NTA यू.जी.सी. नेट/जेआरएफ परीक्षा, जून 2023 राजनीति विज्ञान (Political Science) (SHIFT-I)

Total Questions: 100

11. जी-20 के बारे में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?

A. इसमें 20 संप्रभु राष्ट्र, सदस्य के रूप में है।
B. इस समूह में विश्व की लगभग सभी 20 अग्रणी अर्थव्यवस्थाएं शामिल हैं।
C. जी-20 वित्त मंत्रियों, केन्द्रीय बैंकों और सरकारों के प्रमुखों के बीच संवाद को बढ़ाता देने के लिए, एक अनौपचारिक मंच के रूप में प्रचालन करता है।
D.  यह एक नये संस्थागत विश्व व्यवस्था के उभरने का प्रतिनिधत्व करता है।

नीचे दिए दिए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) केवल B, C और D
Solution:

जी-20 के बारे में निम्नलिखित कथन सही है :-

→ G-20 में 19 संप्रभु राष्ट्र व एक संगठन यूरोपियन यूनियन सदस्य के रूप में शामिल है।
→ G-20 वित्त मंत्रियों, केन्द्रीय बैंकों और सरकारों के प्रमुखों के बीच संवाद को बढ़ावा देने के लिए एक अनौपचारिक मंच के रूप में प्रचालन करता है।
→ इस समूह में विश्व की लगभग सभी 20 अग्रणी अर्थव्यवस्थाएं शामिल हैं।
→ यह एक नये संस्थागत विश्व व्यवस्था के उभरने का प्रतिनिधित्व करता है।
→ G-20 की स्थापना 1999 में एशियाई वित्तीय संकट के बाद वित्त मंत्रियों और केन्द्रीय बैंक के गवर्नरों के लिए वैश्विक आर्थिक और वित्तीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक मंच के रूप में की गई थी।

12. विभिन्न राज्यों के राज्यपालों की विशेष शाक्तियों के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा युग्म गलत हैं?

Correct Answer: (b) तेलंगाना - रायलसीमा क्षेत्र के लिए अलग विकास बोर्ड
Solution:

भारत के संविधान के भाग XXI में अनुच्छेद 371 से 371 J में बारह राज्यों के लिए विशेष प्रावधान हैं। इनके ने का उद्देश्य राज्यों के पिछड़े क्षेत्रों की आकांक्षाओं को पूरा करना राज्यों के जनजातीय लोगों के सांस्कृतिक और आर्थिक हितों की रक्षा' करना या राज्यों के कुछ हिस्सों में अशांत कानून और व्यवस्था को स्थिति से निपटना है।
→ तेलंगाना का प्रावधान अनुच्छेद 371-D के तहत किया गया है।

NOTE : तेलंगाना-रायलमीमा क्षेत्र के लिए अलग विकास बोर्ड यह युग्म सही नहीं है।

13. निम्नलिखित मे से कौन-से कथन उत्तर-व्यवहारवाद के संबंध में सही है?

A. किसी भी निर्णय पर पहुँचने से पूर्व सार पर विचार किया जाना चाहिए
B. सामाजिक परिवर्तन इसका सूक्तिवाक्य होना चाहिए
C. यह व्यवसायों के राजनीतिकरण की वकालत करता है
D. तकनीक और परिमाणन सर्वाधिक आवश्यक हैं।

नीचे दिए दिए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (d) केवल A, B और C
Solution:

उत्तर-व्यवहारवाद के संबंध में निम्न कथन सही है।

1. राजनीतिक अनुसंधान में तकनीक का उतना महत्त्व नहीं जितना सार तत्त्व का है, अर्थात यदि तकनीक की दृष्टि से कोई अनुसंधान उच्च कोटि का हो, परन्तु समसामयिक समस्याओं के समाधान में सहायक न हो तो उससे किनारा कर लेना ही बेहतर होगा।

2. व्यवहारवाद सामाजिक स्थिरता पर बल देता रहा है, अतः उसने अपना ध्यान तथ्यों के विश्लेषण तक सीमित रखा है। परंतु अब राजनीति विज्ञान को सामाजिक परिवर्तन की ओर ध्यान देना चाहिए, और तथ्यों को विस्तृत सामाजिक संदर्भ के साथ जोड़कर देखना चाहिए।

3. यह व्यवसायों के राजनीतिकरण की वकालत करता है।

14. निम्नलिखित में से किस विद्वान ने नेहरूवाद के विभिन्न रूपों - 'सैन्य नेहरूवाद', 'शास्त्रीय नेहरूवाद' और 'शीतयुद्धोत्तर नेहरूवाद' का प्रेक्षण किया?

