Solution:जहाज निर्माण उद्योग की प्रस्थिति/स्थान के लिए आदर्श दशाएँ लौह और इस्पात उद्योग तथा कुशल श्रमिक का समीप होना। कच्चे माल को मशीनों की सहायता से बड़े पैमाने पर निर्मित वस्तुओं में बदलने की क्रिया को निर्माण उद्योग कहते हैं। उद्योगों की स्थापना केवल उन्हीं स्थानों पर हो सकती है,
जहाँ उनके लिए अनुकूल परिस्थितियाँ उपस्थिति हों। भौगोलिक, आर्थिक, राजनैतिक तथा एतिहासिक कई ऐसे कारक होते हैं जो किसी स्थान पर औद्योगिक विकास को प्रभावित करते हैं।
(I) भौगोलिक कारक कच्चा माल, चालक शक्ति, श्रम परिवहन तथा संचार साधन, बाजार, जलवायु, जलापूर्ति आदि महत्वपूर्ण हैं।
(II) आर्थिक कारक इन कारकों में पूँजी, बैंकिंग व्यवस्था तथा बीमा की सुविधा का बड़ा महत्व होता है।
(III) राजनैतिक कारक में राजनैतिक स्थिरता, सरकार की नीति तथा ऐतिहासिक में औद्योगिक जड़त्व अथवा प्रारम्भिक संवेग, औद्योगिक ख्याति व जनसंख्या का प्रवास ये सभी कारक निर्माण उद्योग को प्रभावित करते हैं।