NTA यू.जी.सी.नेट जेआरएफ परीक्षा जून, 2020 (लोक प्रशासन)

Total Questions: 100

71. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए:

सूची-I (उपागम)सूची-II (विशेषता)
(A) अधिकारी-तंत्रीय(I) कृषक, ट्रांजिटिया, औद्योगिक
(B) व्यवहारात्मक(II) समाज में एक उप-प्रणाली के रूप में प्रशासनिक प्रणाली
(C) सामान्य प्रणाली(III) प्रशासनिक व्यवस्था में मानव व्यवस्था का विश्लेषण
(D) पारिस्थितिक(IV) वैध-विवेकपूर्ण प्राधिकार

नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर चुनिएः

Correct Answer: (d) (A)-(IV), (B)-(III), (C)-(II), (D)-(I)
Solution:सही सुमेलित
सूची-I (उपागम)सूची-II (विशेषता)
(A) अधिकारी-तंत्रीय(IV) वैध-विवेकपूर्ण प्राधिकार
(B) व्यवहारात्मक(III) प्रशासनिक व्यवस्था में मानव व्यवस्था का विश्लेषण
(C) सामान्य प्रणाली(II) समाज में एक उप-प्रणाली के रूप में प्रशासनिक प्रणाली
(D) पारिस्थितिक(I) कृषक, ट्रांजिटिया, औद्योगिक

72. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए:

सूची-I (नाम)सूची-II (क्षेत्र)
(A) राजा चेल्लैया(I) सार्वजनिक-निजी भागीदारी
(B) विजय केलकर(II) कर सुधार
(C) पी.एल. टंडन(III) वित्तीय क्षेत्र सुधार
(D) एम. नरसिम्हन(IV) कार्यशील पूंजी

नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर चुनिएः

Correct Answer: (b) (A)-(II), (B)-(I), (C)-(IV), (D)-(III)
Solution:सही सुमेलित
सूची-I (नाम)सूची-II (क्षेत्र)
(A) राजा चेल्लैया(II) कर सुधार
(B) विजय केलकर(I) सार्वजनिक-निजी भागीदार
(C) पी.एल. टंडन(IV) कार्यशीलपूंजी
(D) एम. नरसिम्हन(III) वित्तीय क्षेत्र सुधार

73. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए:

सूची-I (अनुच्छेद)सूची-II (उपबंध)
(A) अनुच्छेद 273(I) प्रतिपूरक अनुदान
(B) अनुच्छेद 275(II) वित्तीय आवश्यकता अनुदान
(C) अनुच्छेद 275(1)(III) जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए अनुदान
(D) अनुच्छेद 282(IV) विवेकाधीन अनुदान

नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर चुनिएः

Correct Answer: (a) (A)-(I), (B)-(III), (C)-(II), (D)-(IV)
Solution:सही सुमेलित
सूची-I (अनुच्छेद)सूची-II (उपबंध)
(A) अनुच्छेद 273(I) प्रतिपूरक अनुदान
(B) अनुच्छेद 275(III) जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए अनुदान
(C) अनुच्छेद 275(1)(II) वित्तीय आवश्यकता अनुदान
(D) अनुच्छेद 282(IV) विवेकाधीन अनुदान

74. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए:

सूची-Iसूची-II
(A) अनुच्छेद 330(I) स्थानों के आरक्षण और विशेष प्रतिनिधित्व का सत्तर वर्ष के पश्चात नहीं रहना
(B) अनुच्छेद 334(II) लोक सभा में अनुसूचित जातियों / अनुसूचित जनजातियों के लिए स्थानों का आरक्षण
(C) अनुच्छेद 340(III) अनुसूचित जनजातियां
(D) अनुच्छेद 342(IV) पिछड़े वर्गों की स्थितियों की जांच करने के लिए आयोग की नियुक्ति

नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर चुनिएः

Correct Answer: (d) (A)-(II), (B)-(I), (C)-(IV), (D)-(III)
Solution:सही सुमेलित
सूची-Iसूची-II
(A) अनुच्छेद 330(II) लोकसभा में अनुसूचित जातियों/अनुसूचित जनजातियों के लिए स्थानों का आरक्षण
(B) अनुच्छेद 334(I) स्थानों के आरक्षण और विशेष प्रतिनिधित्व का सत्तर वर्ष के पश्चात् नहीं रहना
(C) अनुच्छेद 340(IV) पिछड़े वर्गों की स्थितियों की जाँच करने के लिए आयोग की नियुक्ति
(D) अनुच्छेद 342(III) अनुसूचित जनजातियां

75. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए:

सूची-I लेखसूची-II विचार
(A) जेम्स मार्च और हर्बर्ट साइमन(I) वार्धिकतावाद (इन्क्रीमेंटलिज्म)
(B) विलियम निस्कानेन(II) बाधित तार्किकता
(C) चार्ल्स लिंडब्लोम(III) तार्किक विस्तृत निर्णय
(D) येज्कल ड्रोर(IV) लोक चयन सिद्धांत

नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर चुनिएः

Correct Answer: (d) (A)-(II), (B)-(IV), (C)-(I), (D)-(III)
Solution:सही सुमेलित
सूची-I (लेखक)सूची-II (विचार)
(A) जेम्स मार्च और हर्बर्ट साइमन(II) बाधित तार्किकता
(B) विलियम निस्कानेन(IV) लोक चयन सिद्धान्त
(C) चार्ल्स लिंडब्लोम(I) वार्धिकतावाद (इन्क्रीमेंटलिज्म)
(D) येज्कल ड्रोर(III) तार्किक विस्तृत निर्णय

