NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ परीक्षा दिसम्बर 2020 जून-2021 (लोक प्रशासन)

Total Questions: 100

71. सूची I के साथ सूची II का मिलान कीजिए

आपदाएंसे संबंधित
(A) भूकम्प(I) जलवायु
(B) सूखा(II) दुर्घटना
(C) तेल का रिसाव(III) जैविक
(D) नाशीजीवों का हमला(IV) भूगर्भिक

नीचे दिए विकल्पों में सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) (A)-(IV), (B)-(III), (C)-(II), (D)-(I)
Solution:सही मिलान
(आपदाएं)(से संबंधित)
(a) भूकम्प(iv) भूगर्भिक
(b) सूखा(i) जलवायु
(c) तेल का रिसाव(ii) दुर्घटना
(d) नाशीजीवो का हमला(iii) जैविक

72. सूची I के साथ सूची II का मिलान कीजिए

अनुदान के प्रकारउद्देश्य
(A) लेखानुदान(I) बजट में अनुमोदित राशि से अधिक व्यय करने को अनुमोदन
(B) अनुपूरक अनुदान(II) बजटीय सीमा से अधिक व्यय की जा चुकी राशि का अनुमोदन
(C) अतिरिक्त अनुदान(III) अनुमान के रूप में मंत्रालय विभाग द्वारा व्यय का प्रस्ताव
(D) अनुदान की माँग(IV) बजट के अनुमोदन तक अग्रिम अनुदान का अनुमोदन

नीचे दिए विकल्पों में सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (d) (A)-(IV), (B)-(I), (C)-(II), (D)-(III)
Solution:सही मिलान
सूची-(I) (अनुदान के प्रकार)सूची-II (उद्देश्य)
(A) लेखानुदान(iv) बजट के अनुमोदन तक अग्रिम अनुदान का अनुमोदन
(B) अनुपूरक अनुदान(i) बजट में अनुमोदित राशि से अधिक व्यय करने को अनुमोदन
(C) अतिरिक्त अनुदान(ii) बजटीय सीमा से अधिक व्यय की जा चुकी राशि का अनुमोदन
(D) अनुदान की माँग(iii) अनुमान के रूप में मंत्रालय/विभाग द्वारा व्यय का प्रस्ताव

73. सूची I के साथ सूची II का मिलान कीजिए

संवैधानिक प्रावधानउद्देश्य
(A) 243 I(I) शहरी निकायों में अनुसूचित जाति और जन जाति के आरक्षण
(B) 243 C(II) ग्राम सभा
(C) 243 T(III) राज्य वित्त आयोग
(D) 243 A(IV) पंचायतों का गठन

नीचे दिए विकल्पों में सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (a) (A)-(III), (B)-(IV), (C)-(I), (D)-(II)
Solution:सही मिलान
(संवैधानिक प्रावधान)(उद्देश्य)
(A) 243 I(iii) राज्य वित्त आयोग
(B) 243 C(iv) पंचायतों का गठन
(C) 243 T(i) शहरी निकायों में अनुसूचित जाति और जनजाति के आरक्षण
(D) 243 A(ii) ग्राम सभा

74. सूची I के साथ सूची II का मिलान कीजिए

अनुसंधान के प्रकारमुख्य उद्देश्य
(A) वर्णनात्मक अनुसंधान(I) मानवीय व्यवहारों के अन्तर्निहित लक्ष्यों की खोज करना
(B) अनप्रयुक्त अनुसंधान(II) राज्य के मामले जैसा कि यह वर्तमान में मौजूद है, की व्याख्या
(C) गुणवत्तापरक अनुसंधान(III) तत्कालीन समस्या का सामना करते हुए एक समाज के लिए हल निकालना
(D) मौलिक अनुसंधान(IV) एक सिद्धांत के सामान्यीकरण और सूत्र निर्धारण
के साथ संबंधित

