NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर 2024 भूगोल

Total Questions: 100

71. निम्नलिखित राज्यों को उनके गठन की तिथि के अनुसार आरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए -

A. झारखण्ड
B. मिजोरम
C.छत्तीसगढ़
D. गोआ
E. उत्तराखंड
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए -

Correct Answer: (a) B, D, C, E, A
Solution:

दिये गये विकल्प में से राज्यों को उनके गठन की तिथि के अनुसार आरोही क्रम निम्नलिखित प्रकार हैं मिजोरम (1986) → गोवा (1987) छत्तीसगढ़ (2/11/2000) → उत्तराखण्ड (9/11/2000) झारखण्ड (15/11/2000)। राज्य पुनर्गठन एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसके अंतर्गत स्वतंत्रता के पश्चात भारत में समयसमय पर विभिन्न राज्यों का गठन किया गया है।

संविधान के अधिनियमित होने से पहले एक राज्य पुनर्गठन आयोग की स्थापना की गई जिसने वित्तीय, राष्ट्रीय कल्याण और विकास, भाषा तथा संस्कृति आदि जैसे कारकों के भीतर 14 राज्यों और 6 संघ राज्यक्षेत्र के गठन का सुझाव दिया। वर्तमान में भारत में 28 राज्य और 8 केन्द्रशासित प्रदेश हैं। अतः विकल्प (a) सही सुमेलित है।

72. निम्नलिखित में से कौन से कॉफी के प्रकार हैं?

A. लाइबेरिका
B. अरेबिका
C. रोबस्टा
D. दार्जिलिंग
E. ऊलौंग
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) केवल A, B, और C
Solution:

लाइबेरिका, अरेबिका तथा रोबस्टा कॉफी के प्रकार हैं जबकि दार्जिलिंग तथा ऊलौंग चाय की किस्मों के प्रकार हैं। कॉफी एक उष्ण कटिबंधीय पौधा है। इसके बीज को भूनकर पीसा जाता है तथा एक पेय के रूप में प्रयोग किया जाता है। कॉफी की तीन किस्में हैं:

अरेबिका, रोबस्ता व लाइबेरिका। भारत में अरेबिका किस्म की कॉफी पैदा की जाती है, जो आरम्भ में यमन से लाई गई थी। इसकी कृषि की शुरुआत भारत में बाबा बूदन पहाड़ियों से हुई और आज भी इसकी खेती नीलगिरि की पहाड़ियों के आस-पास कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में की जाती है। अतः विकल्प (c) सही सुमेलित है।

73. मोनटेरी अंतःसमुद्री खड्ड कहाँ स्थित है?

Correct Answer: (b) कैलिफोर्निया तट पर
Solution:

मोनटेरी अंतःसमुद्री खड्ड कैलिफोर्निया तट पर स्थित है। महाद्वीपीय मग्नतट तथा मग्न ढाल पर संकरी, गहरी तथा खड़ी दीवार से युक्त घाटियों को महासागर के अन्दर होने के कारण अतः सागरीय कन्दराएँ या कैनियन कहा जाता है। ये कन्दराएँ स्थल पर निर्मित नदियों के समान होती हैं।

निर्माणक प्रक्रम के आधार पर इसके दो प्रकार होते हैं- (i) हिमानी द्वारा निर्मित कैनियन (ii) हिमानी के अलावा अन्य प्रक्रमों से निर्मित कैनियन। विश्व में अन्तः सागरीय कन्दराओं के वितरण में अक्षांश का नियंत्रण नहीं देखा जाता है। शेपर्ड तथा बियर्ड ने विश्व में 102 कन्दराओं का अन्वेषण किया।

ये कन्दरायें प्रायः सर्वत्र पायी जाती हैं, परन्तु ये खासकर नदियों के मुहाने के सामने सीधे सागरतट के सामने अधिक संख्या में मिलती हैं। प्रशांत महासागर में उत्तरी अमेरिका के पश्चित तट के सामने कई कैनियन मिलते हैं, जिसमें मुख्य हैं- बैनकूकर तथा एल्यूशियन द्वीप के पास स्थित कैनियन, कोलम्बिया कैनियन, मान्टेरे कैनियन, युगू कैनियन, स्क्रिप्स कैनियन, डूय कैनियन, आरग्वेली कैनियन, मेक्सिको तट के कैनियन आदि।

74. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए:

सूची-I (जलविद्युत शक्ति परियोजना)सूची-II (राज्य)
A. नागार्जुन सागरI. केरल
B. शिवसमुद्रम II. तमिलनाडु
C. मेट्टूर III. कर्नाटक
D. इडुक्की IV. आंध्र प्रदेश

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (a) A-IV, B-III, C-II, D-I
Solution:

सही सुमेलित युग्म इस प्रकार हैं

सूची-I (जलविद्युत शक्ति परियोजना)सूची-II (राज्य)
नागार्जुन सागरआंध्र प्रदेश 
शिवसमुद्रम कर्नाटक 
मेट्टूर तमिलनाडु 
इडुक्की केरल 

