NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ परीक्षा दिसम्बर 2020 जून-2021 (लोक प्रशासन)

Total Questions: 100

41. निम्नलिखित में से कौन-से कथन लोक प्रशासन की व्याख्या करते हैं।

(A) यह सार्वजनिक वातावरण में स्थित सहकारी समूह है।
(B) यह सरकार की तीनों शाखाओं और उनके अन्तर संबंधों से संबंधित है।
(C) यह लोक विधियों का विस्तृत और सुव्यवस्थित कार्यान्वयन है।
(D) यह निजी क्षेत्र को लाभ दिलाने के लिए लोक संगठन का प्रवर्तन अभिकरण है।
नीचे दिए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) केवल (A), (B) और (C)
Solution:

लोक विधियों का विस्तृत और सुव्यवस्थित कार्यान्वयन, सरकार की तीनों शाखाओं और उनके अन्तर संबंधों से संबंधित होना एवं सार्वजनिक वातावरण में स्थित, सहकारी समूह, लोक प्रशासन की व्याख्या करते हैं। प्रशासन का वह भाग जो सामान्य जनता के लाभ के लिए होता है लोक प्रशासन कहलाता है। इस का संबंध सामान्य नीतियों अथवा सार्वजनिक नीतियों से होता है।

42. गेराल्ड काइडेन के अनुसार लोक प्रशासन की भूमिका है:

(A) राज्य का परीक्षण
(B) सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन का संस्थानीकरण
(C)  लूट खसोट व्यवस्था को प्रोत्साहन
(D)  समाज के कमजोर वर्गों का संरक्षण
नीचे दिए गए विकल्पों में सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (a) केवल (A), (B) और (D)
Solution:

'गेराल्ड काइडेन' के अनुसार लोक प्रशासन की भूमिका में मुख्यतः समाज के कमजोर वर्ग का संरक्षण, राज्य का परीक्षण और सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन का संस्थानीकरण सम्मिलित हैं।

43. निम्नलिखित में से कौन सिद्धांतों लोक प्रशासन और निजी के अंतर को स्पष्ट करता है?

(A)  एकरूपता का सिद्धांत
(B)  पदसोपान का सिद्धांत
(C)  उत्तरदायित्व का सिद्धांत
(D)  कानूनी सत्ता का सिद्धांत
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) केवल (A), (C) और (D)
Solution:

एकरूपता का सिद्धान्त, उत्तरदायित्व का सिद्धान्त और कानूनी सत्ता का सिद्धान्त, लोक प्रशासन और निजी प्रशासन के अंतर को स्पष्ट करता है। उत्तरदायित्व के सिद्धान्त के तहत संगठन में प्रत्येक अधिकारी एवं उसके अधीनस्थों के दायित्व निश्चित होते है। अधीनस्थ कर्मचारी अपने उच्च अधिकारी के प्रति उत्तरदायी होते हैं तथा उच्च अधिकारी अपने अधीनस्थों से कार्य पूरा कराने के लिए उत्तरदायी होते हैं।

44. निम्नलिखित में से कौन से सांगठनिक संस्कृतिक के प्रकार्य हैं?

(A)  सांगठनिक व्यवहार को नियंत्रित करना
(B)  स्थिरता को प्रोत्साहित करना
(C)  विविधिता को प्रोत्साहित करना
(D)   संकर सांगठनिक सहयोग को प्रोत्साहित करना
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (d) केवल (A), (D)
Solution:सांगठनिक व्यवहार को नियंत्रित करना और संकर सांगठनिक सहयोग को प्रोत्साहित करना, सांगठित संस्कृति के प्रकार्य हैं। संगठनात्मक संस्कृति सामाजिक गोंद है जो कर्मचारियों को क्या कहना चाहिए और क्या करना चाहिए, इसके लिए उपयुक्त मानक प्रदान करके संगठन को एक साथ रखने में मदद करता है।

45. विकास प्रशासन के विकास को निम्नलिखित में से किसने प्रभावित किया?