नीचे दिए विकल्पों में सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) (A)-(II), (B)-(III), (C)-(I), (D)-(IV)
Solution:सही मिलान
सूची-(I) (अनुसंधान के प्रकार)सूची-II (मुख्य उद्देश्य)
(A) वर्णनात्मक अनुसंधान(ii) राज्य के मामले जैसा कि यह वर्तमान में मौजूद है, की व्याख्या
(B) अनप्रयुक्त अनुसंधान(iii) तत्कालीन समस्या का सामना करते हुए एक समाज के लिए हल निकालना
(C) गुणवत्तापरक अनुसंधान(i) मानवीय व्यवहारों के अन्तर्निहित लक्ष्यों की खोज करना
(D) मौलिक अनुसंधान(iv) एक सिद्धान्त के सामान्यीकरण और सूत्र निर्धारण के साथ संबंधित

75. सूची I के साथ सूची II का मिलान कीजिए

सूची - I (मापन तकनीकें)सूची - II (स्वरूप या माप)
(A) निर्धारण मापनी(I) किसी दूसरे व्यक्ति, वस्तु या घटना के प्रति किसी व्यक्ति, की प्रवृत्ति को मापने के लिए
(B) अभिवृत्तिक मापनी(II) परिमाणात्मक मूल्यों के बिना चरों की पहचान कर उन्हें लेबल करना
(C) नामित मापनी(III) किसी सांतत्यक के सहारे या किसी कोटि में व्यक्ति, वस्तु या घटना को मापना
(D) क्रमसूचक मापनी(IV) संतुष्टि, प्रसन्नता जैसे गैर-संख्यात्मक, गुणात्मक अवधारणाओं को मापने के लिए

नीचे दिए विकल्पों में सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) (A)-(III), (B)-(I), (C)-(II), (D)-(IV)
Solution:सही मिलान
सूची - (I) (मानक तकनीक)सूची - II (स्वरूप या माप)
(a) निर्धारण मापनी(iii) किसी सांतत्यक के सहारे या किसी कोटि में व्यक्ति, वस्तु या घटना को मापना
(b) अभिवृत्तिक मापनी(i) किसी दूसरे व्यक्ति, वस्तु या घटना के प्रति किसी व्यक्ति की प्रवृत्ति को मापने के लिए
(c) नामित मापनी(ii) परिमाणात्मक मूल्यों के बिना चरों की पहचान कर उन्हें लेबल करना
(d) क्रमसूचक मापनी(iv) संतुष्टि, प्रसन्नता जैसे गैर-संख्यात्मक, गुणात्मक अवधारणाओं को मापना

76. लूथर गुलिक द्वारा कथित विभागीकरण के आदर को क्रमबद्ध करें :

(A) उद्देश्य
(B) प्रक्रिया
(C) व्यक्ति
(D) स्थान
नीचे दिए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए

Correct Answer: (b) (D), (A), (C) और (B)
Solution:लूथर गुलिक के द्वारा विभागीकरण क्रमबद्धता के आधार पर होगा व्यक्ति उद्देश्य प्रक्रिया स्थान 'लूथर गुलिक' ने संगठन के दस महत्वपूर्ण सिद्धान्तों की पहचान की है। जिनमें दूसरे सिद्धान्त के रूप में विभागीय संगठनों के आधार की चर्चा की है। इनके अनुसार संगठन निर्माण के 4 आधार होते हैं। इन चार आधारों को 4 'पी' के नाम से जाना जाता है। ये 4 पी हैं-
(i) Purpose - उद्देश्य
(ii) Process - प्रक्रिया
(iii) Person - व्यक्ति
(iv) Place  - अतिरिक्त स्थान

77. सिद्धांत के संकल्पनात्मक आधार को स्थापित करने में बिन्सेंट ऑस्ट्रम ने प्रबंधन सिद्धांत के प्रधान योगदान कर्ताओं की आलोचना की। ऑस्ट्रम की आलोचना के क्रम की पहचान कीजिए ।

(A)  हर्बर्ट सिमोन और आन्तरिक संरचना
(B) मैक्स वेबर और पद-सोपान
(C) लूथर गुलिक और संगठनिक सिद्धांत
(D) वुड्रो विल्सन और ऐकिक शक्ति
नीचे दिए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए

Correct Answer: (b) (D), (B), (C), (A)
Solution:

