NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ परीक्षा दिसम्बर 2020 जून-2021 (लोक प्रशासन)

Total Questions: 100

61. निम्नलिखित में से कौन नीति विश्लेषण में हेरॉल्ड लॉसवेल के विचार का मुख्य बिन्दु है?

(A) सामाजिक प्रक्रिया प्रतिमान
(B) व्यावसायिक पहचान
(C) संदर्भित अधिविन्यास
(D) अंतर-विषयात्मक दृष्टिकोण
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) (A), (B), (C) और (D)
Solution:

'हेरॉल्ड लॉसवेल' ने नीति विश्लेषण के प्रमुख बिन्दुओं में मुख्यतः सामाजिक प्रक्रिया प्रतिमान, अंतर विषयात्मक दृष्टिकोण, व्यावसायिक पहचान और संदर्भित अधिविन्यास सम्मिलित है। अंतर विषयात्मक दो या दो से अधिक विद्यार्जन विषयों के मिश्रित अध्ययन क्षेत्र को कहते हैं। उदाहरण के लिए भूमंडलीय ऊष्मीकरण में भौतिकी, भूगोल, जीव विज्ञान और कई अन्य विद्या शाखाओं का एक अंतर्विषयक क्षेत्र है।

62. लोक नीतिः

(A)  एक सुविचारित ज्ञान आचार नियम है जो लोक प्राधिकारियों को राजनीतिक व्यवस्था में कार्य करने के लिए मार्ग दर्शन करता है।
(B) यह परिणामोन्मुखी कार्य है
(C) यह विधि मान्य प्राधिकारी नहीं है
(D) यह लोक प्रशासन के निर्णयात्मक पद्धति से संबंधित है।
नीचे दिए गए विकल्पों में सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (a) केवल (A) और (B)
Solution:

लोक नीति 'एक सुविचारित ज्ञात आधार नियम' है जो लोक प्राधिकारियों को राजनीतिक व्यवस्था में कार्य करने के लिए मार्ग दर्शन करता है। यह परिणामोन्मुखी कार्य है। लोकनीति वह नीति है जिसके अनुसार राज्य के प्रशासनिक कार्यपालक अपना कार्य करते हैं। बहुत से विचारकों का मत है कि लोक प्रशासन, लोक नीति को लागू करने और उसकी पूर्ति के लिए लागू की गयी गतिविधियों का योग है। लोकनीति को 1960 के दशक में सार्वजनिक नीति को राजनीति विज्ञान के अंतर्गत अध्ययन के उपक्षेत्र के नाते मान्यता मिली।

63. निम्नलिखित में से कौन प्रायिकता नमूना चयन हैं?

(A) स्तरित यादृच्छिक
(B) स्नोबॉल नमूना चयन
(C) बहुचरण नमूना चयन
(D) गुच्छ नमूना चयन
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) केवल (A), (C), (D)
Solution:

गुच्छ नमूना चयन, बहुचरण नमूना चयन और स्तरित यादृच्छिक प्रायिकता नमूना चयन है। आंकड़ों में परिमित आबादी से नमूने से संबंधित सिद्धान्त में, किसी तत्व या आबादी के सदस्य की नमूना संभावना जिसे 'समावेशन संभाव्यता' भी कहा जाता है, एकल नमूने के चित्रण के दौरान नमूने का हिस्सा बनने की संभावना है।

64. कार्योत्तर शोध में चर की स्थितिः

A. स्वतंत्र होती है और शोध के पहले होती है।
B. एकल परतंत्र और स्वतंत्र चरों से प्रारम्भ होती है।
C. शोधकर्ता संभव संबंधों का प्रतिगामी रूप में अध्ययन करता है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) केवल (A),(B), (C)
Solution:

कार्यात्तर शोध में चर की स्थिति में मुख्यतः यह स्वतंत्र और शोध के पहले होती है तथा यह एकल परतंत्र और स्वतंत्र चरों से प्रारम्भ होती हे तथा शोधकर्ता संभव संबंधों का प्रतिगामी रूप में अध्ययन करता है। इसमें सम्मिलित हैं। कार्योत्तर शीघ्र (Ex-PostFacto Research) डिज़ाइन की एक श्रेणी है जिसमें शोधकर्ता के हस्तक्षेप के बिना तथ्य होने के बाद जाँच शुरू होती है। अधिकांश सामाजिक शोध, ऐसे संदर्भों में जिनमें शोधकर्ता के हस्तक्षेप के बिना तथ्य होने के बाद जाँच शुरू होती है।

65. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है हैं?

(A) उद्देश्यों को विशिष्ट होना चाहिए।
(B) उद्देश्यों को कथन अथवा प्रश्नवाचक आकार में लिख सकते हैं।
(C) समस्या के लिए दूसरा शब्द चर है
(D) उद्देश्य शोध ग्रंथों के प्रथम अध्याय में कहे जाते हैं
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) केवल (A), (D)
Solution:

उद्देश्य शोध ग्रंथों के प्रथम अध्याय में कहे जाते हैं। इन्हें विशिष्ट होना चाहिए। उद्देश्य (Objective) एक ऐसी चीज़ है। जिसे व्यक्ति या संस्था लगातार प्रयास करके हासिल करना चाहती है। यह इकाई के अल्पकालिक लक्ष्यों को दर्शाते हैं। इसका क्षेत्र सीमित होता है, जबकि लक्ष्य का क्षेत्र व्यापक होता है।

