NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ परीक्षा दिसम्बर 2020 जून-2021 (लोक प्रशासन)

Total Questions: 100

91. निम्न गद्यांश को पढ़कर उत्तर दीजिए :

संभावतः समाज की अखंडता अथवा भ्रष्टाचार की व्यापकता का महत्वपूर्ण निर्धारक है राजनीति की गुणवत्ता। यदि राजनीति अखंड, क्षमतावान और उत्साही पुरुष और स्त्रियों को जन-कल्याण के लिए आकर्षित और पुरस्कृत करती है, तब समाज सुरक्षित है और उसकी अखंडता बनी रहती है। परंतु यदि राजनीति में ईमानदारी का अभाव है और यदि सार्वजनिक जीवन व्यक्तिगत लाभों की चाह रखने वाले अवांछनीय और भ्रष्ट तत्वों को आकर्षित करता है, तब सत्ता का दुरुपयोग और भ्रष्टाचार सामान्य प्रतिमान बन जाते हैं।

इस प्रकार की राजनीति संस्कृति और वातावरण में वांछनीय पहलकदमियाँ समुचित लाभ नहीं प्रदान करेंगी । प्रतियोगिता और विकेन्द्रीकरण निश्चित क्षेत्रों में कमी लाते हैं । परंतु यदि भ्रष्टाचार की माँग राजनीति में अवैध धन प्राप्ति की अदम्य भूख से परिचालित है, तब भ्रष्टाचार के अन्य मार्ग जबरदस्ती खुल जाएँगे । परिणामस्वरुप भ्रष्टाचार यदि कुछ विशेष क्षेत्रों में कम भी होता है ।

तब दूसरे क्षेत्रों में स्थानान्तरण हो जाता है कभी-कभी अपेक्षाकृत अधिक खतरनाक क्षेत्रों में, जहाँ प्रतियोगिता की कोई संभावना नहीं होती और जहाँ राज्य एक प्राकृतिक एकाधिकार के रूप में कार्य करता है। उदारीकरण के साथ यह आवश्यकता है कि राजनीति और जन कार्यालयों में प्रेरक सुधार के लिए परिवर्तन और अखंडता तथा नैतिक व्यवहार के प्रोत्साहन हेतु राजनीतिक और प्रशासनिक सुधारों के बीच समरूपता हो |

भ्रष्टाचार के सभी रूप निन्दनीय हैं और भ्रष्टाचार के प्रति एक पूर्ण अस्वीकृति की संस्कृति को हमें प्रोत्साहित करना होगा परंतु भ्रष्टाचार के कुछ रूप दूसरों की अपेक्षा अधिक घातक हैं और अधिक ध्यान की मांग करते हैं। रिश्वतखोरी के व्यापक मामलों में, नागरिक लूट खसोट-का शिकार बनता है और उस सेवा को पाने के लिए, जिसका वह हकदार है, उसके लिए वह रिश्वत देने को बाध्य होता है अधिकांश नागरिकों को उनके अनुभव ने यह शिखा दिया है कि भ्रष्टाचार का एक दुश्चक्र है और भ्रष्टाचार का विरोध कर वे भारी नुकसान उठाते हैं ।

विलंब, प्रताड़ना, अवसरों को खोना, कीमती समय और मज़दूरी का नुकसान, अनिश्चितता और कभी-कभी जीवन या अंगों के नुकसान का खतरा भ्रष्टाचार विरोध और माँग की अस्वीकृति के परिणामस्वरूप सामने आ सकते है ।

इस प्रकार की घटनाओं में एक नागरिक ..... रूप से भ्रष्टाचार का अनचाहा शिकार बनता है लेकिन कुछ ऐसे भी उदाहरण दिखते हैं जहाँ रिश्वतदाता और भ्रष्ट सरकारी सेवक के बीच साँठ-गाँठ होती है । साँठ गाँठ वाली भ्रष्टाचार की घटनाओं में, समाज की भारी कीमत पर दोनों ही पक्ष लाभ, प्राप्त करते हैं। लोक कार्यों के लिए पुरस्कार तथा वस्तुओं और सेवाओं का प्रबंध, कर्मचारियों की भर्ती, करों का अपवंचन, निकृष्ट कोटि की परियोजनाएँ, विनियमों का दुरभिसंधिपूर्ण निषेध भोजन और दवाइयों में मिलावट न्याय में अवरोधन और जाँच में साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ या उन्हें छुपाना ये सभी उदाहरण भ्रष्टाचार के खतरनाक रूप हैं ।