अतः विकल्प (a) सही सुमेलित है।

75. रैखिक खाद्य श्रृंखला का सामान्य और सम्पूर्ण उदाहरण हैं-

A. घास B. साँप C. कीट D. बाज E. मेंढक
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b) A, C, E, B, D
Solution:

रैखिक खाद्य श्रृंखला का सामान्य और सम्पूर्ण उदाहरण हैं- घास कीट मेंढक साँप बाज। सामान्य रूप में जीवमंडल में एक जीव से दूसरे जीव में ऊर्जा के स्थानांतरण के क्रम को आहार श्रृंखला अथवा खाद्य श्रृंखला कहते हैं। खाद्य श्रृंखला विभिन्न प्रकार के जीवधारी का क्रम हैं

जिसके द्वारा पारितंत्र में रित पादपों (उत्पादक) से ऊर्जा का स्थानांतरण होता है। हरे पादपों द्वारा निर्मित खाद्यों से प्राप्त ऊर्जा को विभिन्न जीवों के क्रमवार अन्य जीवों को खानें और स्वतः खाए जाने को खाद्य श्रृंखला कहते हैं। उदाहरण- घास टिड्ढा मेंढक साँप बाज चील।

खाद्य श्रृंखला प्रत्येक सोपान पर पोषण स्तर का प्रतिनिधित्व करता है। जब ऊर्जा का एक रूप से दूसरे रूपरूप में परिवर्तन होता है, तो पर्यावरण में ऊर्जा की कुछ मात्रा अनुपयोगी ऊर्जा के रूप में हास हो जाता है। एक स्थलीय परितंत्र में हरे पौधे की पत्तियों द्वारा प्राप्त होने वाली ऊर्जा का लगभग 1% भाग खाद्य ऊर्जा में परिवर्तित करते हैं।

76. हार्टलैंड केंद्रस्थल सिद्धांत के अनुसार निम्नलिखित में से कौन से कथन सही हैं?

Correct Answer: (b) केवल A, C और D
Solution:

हार्टलैंड केन्द्रस्थल सिद्धांत के अनुसार जो पूर्वी यूरोप पर शासन करता है, वही हार्टलैंड (केन्द्रस्थल) पर नियंत्रण शासन करता है जो हार्टलैंड पर शासन करता है, वही विश्व आइलैंड / द्वीप पर शासन करता है, जो विश्वद्वीप पर शासन करता है, वही विश्व पर नियंत्रण शासन करता है। हार्टलैंड केन्द्रस्थल सिद्धांत को मैकिण्डर महोदय ने प्रतिपादित किया था।

सन् 1919 में मैकिण्डर ने 'Democratic Ideals and Reality' नामक पुस्तक प्रकाशित किया, जिसमें उनके लेख (The Geographical Pivot of History) में संशोधन किया गया था। इस पुस्तक में धुरी क्षेत्र (Pivot area) के स्थान पर नया नाम 'हृदय स्थल' (Hant land) का प्रयोग किया गया था। अतः विकल्प (b) सही है।

77. विश्व में ताजे पानी का सबसे बड़ा भंडार कौन सा है

Correct Answer: (b) तंगानिका झील
Solution:

विश्व में ताजे पानी का सबसे बड़ा भंडार बैकाल झील में पाया जाता है। दक्षिण-पूर्व साइबेरिया में स्थित बैकाल झील दुनिया की सबसे पुरानी और सबसे गहरी झील है। इसमें दुनिया के कुल जमे हुए मीठे पानी के भंडार का 20% हिस्सा है। इसे 'रूस के गैलापागोस' के नाम से जाना जाता है।

सतही क्षेत्रफल के हिसाब से कैस्पियन सागर दुनिया का सबसे बड़ा अंतर्देशीय जल निकाय है। यह रूस, कजाखस्तान, तुर्कमेनिस्तान, ईरान एवं अज़रबैजान से घिरा हुआ है।

तंगानिका झील दुनिया की सबसे लम्बी, अफ्रीका की सबसे गहरी और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी (आयतन के हिसाब से) मीठे पानी की झील है। यह झील बुरुंडी, तंजानिया, जाम्बिया और कांगो प्रजातांत्रिक गणराज्य से घिरा हुआ है।

78. शब्द 'इकोलॉजी' का प्रयोग सबसे पहले किसने किया था?

