NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर 2023 दर्शनशास्त्र (PHILOSOPHY)Total Questions: 10051. यदि A, B और C सत्य कथन है और X, Yऔर Z असत्य कथन है, तो निम्नलिखित में से कौन सत्य है(A) (A.X) v (B.Y) (B)~(XvZ).(~XvZ) (C) ~[(A.B)v~(B.A)] (D) ~{~[(B.~C)v(Y.~Z)].[(~BvX)v(Bv~Y)} (E) ~[(AvB).~(BvA) नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :(a) केवल (A) और (C)(b) केवल (B)(c) केवल (A) और (D)(d) केवल (C) और (D)Correct Answer: (b) केवल (B)Solution:यदि A, B और C सत्य कथन है और X, Y और Z असत्य कथन है तो (XvZ) (~XvZ) सत्य होगा।52. निम्नलिखित में से कौन जॉन रॉल्स के न्याय के सिद्धान्त के केन्द्रीय मत में सम्मिलित हैं?(A) निष्पक्षता का सिद्धांत (B) प्रतिकारात्मक न्याय (C) अंतर का सिद्धांत (D) अज्ञानता का पर्दा नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :(a) केवल (A) और (B)(b) केवल (B) और (C)(c) केवल (A), (B) और (C)(d) केवल (A), (B), (C) और (D)Correct Answer: (d) केवल (A), (B), (C) और (D)Solution:निष्पक्षता का सिद्धान्त, प्रतिकारात्मक न्याय, अंतर का सिद्धान्त और अज्ञानता का पर्दा जॉन रॉलन के न्याय सिद्धान्त के केन्द्रीय मत में सम्मिलित है।53. सत्यापनवाद के विरोधी इस सिद्धांत का खंडन करने के लिए क्या-क्या आपत्तियाँ करते है?(A) यह पुनरुक्ति नहीं है (B) यह आकस्मिक नहीं है (C) यह आनुभविक आधार पर सत्यापन के योग्य नहीं है (D) यह सैद्धांतिक रूप से सत्यापन के योग्य नहीं है। (E) यह अंतर्दृष्टिपरक है नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :(a) केवल (A) और (B)(b) केवल (B) और (C)(c) केवल (A) और (C)(d) केवल (D) और (E)Correct Answer: (c) केवल (A) और (C)Solution:सत्यापनवाद के विरोधी इस सिद्धान्त का खण्डन करने के लिए आपत्तियां करते हैं कि यह पुनरुक्ति नहीं है तथा यह अनुभाविक आधार पर सत्यापन के योग्य नहीं है।54. स्पीनोजा के अनुसार प्रत्येक चीज द्रव्य है अथवा इसे आधार के रूप में द्रव्य की आवश्यकता है क्योंकि इसके निम्नलिखित विशेषताएं है(A) केवल विस्तार (B) केवल विचार (C) न विचार और न विस्तार (D) विचार और विस्तार दोनों (E) विशेषताएं अनंत है। परंतु हम मानवों के लिए उनमें से दो ही ज्ञेय है नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :(a) केवल (A) और (E)(b) केवल (B) और (C)(c) केवल (D) और (B)(d) केवल (D) और (E)Correct Answer: (d) केवल (D) और (E)Solution:स्पीनोजा के अनुसार प्रत्येक चीज द्रव्य है अथवा इसे आधार के रूप में द्रव्य की आवश्यकता है क्योंकि इसके विचार और विस्तार दोनों हैं तथा विशेषताएं अनंत हैं परन्तु हम मानवों के लिए उसमें दो ही ज्ञेय है।55. निम्नलिखित में से किसने 'सामाजिक समझौते के सिद्धांत' का समर्थन किया(A) जॉन लॉक (B) बर्कले (C) हॉब्स (D) रुसो नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए(a) केवल (A) और (B)(b) केवल (B) और (C)(c) केवल (A),(C) और (D)(d) केवल (B) और (D)Correct Answer: (c) केवल (A),(C) और (D)Solution:जॉन लॉक, हॉब्स तथा रूसो ने सामाजिक समझौते के सिद्धान्त का समर्थन किया। इस सिद्धान्त के अनुसार, लोग समाज में समझौते के साथ रहते हैं, जो व्यवहार के नैतिक और राजनीतिक नियमों को स्थापित करता है।