NTA यू.जी.सी. नेट/जेआरएफ परीक्षा, जून 2023 राजनीति विज्ञान (Political Science) (SHIFT-I)

Total Questions: 100

1. निम्नलिखित में से कौन-सी अवधारणा जॉन रॉल्स से संबंधित है?

A. अज्ञान का पर्दा
B. प्राथमिक सामाजिक वस्तुएं
C. शुद्ध प्रक्रियात्मक न्याय
D. संगठन का सिद्धान्त

नीचे दिए दिए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (a) केवल A, B, C
Solution:

जॉन रॉल्स एक उदार समतावादी राजनीतिक दार्शनिक थे। ये संयुक्त राज्य अमेरिका के हावर्ड विश्वविद्यालय में दर्शनशास्त्र के प्रोफेसर थे। जॉन रॉल्स से संबंधित अवधारणायें निम्न है।

1. अज्ञान का पर्दा (veil of Ignorance)
2. प्राथमिक सामाजिक वस्तुएं (Primary social goods)
3. शुद्ध प्रक्रियात्मक न्याय (Pure procedural justice)
4. विवेकशील वार्ताकार (Rational Agents)
5. न्याय उचितता निष्पक्षता के रूप में (Justice as fairness)
6. मैक्सीमिनी नियम (maximini Rule)
7. मूल स्थिती (Original position)
8. शब्दकोशीय व्यवस्था (Lexical order)

2. सावरकर हिन्दू महासभा के अध्यक्ष किस वर्ष बनेः

Correct Answer: (b) 1937
Solution:

विनायक दामोदर सावरकर जिन्हें वीर सावरकर या स्वातंत्र्यवीर सावरकर भी कहा जाता है, एक उग्र राष्ट्रवादी देशभक्त क्रांतिकारी तथा हिन्दू पुनरुत्थानवादी थे।

सावरकर जेल से रिहा होने के बाद वे लोकमान्य तिलक द्वारा गठित - लोकतांत्रिक स्वराज पार्टी में शामिल हुए पर शीघ्र ही 1937 में 'हिन्दू महासभा' के सदस्य व अध्यक्ष बन गये। 1937 से 1943 तक वे हिन्दू महासभा के अध्यक्ष रहे।

3. नये लोक प्रबंधन (एन पी एम)के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा से कथन सही नहीं हैं?

Correct Answer: (d) एन पी एम में आंतरिकीकरण, विशुद्ध, नौकरशाही शक्ति, संकेन्द्रण जैसे गुण होते हैं
Solution:

नये लोक प्रबंधन (एन पी एम) के संबंध में निम्नलिखित कथन सत्य है :-

→ एन पी एम प्रबंधकों के व्यक्तिगत उत्तरदायित्व के स्थान पर परिणाम आधारित व्यवस्था पर बल दिया गया।
→ एन पी एम लोक प्रशासन को प्रबंधकीय दृष्टिकोण से देखता है।
→ एन पी एम रोविंग को स्टियरिंग से पृथक करने में विश्वास रखता है।
→ एन पी एम शास्त्रीय नौकरशाही की जगह संगठनों, कार्मिक एवं रोजगारपरक सेवा शर्तों को अत्यधिक लचीला बनाता है।
→ सरकार के आकार को निजीकरण के माध्यम से छोटा करना चाहिए।

4. निम्नलिखित में से किसने 'यूनिवर्सल सिस्टरहुड' (सार्वभौमिक बहनापा) को अस्वीकृत किया?

Correct Answer: (a) अश्वेत नारीवादी
Solution:

अश्वेत नारीवादी विचारको ने यूनिवर्सल सिस्टरहुड' (सार्वभौमिक बहनापा) को अस्वीकृत किया। अश्वेत नारीवादी विचारकों का मानना था कि वैश्विक दृष्टि में महिलाओं के साथ भेदभाव सिर्फ लिंग के आधार पर ही नहीं बल्कि अन्य आधारों पर जैसे रंग, स्थान पहनावे के आधार पर भी भेदभाव होता है।

ब्लैक महिलाओं को श्वेत महिलाओं से निम्न माना जाता है। इन्हीं कारणों से अश्वेत नारीवादी विचारकों ने यूनिवर्सल सिस्टरहुड' (सार्वभौमिक बहनापा) को अस्वीकृत किया।

5. निम्नलिखित में से कौन-से प्रस्ताव अल्पसंख्यक संबंधी अधिकारों से संबंधित नहीं है?

A. नेहरू का संवैधानिक मसौदा, 1928
B. कराची प्रस्ताव, 1931
C. मुस्लिम महिला (तलाक संबंधी अधिकारों की रक्षा अधिनियम) विधेयकए 1986
D. तीन तलाक विधेयक, 2018

नीचे दिए दिए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (d) केवल A, B और C
Solution:

निम्नलिखित प्रस्ताव अल्पसंख्यक संबंधी अधिकारों संबंधित नही है।
→ नेहरू का संवैधानिक मसौदा (1928)
→ कराची प्रस्ताव (1931)
→ मुस्लिम महिला (तलाक संबंधी अधिकारों की रक्षा अधिनियम) विधेयक, 1986

6. निम्नलिखित में से किसने बारह प्रकार के उपनिवेशवाद का वर्णन किया है?