'लोकतांत्रिक प्रबंधन' के अपने सिद्धान्त के संकल्पनात्मक आधार को स्थापित करने में विन्सेंट ऑस्ट्रम ने प्रबंधन सिद्धान्त के प्रधान योगदान कर्ताओं की आलोचना के क्रम की बात की। सही क्रम होगा- वुड्रो विल्सन और ऐकिक शक्ति मैक्स वेबर और पद सोपान लूथर गुलिक और संगठनिक सिद्धान्त हर्बट सिमोन और आन्तरिक संरचना।

विसेंट अल्फ्रेड ऑस्ट्रम (25 सितम्बर 1919 - 20 जून 2012) एक अमेरिकी राजनीतिक अर्थशास्त्री और इंडियाना विश्वविद्यालय के सम्मानजनक अवकाश प्राप्त प्रोफेसर हैं। इन्होंने राजनीतिक विज्ञान, राजनीतिक अर्थव्यवस्था और सार्वजनिक पसंद के क्षेत्र में कई योगदान दिये हैं।

78. युएसए में 1883 का पेंडलटन अधिनियम (ने)

(A) राष्ट्रीय सरकार की कार्मिक नीतियों को नियत्रित करता है।
(B) 'लूट खसोट व्यवस्था' पूर्णतया समाप्त कर दी।
(C) नागरिक सेवा आयोग की स्थापना की ।
(D) पूरे संघीय प्रशासन में योग्यता लेकर आया।
(E) राष्ट्रपति गारफील्ड की हत्या का परिणाम था।
नीचे दिए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए

Correct Answer: (a) (A), (C), और (E)
Solution:

राष्ट्रपति गारफील्ड की हत्या ने कांग्रेस के लिए 1883 के लोक प्रशासन अधिनियम का रास्ता खोल दिया। इसको आमतौर पर सीनेटर 'जार्ज पेंडलेटन' के नाम पर (जिन्होंने यह प्रस्ताव रखा था) 'पेंडलेटन एक्ट ऑफ 1883' कहा जाता है।

इस एक्ट ने राष्ट्रीय सरकार की कार्मिक नीतियों को नियंत्रित किया तथा इसने नागरिक सेवा आयोग की स्थापना की। इस एक्ट (अधिनियम) द्वारा मजबूती से योग्यता प्रणाली अर्थात् रोजगार के उस सिद्धान्त को स्थापित किया जो खुली प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं पर आधारित है।

79. परंपरागत साहित्य ने इन पर ध्यान केंद्रित किया :

(A) चुनाव तंत्र
(B) केंद्रीय प्रशासकीय तंत्र
(C) दबाव समूह
(D) लोक वित्त
नीचे दिए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए

Correct Answer: (b) (B) और (C)
Solution:

'तुलनात्मक सरकार' पर परंपरागत साहित्य ने 'केंद्रीय प्रशासकीय तंत्र' और 'दबाव समूह' पर ध्यान केंद्रित किया है। भारतीय संसद द्वारा 1985 में पारित 'प्रशासनिक न्यायाधिकरण अधिनियम', केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण कैंट और राज्य प्रशासनिक न्यायाधिकरण की स्थापना के लिए केन्द्र सरकार को अधिकृत करता है।

केन्द्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण की प्रमुख पीठ (बेंच) 'दिल्ली' में है। वर्तमान में 17 नियमित पीठ और 30 डिवीजन बेंच हैं।

80. सचिवालय के पदाधिकारियों के उचित अनुक्रम पहचान कीजिए।

(A) निर्देशक
(B) संयुक्त सचिव
(C) अतिरिक्त सचिव
(D) उप सचिव
(E) सचिव

Correct Answer: (b) (D), (A), (B), (C), (E)
Solution:

सचिवालय के पदाधिकारियों के उचित अन (आरोही) होगा- उपसचिव → निर्देशक → संयुक्त सचिव अतिरिक्त सचिव → सचिव। एक मंत्रालय के सचिवालय संगठ अधिकारियों के पदक्रम और संरचना का उल्लेख निम्नलिखित है
इकाई → प्रभारी अधिकारी
विभाग → सचिव आदि
स्कन्ध → अतिरिक्त सचिव आदि
प्रभाग → निदेशक आदि
शाखा → अवर सचिव
अनुभाग →अनुभाग अधिकारी