्शन किया।