Correct Answer: (b) हॉकेल
Solution:

'इकोलॉजी' (Ecology) शब्द का प्रयोग सबसे पहले हॉकेल (हीकेल) (Heackel) ने 1869 ई. में किया था। पारिस्थितिकी (Ecology) सामान्य रूप से उस विज्ञान को कहते हैं। जिसके अन्तर्गत किसी पारिस्थितिकी तंत्र में सभी जीवों तथा उनके भौतिक पर्यावरण में तथा दूसरी तरफ विभिन्न जीवों के मध्य पारस्परिक अन्तक्रियाओं का अध्ययन किया जाता है।

फ्रांसीसी जन्त विज्ञानी 'हिलेयर' ने 1859 में विभिन्न जीवों के आपसी सम्बंधों के लिए 'Ethology' तथा ब्रिटिश प्रकृति विज्ञानी 'मिवार्ट' ने जीवों तथा उनके पर्यावरण के बीच सम्बंधों के अध्ययन के लिए 'Hexicology' नामावली का प्रयोग किया था। 'फ्रेसर डार्लिंग' (1963) ने पारिस्थितिकी के विषय क्षेत्र को विस्तृत किया तथा प्रतिपादित किया कि 'पारिस्थितिकी समस्त पर्यावरण के सन्दर्भ में जीवों का तथा उनके अन्तर्जातीय एवं आपसी अन्तर्सम्बन्धों का विज्ञान है।'

इस परिभाषा से यह स्पष्ट होता है कि पारिस्थितिकी के अन्तर्गत दो पक्षों का अध्ययन किया जाता है- (i) किसी खास क्षेत्र के भौतिक पर्यावरण के सन्दर्भ में जीवों का अध्ययन (ii) एक समुदाय के विभिन्न जीवों के मध्य आपसी अन्तर्सम्बंधों का अध्ययन। इस तरह पारिस्थितिकी की दो शाखाओं का अभ्युदय हुआ (i) स्वपारिस्थितिकी (ii) समुदाय पारिस्थितिकी।

79. निम्नलिखित में से कौन सा वेक्टर डाटा प्रारूप का एक लाभ है?

Correct Answer: (a) Compact data structure/ संहत डाटा संरचना
Solution:

संहत डाटा संरचना वेक्टर डाटा प्रारूप का एक लाभ है। वेक्टर मॉडल में किसी लक्ष्य या वस्तु को किसी आकृति विशेष दू से प्रदर्शित किया जाता है। सही ढंग का अर्थ यह है। विस वस्तु की बसाव स्थिति दूरी तथा आयाम (Dimentions) चित कर से निश्चित किया जाना।

वेक्टर एक द्विविम मॉडल है जो बिन्द, रेखा या बहुभुज तत्वों को दर्शाता है। यह भौगोलिक माकृतियों के निर्देशांकों के सेटों द्वारा प्रदर्शित किये जाते हैं। वेक्टर के प्रमुख लाभ निम्नलिखित हैं-
(i) पंचशास्त्र आँकड़ा संरचना का उपयुक्त प्रदर्शन करता है।
(ii) यह एक सघन आंकड़ा संरचना है।
(iii)नेटवर्क अनुबंध के साथ स्थान-विज्ञान को सफलतापूर्वक स्पष्टकिया जा सकता है।
(iv) शुद्ध सुचित्रों का निर्माण करना।
(v) सुचित्रों तथा लक्षणों की पुनर्प्राप्ति, नवीनीकरण तथा सामान्यीकरण सम्भव है।

80. हिमालय की निम्नलिखित चोटियों को उनकी ऊँचाईके घटते क्रम के अनुसार व्यवस्थित करें:

A. ल्होत्से B. धौलागिरी C. अन्नापूर्णा D. मकालू E. कंचनजंगा
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तरका चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) E, A, D, B, C
Solution:

हिमालय की चोटियों को उनकी ऊँचाई के घटते क्रम (Descending Order) क्रमशः कंचनजंगा > ल्होत्से > मकालू धौलागिरि > अन्नापूर्ण हैं। भारत की उत्तरी सीमा पर विस्तृत हिमालय भूगर्भीय रूप से युवा एवं बनावट के दृष्टिकोण से वलित पर्वत श्रृंखला है।

ये पर्वत श्रृंखलाएँ पश्चिम पूर्व दिशा में सिन्धु से लेकर ब्रह्मपुत्र तक फैली हैं। हिमालय विश्व की सबसे ऊँची पर्वत श्रेणी है और एक अत्यधिक असम अवरोधों में से एक है। से 2500 किमी. की लम्बाई में फैले एक अर्द्धवृत्त का निर्माण करते हैं। इसकी चौड़ाईकश्मीर में 400 किमी. एवं अरुणाचल प्रदेश में 160 किमी. है। हिमालय के कुछ ऊँचे शिखर निम्नलिखित हैं-

शिखरदेशऊँचाई (मी. में)
माउंट एवरेस्टनेपाल8,848
कंचन जंगाभारत8,598
ल्होत्सेनेपाल8,516
मकालूनेपाल8,481
धौलागिरिनेपाल8,172
नंगा पर्वतभारत8,126
अन्नपूर्णानेपाल8,078
नंदा देवीभारत7,817
कामेटभारत7,756
नामचा बरूआभारत7,756
गुरू ला मंधातानेपाल7,728