(A)  विश्वव्यापी महामंदी
(B)  वैज्ञानिक प्रबंधन आंदोलन
(C)  न्यू डील का दर्शन
(D)  द्वितीय विश्व युद्ध के उपरान्त पुनर्निर्माण
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) केवल (A), (C), (D)
Solution:

विश्वव्यापी महानंदी, न्यू डील का दर्शन और द्वितीय विश्व के उपरान्त पुनर्निर्माण ने विकास प्रशासन के विकास को प्रभावित किया है। विश्वव्यापी महामंदी, दुनिया भर में आर्थिक मंदी जो 1929 में शुरू हुई और लगभग 1939 तक चली।

इसने आर्थिक संस्थानों, व्यापक आर्थिक नीति और आर्थिक सिद्धान्त में मूलभूत परिवर्तनों को जन्म दिया। न्यू (नई) डील अमेरिकी राष्ट्रपति के प्रशासन का घरेलू कार्यक्रम है। फ्रेकलिन डी.रूजवेल्ट वर्ष 1993 और 1933 और 1939 के बीच, जिसने तत्काल आर्थिक राहत के साथ-साथ उद्योग, कृषि, वित्त, जलशक्ति, श्रम और आवास में सुधार लाने के लिए कार्यवाई की, जिससे संघीय सरकार की गतिविधियों को दायरा काफी बढ़ गया।

46. निम्नलिखित में से कौन से तत्व वेबर के नौकरशाही के प्रतिदर्श में उपस्थित हैं?

(A)   कार्यालयों की पदानुक्रम व्यवस्था
(B)  कार्य का बंटवारा
(C)  आवंटित कार्यों के कार्यान्वयन हेतु लिखित नियम
(D)   लोक नियोजन के निर्धारण में सामाजिक स्तर
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (d) केवल (A), (B) और (C)
Solution:

वेबर के 'नौकरशाही के प्रतिदर्श' (मॉडल) में 'कार्यालयों की पदानुक्रम व्यवस्था, आवंटित कार्यों के कार्यान्वयन हेतु लिखित नियम और कार्य का बटवारा, निर्वैयक्तिक व्यवस्था, लिखित दस्तावेज उपस्थित हैं। वेबर ने 'नौकरशाही' शब्द का इस्तेमाल एक अच्छी प्रशासनिक व्यवस्था के रूप में किया।

इन्होंने नौकरशाही के चरित्र का व्यवस्थित अध्ययन किया। इन्होंने नौकरशाही को भी दो वर्गों में बाँट दिया आनुवांशिक वर्ग और वैधानिक वर्ग। वेबर ने वैधानिक तार्किकता वाली नौकरशाही को अन्य सभी प्रशासनिक व्यवस्थाओं से बेहतर माना है।

47. निम्नलिखित में से किन जोड़ों का मेल सही है?

(A)  द थियरी ऑफ रैशनैलिटी मैक्सिमाइजिंग सॉल्यूशन्स
(B)   द साइंस ऑफ मडलिंग थ्रू नॉन क्रीमेंटल सॉल्यूशन्स
(C) द थियरी ऑफ कां हेंसिव रैशनैलिटी सैलिटी सैटिस्फाइंग सॉल्शूशन्स
(D)  कांसेप्ट ऑफ जोन ऑफ इनडिफरेन्स ऑप्टिमाइजिंग द रिजल्टस् कांग्रेस
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (a) केवल (A) और (C)
Solution:सही सुमेलित
विषय-समाधान/परिणाम
(i)द थियरी ऑफ रेशनैलिटी-मैक्सिमाइजिंग सॉल्यूशंस
(ii)द साइंस ऑफ माडलिंग थ्रू-इनक्रीमेंटल सॉल्यूशंस
(iii)द थियरी ऑफ कांप्रेहेंसिव रेशनैलिटी-सैटिस्फाइंग सॉल्यूशंस
(iv)कांसेप्ट ऑफ जोन ऑफ इनडिफरेंस (उदासीनता के क्षेत्र की अवधारणा)-एडवर्स द रिजल्ट्स (प्रतिकूल परिणाम)

48. फ्रांस की नागरिक सेवा के विषय में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सत्य है?

