NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर-2022 दर्शनशास्त्र (PHILOSOPHY)Total Questions: 10071. 'मनुष्य को अश्व की चोरी करने के दण्ड मे रूप में फांसी नहीं दी जाती है, किन्तु यह कि भविष्य में अश्व की चोरी न हो।' यह कथन निम्नांकित में से किससे संबद्ध है?(a) दण्ड का प्रतिकारात्मक सिद्धांत(b) दण्ड का सुधारात्मक सिद्धांत(c) दण्ड का निवारक सिद्धांत(d) दण्ड का सापेक्षिक सिद्धांतCorrect Answer: (c) दण्ड का निवारक सिद्धांतSolution:प्रश्न में दिए गए कथन का संबंध दण्ड के निवारक सिद्धान्त से हैं दण्ड के निवारक सिद्धान्त की मान्यता है। की दूसरों को सबक सिखाने के लिए तथा उन्हें अपराध करने से रोकने के लिए दण्ड देना आवश्यक है। दण्ड देने का उद्देश्य अपराधों का निवर्तन या रोक लगाना है।72. निम्नांकित में से किसका मत है कि 'नैतिकता का सही आधार संकल्प और ईश्वर का नियम ही हो सकता है।'(a) म्यूरहेड(b) रैशडल(c) लॉक(d) ह्यूमCorrect Answer: (c) लॉकSolution:अनुभववादी लॉक का मत है कि नैतिकता का सही आधार संकल्प और इश्वर का नियम ही हो सकता है।73. निम्नांकित में किनका मत था कि- 'सही और गलत के सभी मामलों में केवल सिविल विधि (असैन्य कानून) ही अपील के निमित्त उच्चतम न्यायालय है।'(a) डेकार्त(b) जे.एस. मिल(c) लेस्ली स्टीफन(d) हाब्सCorrect Answer: (d) हाब्सSolution:हॉब्स सही और गलत के सभी मामलों में केवल सिविल विधि (असैन्स कानून) को अपील के लिए उच्चतम न्यायालय मानते है। हॉब्स के अनुसार, "सामान्य नागरिक विधियाँ सम्प्रभु की इच्छा का प्रतिनिधित्व करती है। विधियाँ मानव व्यवहार को विनियमित करने के साथ ही उसका मानदण्ड भी प्रस्तुत करती हैं।" विधि संप्रभु की शक्ति की द्योतक है जो प्रजाजन के लिए कर्तव्यों की घोषणा करती है।74. 'नूतन धर्म में कहा गया है कि वह व्यक्ति अनीश्वरवादी है जो स्वयं पर विश्वास नहीं करता है।' यह निम्नाकित में से किसका विचार है?(a) दीनदयाल उपाध्याय(b) स्वामी विवेकानंद(c) डॉ. एस. राधाकृष्णन(d) महात्मा गांधीCorrect Answer: (b) स्वामी विवेकानंदSolution:स्वामी विवेकानन्द के अनुसार, 'नूतन धर्म में कहा गया है कि वह व्यक्ति अनीश्वरवादी है जो स्वयं पर विश्वास नहीं करता है।'75. निम्नांकित का सही क्रम चुनिए(a) कायिक आत्मपरकता, मानसिक आत्मपरकता, आध्यात्मिक आत्मपरकता(b) मानसिक आत्मपरकता, आध्यात्मिक आत्मपरकता, कायिक आत्मपरकता(c) आध्यात्मिक आत्मपरकता, कायिक आत्मपरकता, मानसिक आत्मपरकता(d) कायिक आत्मपरकता, आध्यात्मिक आत्मपरकता, मानसिक आत्मपरकताCorrect Answer: (a) कायिक आत्मपरकता, मानसिक आत्मपरकता, आध्यात्मिक आत्मपरकताSolution:सही अनुक्रम निम्नलिखित है- कायिक आत्मपरकता, मानसिक आत्मपरकता, आध्यात्मिक आत्मपरकता।76. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिएः(a) A-I, B-IV, C-III, D-II(b) A-III, B-II, C-IV, D-I(c) A-II, B-1, C-III, D-IV(d) A-IV, B-I, C-III, D-IICorrect Answer: (d) A-IV, B-I, C-III, D-IISolution:77. निम्नलिखित में से_______कौन सा एक वाक्य का सही प्रतीकीकरण (संकेत ) है? 'किसी भी कोट को जब तक विशिष्ट रूप से शोधित नहीं किया गया हो तब तक वह जलरोधी नहीं हो सकता है।'(a)(b)(c)(d)(e) *Correct Answer: (e) *Solution:(*) : इस प्रश्न को अयोग द्वारा छोड़ दिया गया है।78. निम्नलिखित में से किन दार्शनिकों के काइन 'हठधर्मिता के समर्थन की आलोचना' किया है?(A) स्ट्रॉसन (B) इल (C) एयर (D) ग्राइस (E) चोमस्की नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:(a) केवल A और D(b) केवल A और E(c) केवल A, D और E(d) केवल B, D और ECorrect Answer: (a) केवल A और DSolution:स्ट्रासन और चोमस्की ने क्वाइन 'हठधर्मिता' के समर्थन की आलोचना की है।79. नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक को अभिकथन (A) और दूसरे को तर्क (R) कहा गया है।अभिकथन (A): सत्यतासारिणी एक निर्णय प्रक्रिया है। तर्क (R) :निर्णय प्रक्रिया की स्थिति में हम किसी तर्क वाक्य के सत्यता-मूल्य को प्रभावकारी ढंग से निर्धारित कर सकते है।उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नांकित विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :(a) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।(b) (A) और (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।(c) (A) सही है परन्तु (R) सही नहीं हैं।(d) (A) सही नहीं है परन्तु (R) सही हैं।Correct Answer: (a) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।Solution:प्रश्न में दिया गया कथन (A) सत्यता सारिणी एक निर्णय प्रक्रिया है तथा तर्क (R) निर्णय प्रक्रिया की स्थिति में हम किसी तर्क वाक्य के सत्यता-मूल्य को प्रभावकारी ढंग से निर्धारित कर सकते है। दोनों सत्य हैं तथा तर्क द्वारा कथन की व्याख्या की जा रही है।80. निम्नलिखित में से कौन सा विचार के नियम को निरूपित नहीं करता है:(A) पर्याप्त हेतु का नियम (B) तादात्म्य का नियम (C) विरोध का नियम (D) मध्यम परिहार का नियम नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनेंः(a) केवल A(b) केवल D(c) केवल A और D(d) केवल B और CCorrect Answer: (a) केवल ASolution:विचार के नियम को निम्नलिखित निरूपित करते हैं- B. तादात्म्य का नियम C. विरोध का नियम D. मध्यम परिहार का नियम स्पष्ट है कि पर्याप्त हेतु का नियम विचार के नियम को निरूपित नहीं करता है।Submit Quiz« Previous12345678910Next »