NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर 2022 राजनीति विज्ञान (Political Science) (SHIFT-I)

Total Questions: 100

1. निम्नलिखित में से किसने यह कहा था कि 'लोकतंत्र शासन के एक प्रकार (रूप) से कुछ अधिक है, यह सहयोजित जीवन निर्वाह का एक साधन है।'

Correct Answer: (c) जॉन डिवी
Solution:

लोकतंत्र के संबंध में यह परिभाषा जॉन डिवी का है, कि 'लोकतंत्र शासन के एक प्रकार (रूप) से कुछ अधिक है, यह सहयोजित जीवन निर्वाह का एक साधन है।'

2. सोफी अथवा सोफिया निम्नांकित में से किस पुस्तक का एक पात्र है?

Correct Answer: (b) ए विन्डिकेशन ऑफद द राइटस ऑफ वूमेन
Solution:

सोफी, अथवा सोफिया मैरी वॉल्स्टन्क्राफ्ट, द्वारा रचित पुस्तक A Vindication of the Right of Women के पात्र है। इस पुस्तक का पूरा नाम - A Vindication of the Rights of Women: with. Stricture on Political and Moral subject 1792.

3. बहुसंस्कृतिवाद के विमर्श में निम्नलिखित से किसने आन्तरिक प्रतिबंध एवं बाह्य प्रतिबंध शब्दों का उपयोग किया है?

Correct Answer: (b) विल किमलिका
Solution:

बहुसंस्कृतिवाद के विमर्श में विल किमलिका ने आन्तरिक प्रतिबंध एवं बाह्य प्रतिबंध शब्दों का प्रयोग किया।

4. निम्नांकित में से किसके लिए एम.बी. फोस्टर ने कहा है कि उनका राजनीतिक विचार प्रोटेस्टैन्ट धर्म की अपेक्षा पैगन पुनरूत्थान को अधिक प्रस्तुत करता है?

Correct Answer: (a) मैकियावेली
Solution:

एम.बी. फोस्टर ने मैकियावेली के लिए कहा कि उनका राजनीतिक विचार प्रोटेस्टैन्ट धर्म की अपेक्षा पैगन पुनरुत्थान को अधिक प्रस्तुत करता है।

5. "हमारी आत्मा पूर्णता की ओर ले जाने वाले हमारे विज्ञान एवं हमारी कलाओं के उन्नयन के अनुपात में भ्रष्ट हो गई है" यह निम्नांकित में उल्लिखित है।

Correct Answer: (a) डिसकोर्स ऑन द साइंस एण्ड आर्ट्स
Solution:

Discourse on the moral effect of arts and science- 1749 (विज्ञान व कला का आचार को शुद्ध व भ्रष्ट करने में योगदान) यह लेख डिजॉन ऑफ एकेड्‌मी द्वारा पुरस्कृत हुआ। इसे ही संक्षेप में डिसकोर्स ऑन द साइंस एण्ड आर्ट कहा जाता है।

इस पुस्तक में रूसो ने लिखा- "हमारी आत्मा पूर्णता की ओर ले जाने वाले हमारे विज्ञान एवं हमारी कलाओं के उन्नयन के अनुपात में भ्रष्ट हो गई है"

6. निम्नलिखित में से कौन-सी एक अरस्तू की कृति ( रचना) नहीं है?

Correct Answer: (d) अपोलॉजी
Solution:

अपोलॉजी अरस्तू की नहीं बल्कि प्लेटो की रचना है। इसमें सुकरात पर लगे नास्तिकता व युवाओं को भ्रष्ट करने के आरोप व उनका बचाव है। इस पुस्तक को गाँधी जी द्वारा 'सत्यवान' के नाम से गुजराती में अनुवाद किया गया।

7. प्लेटो के अनुसार निम्नलिखित में से कौन एक पूर्ण, शाश्वत एवं नियत है?

Correct Answer: (b) विचार
Solution:

प्लेटो के अनुसार, 'विचार' (Idea) ही समूचे संसार का मूल तत्व है एवं भौतिक दुनिया विचारों की छाया मात्र है। इसलिए यह यथार्थ विश्व विचारों की परछाई है।

प्लेटों के अनुसार, विश्व के दो प्रकार हैं-
(i) विचारों की दुनिया।
(ii) भौतिक व वास्तविक दुनिया।

8. 'सूक्ति संग्रह' (एनालेक्ट्स) निमनलिखित में से किससे संबंधित है?

Correct Answer: (c) कन्फ्यूशियस
Solution:

'सूक्ति संग्रह' (एनालेक्टस) का संबंध कन्फ्यूशियस से है।

कन्फ्यूशियस की अन्य रचनाएँ:

- Book of Document
- शी चिड़-गीत संग्रह
- ई चिड़-ज्योतिष -
- छुन व छ
- बसन्त व शरद काल का इतिहास ।

9. दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों द्वारा कब और कहां पर प्रदर्शन किया गया एवं उनके द्वारा एकत्र होकर निष्क्रिय प्रतिरोध करने की विधिवत शपथ ली गई?

Correct Answer: (a) सितंबर 1906, जोहान्सबर्ग
Solution:

दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों द्वारा 11 सितंबर 1906, जोहॉन्सबर्ग में प्रदर्शन किया गया एवं उनके द्वारा एकत्र होकर निष्क्रिय प्रतिरोध करने की विधिवत शपथ ली गई। सितम्बर 1906 को दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में एम्पायर थियेटर की जनसभा में इस प्रकार की भावना थी।

संवेदनशील अंतरात्मा ने मोहनदास करमचंद्र गांधी से कहा कि यह असाधारण घटना थी। एक इतिहास बन रहा है। ऐसा कार्य हो रहा है जिसका गवाह ईश्वर है। यह एक धार्मिक शपथ थी जिसे तोड़ा नहीं जा सकता था।

10. निम्नलिखित में से किसने वर्ष 1925 में 'आत्मसम्मान आन्दोलन' (सेल्फ रिस्पेकट मूवमेंट) की शुरूआत की थी?

Correct Answer: (c) ई.वी. रामस्वामी नायकर
Solution:

ई.वी. रामास्वामी नायकर ने अपने समाज सुधार कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए 1925 में एक अभियान चलाया जिसे 'आत्मसम्मान आंदोलन' की संज्ञा दी जाती है।

इसका ध्येय तमिल प्रदेश के गैर-ब्राह्मणों के मन में अपनी द्रविण परंपरा पर गर्व का भाव जगाना था। इस आंदोलन ने ब्राह्मणों की श्रेष्ठता को चुनौती देते हुए सारे गैर ब्राह्मणों के मन में एकता की भावना भरने का प्रयत्न किया। इनमें अस्पृश्य जातियां भी सम्मिलित थीं।