66. सूची I के साथ सूची II का मिलान कीजिए

सूची - I (संकल्पना)सूची - II (लेखक)
(A) मुक्त और उत्तरदायी समाज(I) एलीनोर ऑस्ट्रम
(B) साधारण का शासन(II) मेरी पार्कर फॉलेट
(C) एकीकरण और स्थिति के रूप में कानून(III) कार्ल बेइक
(D) बोध निर्माण गतिविधि के रूप में संगठन(IV) जर्गन हेबरमास

नीचे दिए विकल्पों में सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) (A)-(IV), (B)-(I), (C)-(III), (D)-(III)
Solution:
संकल्पनालेखक
मुक्त और उत्तरदायी समाजएलीनोर ऑस्ट्रम
साधारण का शासनमेरी पार्कर फॉलेट
एकीकरण और स्थिति के रूप में कानूनकार्ल बेइक
बोध निर्माण गतिविधि के रूप में संगठनजर्गन हेबरमास

67. सूची I के साथ सूची II का मिलान कीजिए

सूची - Iसूची - II
(A) मुक्त और उत्तरदायी समाज(I) एलीनोर ऑस्ट्रम
(B) साधारण का शासन(II) मेरी पार्कर फॉलेट
(C) एकीकरण और स्थिति का कानून(III) कार्ल बेड़क
(D) बोध निर्माण गतिविधि के रूप में संगठन(IV) जुर्गन हेबरमास

नीचे दिए विकल्पों में सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) (A)-(IV), (B)-(I), (C)-(II), (D)-(III)
Solution:सही मिलान
सूची-(I)सूची-II
(A) संस्कृति-केंद्रित ढाँचा(iv) पारिस्थितिक उपागम
(B) संरचना-केंद्रित ढाँचा(i) शास्त्रीय उपागम
(C) संगठन का आंतरिक भाग(ii) मानव संबंध उपागम
(D) पुरूष/व्यक्ति का आंतरिक भाग(iii) व्यवहारवादी उपागम

68. सूची I के साथ सूची II का मिलान कीजिए

सूची Iसूची II
(A) प्रबंधन में कामगारों की भागीदारी(I) मौलिक कर्तव्य
(B) आदर्शों और संस्थानों का सम्मान(II) राज्य-नीति के निर्देशक सिद्धांत
(C) निषेध(III) मूलाधिकारों का निलंबन
(D) आपातकाल(IV) संवैधानिक उपचार

नीचे दिए विकल्पों में सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) (A)-(II), (B)-(I), (C)-(IV), (D)-(III)
Solution:सही मिलान
सूची-(I)सूची-II
(A) प्रबंधन में कामगारों की भागीदारी(ii) राज्य-नीति के निर्देशक सिद्धान्त
(B) आदर्शों और संस्थानों का सम्मान(i) मौलिक कर्तव्य
(C) निषेध(iv) संवैधानिक उपचार
(D) आपात काल(iii) मूलाधिकारों का निलंबन

69. सूची I के साथ सूची II का मिलान कीजिए

कार्यक्रमदृष्टि/लक्ष्य
(A) डिजिटल इंडिया(I) सेवाओं की इलेक्ट्रॉनिक प्रदानता
(B) अक्षय(II) जाली एल.पी.जी. कनेक्शन का विलोपन
(C) ई-क्रांति(III) सशक्त समाज और ज्ञान की अर्थ-व्यवस्था
(D) पहल (DBTL)(IV) डिजिटल साक्षरता

नीचे दिए विकल्पों में सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) (A)-(III), (B)-(II), (C)-(I), (D)-(IV)
Solution:सही मिलान
सूची-(I) (कार्यक्रम)सूची-II (दृष्टि/लक्ष्य)
(A) डिजिटल इंडिया(iii) सशक्त समचेज और ज्ञान की अर्थ-व्यवस्था
(B) अक्षय(iv) डिजिटल साक्षरता
(C) ई-क्रांति(i) सेवाओं की इलेक्ट्रॉनिक प्रदानता
(D) पहल (DBTL)(ii) जाली एल.पी.जी. कनेक्शन का विलोपन

70. सूची I के साथ सूची II का मिलान कीजिए

संस्थानस्थल
(A) राष्ट्रीय बहु-विकलांगता पीड़ित व्यक्ति सशक्तीकरण संस्थान(I) देहरादून
(B) राष्ट्रीय पुनर्वास प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान(II) सिकंदराबाद
(C) राष्ट्रीय मानसिक-विकलांग संस्थान(III) कटक
(D) राष्ट्रीय दृष्टि-विकलांग संस्थान(IV) चेन्नई

नीचे दिए विकल्पों में सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) (A)-(IV), (B)-(II), (C)-(III), (D)-(I)
Solution:सही मिलान
सूची-(I) (संस्थान)सूची-II (स्थान)
(a) राष्ट्रीय बहु-विकलांगता पीड़ित व्यक्ति सशक्तीकरण संस्थान(iv) चेन्नई
(b) राष्ट्रीय पुनर्वास प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान(iii) कटक
(c) राष्ट्रीय मानसिक-विकलांग(ii) सिकंदराबाद
(d) राष्ट्रीय दृष्टि-विकलांग संस्थान(iii) देहरादून