56. प्लेटो के दर्शन में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सत्य नहीं है?(A) आदर्श समाज पूर्ण एकता को प्राप्त करता है (B) प्लेटो व्यक्तिगत संपत्ति के अधिकार का समर्थन करता है (C) सभ्यता के उपकरण के रूप में राज्य एक शैक्षणिक संस्था है (D) हमारे वास्तविक शुभ की अनुभूति के लिए कानून आवश्यक है। नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :(a) केवल (A) और (B)(b) केवल (A),(C) और (D)(c) केवल (B) और (C)(d) केवल (B) और (D)(e) *Correct Answer: (e) *Solution:(*) : इस प्रश्न को आयोग मूल्यांकन से बाहर कर दिया है।57. ह्यूम के अनुसार, प्रत्ययों का साहचर्य निम्न है(A) तार्किक / अनिवार्यता (B) मनोवैज्ञानिक अनिवार्यता (C) समाजशास्त्रीय अनिवार्यता (D) गणितीय अनिवार्यता (E) संवेगात्मक अनिवार्यता नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :(a) केवल (C) और (D)(b) केवल (B)(c) केवल (E)(d) केवल (A) और (B)Correct Answer: (b) केवल (B)Solution:ह्यूम के अनुसार मनोवैज्ञानिक अनिवार्यता प्रत्ययों का साहचर्य है।58. निम्नलिखित कथन में तर्कदोष की पहचान करे आपको इससे सहमत होना चाहिए कि टाइम्स ऑफ इण्डिया, शहर का सबसे अच्छा अखबार है, क्योंकि स्तर प्रतिशत व्यक्ति इसको पढ़ते हैं।(A) दयामूलक युक्ति (B) लोकोत्तेजक युक्ति (C) मुष्टि युक्ति (D) लांछन-युक्ति (E) श्रद्धामूलक-युक्ति नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:(a) केवल (A) और (C)(b) केवल (B)(c) केवल (A) और (D)(d) केवल (C) और (E)Correct Answer: (b) केवल (B)Solution:दिये हुए वाक्य में लोकोत्तेजक युक्ति तर्कदोष है कि आपको इससे सहमत होना चाहिए कि टाइम्स ऑफ इंडिया शहर का सबसे अच्छा अखबार है क्योंकि स्तर प्रतिशत व्यक्ति इसको पढ़ते हैं।59. निरुपाधिक न्यायवाक्य, जिसमें मुख्यपद निष्कर्ष में व्याप्त है, लेकिन प्रमुख आधारिका में अव्याप्त हो, अवैध है और इसमें निम्नलिखित दोष है :(A) अवैध मुख्य पद-दोष (B) एकान्तिक आधारिका दोष (C) अवैध अमुख्य या गौण पद-दोष (D) अव्याप्त हेतु दोष (E) चतुष्पदी दोष नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :(a) केवल (A)(b) केवल (A) और (B)(c) केवल (B) और (C)(d) केवल (A) और (D)Correct Answer: (a) केवल (A)Solution:निरूपाधिक न्यायवाक्य जिसमें मुख्यपद निष्कर्ष में व्याप्त है लेकिन प्रमुख आधारिका में अव्याप्त हो अवैध है और इसमें अवैध मुख्य पद दोष है।60. कांट की इनिद्रयातीत प्रक्रिया में, आत्म-चेतना की एकता बुद्धि विकल्पों द्वारा वैसे हि पूर्व-कल्पित है जैसे कि बुद्धि-विकल्प निम्न द्वारा पूर्व-कल्पित है :(A) अंतः प्रज्ञा (B) अनुभव (C) तर्कबुद्धि (D) प्रज्ञा (रीजन) (E) पवित्र संकल्प नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :(a) केवल (D)(b) केवल (B)(c) केवल (A) और (C)(d) केवल (A) और (B)Correct Answer: (b) केवल (B)Solution:कांट की इन्द्रियातीत प्रक्रिया में आत्म चेतना की एकता बुद्धि विकल्पों द्वारा वैसे ही पूर्व कल्पित है जैसे कि बुद्धि विकल्प अनुभव द्वारा पूर्व कल्पित है।Submit Quiz« Previous12345678910Next »