अब, जबकि अर्थव्यवस्था राज्य के नियंत्रण से मुक्त है, लूट- खसोट वाले भ्रष्टाचार में गिरावट आई हैं तथा दुरभिसंधि अथवा साँठगाँठ वाले भ्रष्टाचार में वृद्धि हुई है। हमें आवश्यकता है एक ऐसे मजबूत और प्रभावी तरीकों वाले लोकाचारों की जिनसे बढ़ते हुए साँठ-गाँठ वाले ख़तरनाक भ्रष्टाचार को समझाया जा सके, जो कि लोकतंत्र की नींव को खोखला कर रही है और समाज को ख़तरे में डाल रहा है ।
'राजनीति की गुणवत्ता' के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन से निर्धारक होते हैं ?
(A) भ्रष्टाचार का प्रचलन
(B) समाज की अखंडता
(C) पहलकदमियाँ और लाभ
(D) राजनीति में अखंडता वाले पुरूषों और स्त्रियों के लिए पुरस्कार
नीचे दिए गे विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए

Correct Answer: (c) (A), (B), (D)
Solution:उपयुक्त गद्यांश के अनुसार उत्तर (प्र.91 से प्रश्न 95 तक) होगा- राजनीति की गुणवत्ता के संदर्भ में 'भ्रष्टाचार का प्रचलन, समाज की अखण्डता और राजनीति में अखण्डता वाले पुरूषों और स्त्रियों के लिए पुरस्कार निर्धारक होते हैं। इस प्रश्न का उत्तर गद्यांश की रेखा संभावतः समाज की अखंडता ....... आकर्षित और पुरस्कृत करती है में निहित है।

92. राजनीति में अवैध धन की अदम्य भूख ले जाती है

Correct Answer: (d) भ्रष्टाचार के लिए नए रास्ते खोलने की ओर
Solution:

राजनीति में अवैध धन की अदम्य भूख ले जाती है 'भ्रष्टाचार के लिए नए रास्ते खोलने की ओर । उपर्युक्त प्रश्न का उत्तर गद्यांश की रेखा (लाइन)' परन्तु यदि भ्रष्टाचार ......... जबरदस्ती खुल जायेंगे में निहित है।

93. निम्नलिखित में से कौन से भ्रष्टाचार विरोध के परिणाम है और अथवा माँग के अनुपालक नहीं हैं ?

(A) विलंब
(B) चूके हुए अवसर
(C) पुरस्कार
(D) जीवन और अंगों की हानि
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए

Correct Answer: (b) (A), (B), (D)
Solution:

विलंब, चूके हुए अवसर और जीवन और अंगों की हानि अथवा माँग के अनुपालक नहीं है। उपर्युक्त प्रश्न का उत्तर गद्यांश की रेखा (Line) विलंब, प्रताड़ना, अवसरों ......... सॉठ-गाँठ होती है में निहित है।

94. जबरन हुए भ्रष्टाचार में नागरिक होता है

Correct Answer: (c) एक अनिच्छुक पीड़ित शिकार
Solution:

जबरन हुए भ्रष्टाचार में नागरिक 'एक अनिच्छुक पीड़ित शिकार' होता है। उपर्युक्त प्रश्न का उत्तर गद्यांश की रेखा' इस प्रकार की घटनाओं में एक नागरिक ..... सॉठ-गाँठ होती है में निहित हैं।

95. उदारीकरण और राज्य के नियंत्रण से मुक्त अर्थव्यवस्था बढ़ाती है

Correct Answer: (a) दुरभिसंधिपूर्ण भ्रष्टाचार
Solution:

उदारीकरण और राज्य के नियंत्रण से मुक्त 'दुरभिसंधिपूर्ण भ्रष्टाचार' अर्थव्यवस्था को बढ़ाती है। उपयुक्त प्रश्न का उत्तर गद्यांश की रेखा 'जबकि अर्थव्यवस्था राज्य ...... भ्रष्टाचार में वृद्धि हुई है में निहित है।

96. निम्न गद्यांश को पढ़कर उत्तर दीजिए :