Correct Answer: (a) नैंसी शूमेकर
Solution:

नैंसी शूमेकर ने 12 प्रकार के उपनिवेशवाद का वर्णन किया है, जो इस प्रकार है :-

1. उत्तर औपनिवेशिक उपनिवेशवाद (Postcolonial colonialism)।
2. रोमांटिक उपनिवेशवाद (Romantic colonialism)।
3. मिशनरी उपनिवेशवाद (Missionary colonialism) ।
4. दुष्ट उपनिवेशवाद (Rogue colonialism) ।
5. विधिक उपनिवेशवाद (Legal colonialism)।
6. मेरे पीछे का नही उपनिवेशवाद (Not-in-my Backward  colonialism)।
7. शाही शक्ति उपनिवेशवाद (Imperial Power colonialism)।
8. परिवहन उपनिवेशवाद (Transport colonialism)|
9. व्यापार उपनिवेशवाद (Trade colonialism)।
10. दोहनात्मक उपनिवेशवाद (Extractive colonialism)।
11. बागान उपनिवेशवाद (Planter colonialism)।
12. आबादकार उपनिवेशवाद (Settler colonialism)।

7. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:

सूची-I (के रूप में नामित) सूची-II (आचार संहिता)
(A) रेट बस्टर(I) जो अत्यधिक कार्य करता है।
(B) चेसलर(II) जो कम कार्य करता है।
(C) स्केलर(III) जो सहकर्मी की शिकायत सुपरवाइजर से करता है।
(D) एक इंस्पेक्टर(IV) जो सामाजिक दूरी रखता है या आधिकारिक कार्य करता है।
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIIIIV
(c)IIIIIIIV
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (c)
Solution:सही सुमेलित है-
सूची-I (के रूप में नामित) सूची-II (आचार संहिता)
(A) रेट बस्टर(I) जो अत्यधिक कार्य करता है।
(B) चेसलर(II) जो कम कार्य करता है।
(C) स्केलर(III) जो सहकर्मी की शिकायत सुपरवाइजर से करता है।
(D) एक इंस्पेक्टर(IV) जो सामाजिक दूरी रखता है या आधिकारिक कार्य करता है।

8. निम्नलिखित में से कौन-सी एसोशिएशन समूह ने मेयोवाद की कड़ी आलोचना की और हाउथोर्न शोधकर्ताओं को "कार सोशियोलोजिस्ट" के रूप में ब्रांड किया?

Correct Answer: (b) संयुक्त राज्य अमेरिका की यूनाइटेड आटो वर्कर्स
Solution:

मानव सम्बन्ध उपागम जो कि मानवतावादी विचारों का समर्थक है। एक लोकप्रिय उपागम है फिर भी इसकी पीटर एफ ड्रकर, राजमैन डेनियल बेल जैसे विचारकों ने कटु आलोचना की है।

प्रबंधन चिन्तन के पितामह पीटर. एफ. ड्रकर का कहना है कि मानव सम्बन्ध उपागम में आर्थिक आयाम को छोड़ दिया गया है तथा हार्थोन प्रयोगों में सारा ध्यान व्यक्तिगत सम्बन्धों पर लगाया गया है न कि कार्य की प्रकृति पर। संयुक्त राज्य अमेरिका के यूनाइटेड आटोवर्कर्स ने मेयो आदि को भीरू समाजशास्त्री, (Cow Sociologist) कहा है।

9. निम्नलिखित को उनकी स्थापना के वर्ष के अनसार सही कालक्रम के अनुसार व्यवस्थित कीजिए:

A. सखी समिति
B. महिला भारत संघ
C. अखिल भारतीय महिला सम्मेलन
D. भारतीय राष्ट्रीय महिला परिषद

नीचे दिए दिए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) A, B, D, C
Solution:

सही कालक्रम इस प्रकार है -

सूची-I (संगठन) सूची-II (स्थापना वर्ष)
1. सखी समिति(1896)
2. महिला भारत संघ(1917)
3. भारतीय राष्ट्रीय महिला परिषद(1925)
4. अखिल भारतीय महिला सम्मेलन(1927)

10. हिंडर्सन-बुक्स प्रतिवेदन निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?

Correct Answer: (b) चीन-भारत युद्ध, 1962
Solution:

हिंडर्सन नुक्स प्रतिवेदन का संबंध चीन-भारत युद्ध 1962 से है। 1962 चीन-भारत युद्ध में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। इसी हार के कारणों को जानने के लिए एक जाँच कमेटी गठित की गई थी। इसे तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने गठित किया था। जाँच का जिम्मा लेफ्टिनेंट जनरल हिंडर्सन ब्रुक्स तथा ब्रिगेडियर पीएस भगत को सौपा गया था।

लेफ्टिनेंट जनरल हिंडर्सन एंग्लों इंडियन थे। जब भारत आजाद हो गया तो उन्होंने ब्रिटिश इंडिया आर्मी, के बाद इंडियन आर्मी की सेवा की। ये रिपोर्ट 1963 में प्रधानमंत्री नेहरू को सौंपी गई थी। कहा जाता है। कि अगर ये रिपोर्ट सार्वजनिक हो जाती तो नेहरू सरकार को कई सवालों पर जवाब देना मुश्किल हो जाता।