Solution:'उदासीनता का क्षेत्र' संकल्पना का संबंध 'चेस्टर बर्नार्ड से है। बनार्ड के अनुसार, जो आदेश दिए जाते हैं, उनके प्रति अधीनस्थ की तीन प्रतिक्रियाएँ हो सकती है। जिसमें तीसरी वह स्थिति हो सकती है, जब वह आदेश निश्चित रूप से मान्य होगा।
इसको बर्नार्ड 'उदासीनता का क्षेत्र' कहते हैं। इसे उदासीनता का क्षेत्र इसलिए कहा गया है, क्योंकि ऐसे आदेश से प्रभावित व्यक्ति उसे तुरंत स्वीकार कर लेगा। दूसरे शब्दों में वह इस आदेश के प्रति उदासीन हो जाएगा, क्योंकि इससे उसका कोई नफ़ा नुकसान नहीं होना है।