शहरीकरण वैश्विक घटना है । विश्वव्यापी जनसंख्या की आधी से अधिक अब शहरी क्षेत्रों में रहती है और संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएन) की प्रस्तुति के अनुसार 2050 तक विकासशील विश्व की 64% जनसंख्या और विकसित विश्व की 86% शहरी हो जाएगी। यह वृद्धि एशिया और अफ्रीका में बहुत होगी और इन महाद्वीपों में अधिक शहर व नगर होंगे। भारत पर यूएन प्रस्तुति का कथन है को 2030 तक भारत की 40% जनसंख्या शहरी हो जाएगी और 2050 तक 51% से अधिक ।

मेकिन्सी की प्रस्तुतियों के अनुसार 2030 तक भारत की पाँच राज्यों, अर्थात तमिलनाडु, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और पंजाब, की जनसंख्या 50% से अधिक शहरी होगी। 2011 की जनगणना के अनुसार भी एक चौथाई जिलों में शहरीकरण राष्ट्रीय औसत से अधिक है। एक वंशक्रम, घनिष्ठ संबंध और समुदायिक आचरण ग्रामीण संस्कृति के अभिलक्षण है जबकि विभिन्न वंशक्रम, अपरिचित संबंध और प्रतियोगी आचरण शहरी संस्कृति के अभिलक्षण हैं ।

वर्तमान समय में शहरीकरण और ग्रामीण क्षेत्रों से शहरी क्षेत्रों में लोगों के प्रवसन का प्रारंभ औद्योगिक क्रांति से हुआ और विश्वव्यापी स्तर पर हो रहा है. इसके चलते शहरों का आकार कल्पनातीत हो जाता है। शहरी क्षेत्रों में उद्योगों का विकास, बढ़ती हुई, जनसंख्या को समझ पाने में ग्रामीण क्षेत्रों का असमर्थ होना, रोजगार के बेहतर तथा अधिक अवसर, बेहतर जीवनस्तर की इच्छा, सामाजिक गतिशीलता व सौभाग्य, शिक्षा तथा स्वास्थ्य सुविधाओं में वृद्धि और बेहतर नागरिक सेवाओं को शहरीकरण के मूल कारणों के रूप में देखना चाहिए। ये कारण है और शहरी विकास की वृद्धि के मूल में हैं । प्रवसन को केवल ग्रामीण से शहरी के रूप में नहीं बल्कि शहरी से शहरी के रूप में भी देखना चाहिए ।

भारत में जनगणना में शहरी क्षेत्रों के लक्षणों को परिभाषित किया जाता है। 1971 में बनाई गई जनगणना की परिभाषा को बाद की सभी जनगणनाओं में भी अपनाया गया है । इसके अनुसार शहरी की परिभाषा है (a) न्यूनतम 5000 जनसंख्या होना चाहिए; (b) श्रमजीवी जनसंख्या का कम से कम 75 गैर-कृषि कार्यों में संलग्न होना चाहिए; और (c)कम से कम 400 प्रति वर्ग किसी का जनसंख्या घनत्व होना चाहिए ।

जनसंख्या, भूमि का उपयोग, घनत्व, रोजगार इत्यादि मोटे तौर पर शहरी की परिभाषा के घटक हैं और इसमें के देश से दूसरे देश में थोड़े परिवर्तन होते हैं। अधिकतर देशों में 5000 की जनसंख्या को शहरी कहा जाता है पर डेनमार्क में यह संख्या 200 ही है जबकिजापान और जीन में यो सीमाएँ बहुत ऊपर हैं, क्रमशः 50,000 और 1.00,000 जनसंख्या ।

शहरी क्षेत्र को परिभाषित करने के मानदंड के रूप में कुछ देश आधारभूत संरचना और सेवा प्रदान करने की व्यवस्था का भी प्रयोग करते हैं, इसलिए यह अंतराष्ट्रीय स्तर पर सार्थक तुलना की समस्या है। शहरीकरण की बढ़ती हुई गति के लिए शहरों-कस्बों का बेहतर अभिशासन आवश्यक हुई है।