(A)  राज्य और लोक संस्थानों या निगमों के सभी सदस्य नागरिक सेवक नहीं होते हैं?
(B)   फ्रांसीसी नागरिक सेवा के अधिकांश रोजगार पद यूरोपीय संघ के नागरिकों के लिए खुले होते है।
(C)   कुछ दुर्लभ पद, जैसे विश्वविद्यालय प्रोफेसर और शोधकर्ता, केवल फ्रांसीसी नागरिकों के लिए खुले होते हैं?
(D)   कोर को पाँच कोटियों में समूहित किया गया है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (a) केवल (A) और (B)
Solution:

राज्य और लोक संस्थानों या निगमों के सभी सदस्य नागरिक सेवक नहीं होते हैं। यह कथन फ्रांस की नागरिक सेवा के संदर्भ में सत्य है। ऐतिहासिक तौर पर फ्रांस उच्च स्तर के केंद्रीयकरण की धरती रही है जिसमें सारी शक्तियाँ सम्राटों के हाथों में केंद्रित है।

इसने एक केंद्रीयकृत प्रशासनिक प्रणाली को जन्म दिया। जिसके अन्तर्गत लोक सेवा की स्थिति मजबूत हुई। चूँकि लोकसेवक शक्तिशाली स्थिति का उपभोग करते हैं। अतः फ्रांस को 'लोक सेवा राज्य' या प्रशासनिक राज्य भी कहा जाता है।

49. फ्रेड रिग्स के अनुसार 'इडियोग्राफिक' उपागम इस पर ध्यान केंन्द्रित करते हैं?

(A)  विशिष्टम मामला
(B)  व्यक्ति अध्ययन
(C) सामान्यीकरण
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) केवल (A) और (B)
Solution:

फ्रेडरिग्स के अनुसार 'इडियोग्राफिक उपागम विशिष्ट मामले एवं व्यक्तिगत अध्ययन पर ध्यान केंद्रित करते हैं। इडियोग्राफिक उपागम वह है जो विशेष रूप से किसी मामले, स्थान या घटना पर केंद्रित होता है इस उपागम दृष्टिकोण को विशेषज्ञ रूप से अनुसंधान लक्ष्य के अर्थ प्राप्त करने के लिए डिज़ाइन किया गया है और आवश्यक रूप से सामान्यीकरणों को एक्सट्रपलेशन करने के लिए डिज़ाइन नहीं किया गया है।

50. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन भारतीय परिषद् अधिनियम 1861 के संबंध में सही है?

(A) इसने बॉम्बे और मद्रास प्रेसीडेंसी की शक्तियों को पुनस्र्थापित किया।
(B) गवर्नर जनरल इन काउंसिल में आठ (8) साधारण सदस्य थे।
(C)  इसने गवर्नर जनरल इन काउंसिल को पोर्टफोलियों आधारित कैबिनेट को तौर पर कार्य करने के लिए रूपांतरित कर दिया।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) केवल (A), (C)
Solution:

भारतीय परिषद अधिनियम 1861 के अन्तर्गत बॉम्बे और मद्रास प्रेसीडेंसी की शक्तियों को पुर्नस्थापित किया गया। इसने गवर्नर जनरल इन काउंसिल को पोर्टफोलियों आधारित कैबिनेट के तौर पर कार्य करने के लिए रूपांतरित कर दिया। इस अधिनियम में निर्वाचन प्रणाली को अप्रत्यक्ष रूप से स्वीकार किया गया है तथा निर्वाचक मण्डलों की स्थापना की गयी जिसमें नगरपालिकाओं, विश्वविद्यालयों, जिला परिषदों एवं व्यापार मंडलों को सम्मिलित किया गया है। यह एक संशोधन विधेयक था।