NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर 2023 दर्शनशास्त्र (PHILOSOPHY)

Total Questions: 100

11. सांख्य दर्शन के अनुसार निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सत्य नहीं है?

Correct Answer: (d) पुरुष पुगल का एक उप-उत्पाद है
Solution:

सांख्य दर्शन के अनुसार पुरुष पु‌गल का एक उत्पाद है, सत्य नहीं है। सांख्य दर्शन के सन्दर्भ में सत्य कथन यह है कि पुरुष स्वयं विशुद्ध और इंद्रियातीत चेतना है। पुरुष विशुद्ध चेतन का प्रधान है। पुरुष परम ज्ञात है।

12. 'व्यप्ति' के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-से दृष्टिकोण चार्वाक को स्वीकार्य है-

Correct Answer: (b) व्याप्ति' को प्रत्यक्ष से या अनुमान से या साक्ष्य से सिद्ध नहीं किया जा सकता
Solution:

व्याप्ति के सम्बन्ध में व्याप्ति को प्रत्यक्ष से या अनुमान से या साक्ष्य से सिद्ध नहीं किया जा सकता है। यह मत चार्वाक को स्वीकार्य है। चावकि दर्शन में प्रत्यक्ष को छोड़कर अनुमान आदि को प्रमाण नहीं माना गया है। चूंकि शरीर से पृथक आत्मा नामक किसी वस्तु का प्रत्यक्ष नहीं होता है। इसलिए आत्मा के लिए इस दर्शन में कोई स्थान नहीं है।

13. समवाय के बारे में निम्नलिखित मतों में से किसका प्रतिपादन वैशेषिक द्वारा किया गया है?

Correct Answer: (c) समवाय अवियोज्य संबंध है
Solution:

समवाय के सम्बन्ध में वैशेषिक का मत है कि समवाय अवियोज्य संबन्ध है। वैशेषिक दर्शन में समवाय को पदार्थ माना गया है। इसके अनुसार समवाय सम्बन्ध का ज्ञान प्रत्यक्ष नहीं कर सकते, इसका ज्ञान केवल वस्तुओं के प्रथम न होने वाले सम्बन्ध से अनुमान द्वारा कर सकते हैं।

14. 'सत्य, मानव सत्य है' यह किसका कथन है?

Correct Answer: (d) रबिन्द्रनाथ टैगोर
Solution:

सत्य मानव सत्य है, यह रविन्द्रनाथ टैगोर का मत है। रवीन्द्रनाथ टैगोर एक दार्शनिक, चित्रकार, कवि, मानवतावादी, कहानीकार और उपन्यासकार थे। उनकी सबसे लोकप्रिय रचना गीतांजलि रही जिसके लिए 1913 में उन्हें नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।

15. किसने कहा था कि 'नैतिक अशुभ (अनिष्ट) सार्वभौम सृजन के सौंदर्य को विकृत नहीं कर सकते क्योंकि यह मनुष्य या पतित देवदूतों की इच्छा शक्ति से उद्भूत हुआ है, यह शुभ के अभाव (प्राइवेशन बोनी) का प्रतिनिधित्व मात्र करता है?

Correct Answer: (b) सेट ऑगस्टीन
Solution:

सेंट ऑगस्टीन ने कहा था कि नैतिक अशुभ (अनिष्ट सार्वभौम सृजन के सौन्दर्य को विकृत नहीं कर सकते क्योंकि यह मनुष्य या पतित देवताओं की इच्छा शक्ति से उद्भूत हुआ है, यह शुभ के अभाव का प्रतिनिधित्व मात्र करता है।

16. 'इन्फोस्फेयर' नामक पद का विचार किससे संबंधित है

Correct Answer: (c) लूसियानो फ्लोरिदी
Solution:

इन्फोस्फेयर नामक पद का विचार लूसियानी फ्लोरिदी से सम्बन्धित है।

17. 'औरतें पैदा नहीं होती हैं, बल्कि बनायी जांती है" उपर्युक्त कथन का दावा किसने किया?

Correct Answer: (b) सिमोन दी बुवा
Solution:

सिमोन दी बोडवार का कथन है कि औरत पैदा नहीं होती बल्कि बनायी जाती है। सिमोमन दी बोडवाद फ्रांसीसी लेखिका, नारीवादी, सामाजिक सिद्धान्तकारी और अस्तित्ववादी दार्शनिक थे।

18. कारणात्मकं विश्लेषण की कौन-सी पद्धति विलोपनात्मक (इलीमिनेटिव) प्रकृति की नहीं है?

Correct Answer: (d) सहपरिवर्तन विधि
Solution:

कारणात्मक विश्लेषण की सहपरिवर्तन विधि विलोपनात्मक प्रकृति की नहीं है। सह परिवर्तन विधि के अनुसार, “यदि एक घटना किसी अन्य घटना के साथ-साथ किसी विशिष्ट प्रकार से परिवर्तित होती है तो वह दूसरी घटना या तो कारण है या कार्य है या किसी अन्य प्रकार से उससे कारण सम्बन्ध से सम्बन्धित होती है।

19. इकबाल के अनुसार निम्न में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है?

Correct Answer: (d) इस्लाम, अनेकेश्वरवाद में विश्वास करता है
Solution:

इकबाल के अनुसार इस्लाम, अनेकेश्वरवाद में विश्वास करता है, यह कथन सत्य नहीं है। इकबाल के अनुसार सृष्टि और ईश्वर अहम प्रकृति है। इस्लामिक सत्य की पुनर्संचना है। अन्तअनुभूति तात्कालिक है।

20. कुछ जर्मन शेफर्ड अच्छे शिकारी नहीं है

सारे जर्मन शेफर्ड विनम्र कुत्ते है
इसलिए कोई भी विनम्र कुत्ता अच्छा शिकारी नहीं है
उपर्युक्त अवैध न्याय वाक्य में कौन-सा दोष है?

Correct Answer: (c) अवैध अमुख्य पद (लघु-पद) दोष
Solution:

कुछ जर्मन शेफर्ड अच्छे शिकारी नहीं है। सारे जमीन शेफर्ड विनम्र कुत्ते हैं। इसलिए कोई भी विनर्म कुत्ता अच्छा शिकारी नहीं है। उपर्युक्त अवैध न्यायवाक्य में अवैध अमुख्य पद (लघु पद) दोष है।