बेहतर अभिशासन के लिए विभिन्न सुधार जाहिए, जैसे संपत्ति कर, ई-गवर्नेस, सार्वजनिक निजी भागीदारी, निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व, नागरिक अधिकारपत्र, सेवा स्तर के पैमाने, स्थानीय निकाय ऑम्बड्समैन, वित्त आयोगों का सशक्तीकरण इत्यादि। इन सुधारों से उत्तम शहरी अभिशासन मिलेगा। हरित योजना बजट, प्रदूषण नियंत्रण और वायु गुणवत्ता में सुधार भी आवश्यक हैं।

15 वें वित्त आयोग ने अपनी रिपोर्ट में चर्चा की कि वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए शहरी स्थानीय निकायों को विशेषकर दस लाख से अधिक जनसंख्या वाले नगरों में, विशिष्ट बद्ध अनुदान दिया जाना चाहिए।
निम्नलिखित में से कौन तत्व शहरी संस्कृति के अभिलक्षण हैं?
(A) घनिष्ठ संबंध
(B) विभिन्न वंशक्रम
(C) प्रतियोगी आचरण
(D) सामुदायिक आचरण

Correct Answer: (d) (B), (C)
Solution:

विभिन्न वंशक्रम' और 'प्रतियोगी आचरण' शहरी संस्कृति के अभिलक्षण है। उपर्युक्त प्रश्न का उत्तर गद्यांश की रेखा' एक वंशक्रम, घनिष्ठ संबंध ........ संस्कृति के अभिलक्षण है।

97. संयुक्त राष्ट्र संघ की प्रस्तुतियों के अनुसार

(A)  विश्व की अधिकाशं जनसंख्या शहरी क्षेत्रों में रहेगी
(B) अफ्रीकी महाद्वीप में अधिक शहर कास्बे होगे
(C) विकसित विश्व में शहरी वृद्धि स्थिर हो जायेगी
(D) एशियाई जनसंख्या का प्रवसन विपरीत दिशा में होगा

Correct Answer: (b) (A), (B)
Solution:

संयुक्त राष्ट्र संघ की प्रस्तुतियों के अनुसार 'विश्व की अधिकांश जनसंख्या शहरी क्षेत्र में रहेगी एवं अफ्रीकी महाद्वीप में अधिक शहर-कस्बे होंगे। उपर्युक्त प्रश्न का उत्तर गद्यांश की रेखा 'विश्वव्यापी जनसंख्या ....... अधिक शहर व नगर होंगे में निहित है।

98. भारत में शहरी क्षेत्रों के लक्षणों को किसने परिभाषित किया?

Correct Answer: (c) समय के साथ लक्षणों में परिवर्तन होगा
Solution:

भारत के जनगणना में शहरी क्षेत्रों के लक्षणों को परिभाषित किया जाता है। उपर्युक्त प्रश्न का उत्तर गद्यांश की रेखा 'भारत के जनगणना ....... किया जाता है में निहित है।

99. किस वित्त आयोग ने स्थानीय निकायों को मिलने वाले अनुदानों को वायु प्रदूषण के नियंत्रण के उद्देश्य से जोड़ा ?

Correct Answer: (c) 15 वाँ वित्त आयोग
Solution:

'15 वे वित्त आयोग' ने स्थानीय निकायों को मिलने वाले अनुदानों को वायु प्रदूषण के नियंत्रण के उद्देश्य से जोड़ा। उपर्युक्त प्रश्न का उत्तर गद्यांश की रेखा '15वें वित्त आयोग ........ अनुदान दिया जाना चाहिए' में निहित है।

100. उत्तम शहरी अभिशासन के लिए निम्नलिखित सुधार आवश्यक हैं। दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें

(A) निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व और हरित बजट
(B) जीवन सोशल मीडिया और नागरिक समाज
(C) जरूरतमंदों के लिए स्थानीय वित्तों और आवासन का सशक्तिकरण
(D) सेवा स्तर के पैमाने और स्थानीय निकाय ऑम्बड्समैन

Correct Answer: (c) (A), (D)
Solution:

उत्तम शहरी अभिशासन 'निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व और हरित बजट' और 'सेवा स्तर के पैमाने और स्थानीय निकाय ऑम्बुड्समैन' में सुधार के लिए आवश्यक है। उपर्युक्त प्रश्न का उत्तर गद्यांश की रेखा (लाइन) बेहतर अभिशासन के लिए ......... वायु गुणवत्ता में सुधार भी आवश्यक है में निहित है।