76. लोक प्रशासन में निम्नलिखित परिवर्धनों कालक्रमानुसार पहचान कीजिए:

(A)   प्रबंधन के रूप में लोक प्रशासन
(B)   राजनीति-प्रशासन द्विभाजन
(C)  नव लोक प्रबंधन
(D)  लोक शासन की
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिएः

Correct Answer: (c) (B), (A), (C), (D)
Solution:

लोक प्रशासन में परिवर्धनों की कालक्रमानुसार होगा- राजनीतिक प्रशासन द्विभाजन (1887-1926) प्रबंधन के रूप में लोक प्रशासन (19th शताब्दी) नवलोक प्रबंधन (1992) लोकशासन ।

77. अब्राहम मेस्लो के 'आवश्यकता उत्क्रम' के आरोही क्रम की पहचान करें:

(A)  सम्मान संबंधी आवश्यकतायें
(B)   शारीरिक आवश्यकतायें
(C)   अपनत्व भाव संबंधी आवश्यकतायें
(D)   आत्म-सिद्धि
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिएः

Correct Answer: (c) (B), (C), (A), (D)
Solution:'अब्राहम मेस्लो' ने अपने लेख 'A theory of Human Motivation' में अभिप्रेरणा सिद्धान्त को इस आधार पर विकसित किया कि लोग अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए संगठनों के सदस्य बनते हैं। ये आवश्यकताएं अनेक तरह की होती है। जब एक आवश्यकता पूरी हो जाती है, तो उससे ऊपर की आवश्यकता पैदा हो जाती है। इस प्रकार व्यक्ति निरन्तर उच्चतर स्तर की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अभिप्रेरित होता रहता है। ए. मेस्लो के 'आवश्यकता उत्क्रम' का आरोही क्रम होगा-

1. शारीरिक आवश्यकतायें → 2. अपनत्व भाव संबंधी आवश्यकतायें → 3. सम्मान संबंधी आवश्यकतायें → 4. आत्म सिद्धि ।

78. निम्नलिखित को काल क्रमानुसार बताएं:

(A) भारत में लोक प्रशासन पर सर्वेक्षण संबंधी रिपोर्ट
(B)  भारत सरकार के पुनर्गठन समिति रिपोर्ट
(C) आर्थिक सुधार आयोग की रिपोर्ट
(D) उच्च सिविल सेवा की भर्ती प्रक्रिया से संबंधित सतीश चंद्रा समिति की रिपोर्ट
(E)  भ्रष्टाचार निवारण संबंधी समिति की रिपोर्ट
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:

Correct Answer: (a) (B), (A), (E), (C), (D)
Solution:

उपर्युक्त रिपोटों का क्रम होगा- भारत सरकार के पुनर्गठन समिति रिपोर्ट (1 अप्रैल 1949)→ भारत में लोक प्रशासन पर सर्वेक्षण संबंधी रिपोर्ट (15 जनवरी 1953)→ भ्रष्टाचार निवारण संबंधी समिति की रिपोर्ट (1964), → आर्थिक सुधार आयोग की रिपोर्ट (1987), →उच्च सिविल सेवा की भर्ती प्रक्रिया से संबंधित सतीश चंद्रा समिति की रिपोर्ट (1989)1

79. भारतीय संविधान के निम्नलिखित अनुच्छेदों को उनके प्रावधानों से सुमेलित कीजिए:

सूची-Iसूची-II
(A) अनुच्छेद 243 क(I) ग्राम सभा के अधिकार एवं कर्त्तव्य
(B) अनुच्छेद 243 ख(II) अनुसूचित जातियों एवं अनुसूचित जनजातियों के लिए पंचायत में सीटों का आरक्षण
(C) अनुच्छेद 243 ग(III) त्रि-स्तरीय पंचायती राज व्यवस्था
(D) अनुच्छेद 243 घ(IV) पंचायत की संरचना

नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर चुनिएः

Correct Answer: (d) (A)-(1), (B)-(III), (C)-(IV), (D)-(II)
Solution:भारतीय संविधान के अनुच्छेद को उनके प्रावधानों से सही सुमेलित होगा-
(A) अनुच्छेद 243 क(I) ग्राम सभा के अधिकार एवं कर्त्तव्य
(B) अनुच्छेद 243 ख(III) त्रि-स्तरीय पंचायती राज व्यवस्था
(C) अनुच्छेद 243 ग(IV) पंचायत की संरचना
(D) अनुच्छेद 243 घ(II) अनुसूचित जातियों एवं अनुसूचित जन जातियों के लिए

80. भारत सरकार द्वारा आरंभ किए गए निम्नलिखित कार्यक्रमों को काल क्रमानुसार लगाएं :

(A) पिछड़ा क्षेत्र महा निधि कार्यक्रम
(B) प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना
(C)   प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना
(D)   भारत निर्माण योजना
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :

Correct Answer: (e) (*)
Solution:उपयुक्त प्रश्न का उत्तर आयोग ने विकल्प- (4) को माना है, किन्तु जानकारी के आधार पर विकल्प (3) सही है। सही कालानुक्रम होगा -
• भारत निर्माण योजना - 16 दिसंबर 2005
• पिछड़ा क्षेत्र महानिधि कार्यक्रम - 19 फरवरी 2007
• प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना वर्ष 2009-10
• प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना - 25 दिसंबर 2000