Solution:थामस राबर्ट माल्थस प्रथम विचारक थे, जिन्होंने जनसंख्या और संसाधन सम्बन्ध पर एक व्यवस्थित सिद्धांत का प्रतिपादन किया।
माल्थस ने ब्रिटेन और कई अन्य पश्चिमी यूरोपीय देशों का भ्रमण कर आँकड़ों को एकत्रित किया और अपने जनसंख्या सिद्धांत को वैज्ञानिक रूप में प्रस्तुत किया। माल्थस के जनसंख्या सिद्धांत का विश्लेषण निम्नलिखित शीर्षकों पर आधारित हैं-
जनसंख्या में गुणोत्तर वृद्धि - माल्यस के अनुसार जनसंख्या ज्यामितीय या गुणोत्तर अनुपात (12:4:8:16 आदि) में बढ़ती है। इनके अनुसार किसी अवरोध (प्राकृतिक या कृत्रिम) के अभाव में जनसंख्या 25 वर्षों में दो गुनी हो जाती है।
खाद्य पदार्थों में अंकगणितीय वृद्धि- माल्थस के अनुसार मनुष्य की खाद्य सामग्री में धीरे-धीरे अंकगणितीय क्रम (1,2,3,4,.... आदि) में वृद्धि होती है। कृषि में उत्पत्ति ह्रासमान नियम लागू होता है जिससे कृषि उत्पादन में एक सीमा के पश्चात् ह्रास की प्रकृति पायी जाती है।
जनसंख्या और खाद्य पदार्थों में असंतुलन - खाद्य पदार्थों की वृद्धिदर और जनसंख्या की वृद्धिदर के अंतर के कारण दोनों का अन्तराल बढ़ता जाता है, जिससे जनसंख्या और जीविका के साधनों में असंतुलन उत्पन्न हो जाता है।
जनसंख्या नियंत्रण के उपाय- माल्थस के अनुसार तीव्र गति से बढ़ती जनसंख्या प्राकृतिक (Natural) और कृत्रिम (Artificial) दोनों तरीकों से नियंत्रित हो सकती है। प्राकृतिक नियंत्रण में इन्होंने महामारी, अकाल, युद्ध, बाढ़, भूकम्प आदि को शामिल किया
जबकि प्रतिबंधात्मक नियंत्रक (कृत्रिम) से उनका तात्पर्य आत्मसंयम, ब्रह्मचर्य का पालन, विवाह न करना या देर से विवाह करना आदि था। अतः कथन (A), (C) और (E) सही नहीं हैं।