Correct Answer: (b) स्टीफन कोहेन
Solution:कोहेन ने नेहरूवाद के विभिन्न रूपों 'सैन्य नेहरूवाद', 'शास्त्रीय नेहरूवाद' और 'शीतयुद्धोत्तर नेहरूवाद' का प्रेक्षण किया।

15. निम्नलिखित में से कौन-सा भैंसी शूमेकर द्वारा किए गए उपनिवेशवाद के वर्गीकरण में सूचीबद्ध नहीं है:

Correct Answer: (d) सांस्कृतिक उपनिवेशवाद
Solution:

नैंसी शूमेकर ने उपनिवेशवाद के 12 प्रकार बताये हैजिसमें सांस्कृतिक उपनिवेशवाद शामिल नहीं है। नैंसी शूमेकर ने 12 प्रकार के उपनिवेशवाद का वर्णन किया है, जो इस प्रकार है :-

1. उत्तर औपनिवेशिक उपनिवेशवाद (Postcolonial colonialism)
2. रोमांटिक उपनिवेशवाद (Romantic colonialism) ।
3. मिशनरी उपनिवेशवाद (Missionary colonialism)।
4. दुष्ट उपनिवेशवाद (Rogue colonialism)।
5.विधिक उपनिवेशवाद (Legal colonialism) |
6. मेरे पीछे का नही उपनिवेशवाद (Not-in-my Backward colonialism)
7. शाही शक्ति उपनिवेशवाद (Imperial Power colonialism) ।
8.परिवहन उपनिवेशवाद (Transport colonialism)।
9. व्यापार उपनिवेशवाद (Trade colonialism)।
10. दोहनात्मक उपनिवेशवाद (Extractive colonialism)।
11. बागान उपनिवेशवाद (Planter colonialism)।
12. आबादकार उपनिवेशवाद (Settler colonialism)

16. गांधी के अनुसार

Correct Answer: (d) साध्य और साधन परस्पर संबंधित हैं।
Solution:

गाँधी जी के अनुसार साध्य और साधन परस्पर संबंधित हैं। उनका मानना था जैसे साधन होंगे वैसा ही साध्य होगा। साधनों की शुद्धता पर बल देते है। गाँधी जी का कथन “साधन बीज है।और साध्य वृक्ष। इसलिये जो संबंध बीज और वृक्ष में है, वही संबंध साधन और साध्य में है।

मैं शैतान की उपासना करके ईश्वरोपासना का फल नहीं पा सकता।" अर्थात बोया पेड़ बबूल का तो, आम कहाँ से होय । गाँधी जी के विपरीत मैकियावेली के लिए "साध्य ही साधनों का औचित्य है।"

17. राजनैतिक विचारकों मेंनागरिकता की संकल्पना अब प्रचलन के बाहर हो गई है।" - यह कथन निम्नलिखित में से किसने कहा था।

Correct Answer: (b) वान गुन्सटरन
Solution:

वान गुन्सटरन का नागरिकता के संदर्भ में महत्त्वपूर्णकथन है कि "राजनैतिक विचारकों में नागरिकता की संकल्पना अब प्रचलन के बाहर हो गई है।"

18. किसने नहेरू, पटेल, प्रसाद और आजाद को संविधानसभा के अन्दर का कुलीन-तंत्र कहा था?

Correct Answer: (a) जी. आस्टिन
Solution:

संविधान सभा में राजेन्द्र प्रसाद, नेहरू सरदार पटेल और मौलाना आजाद के बढ़ते प्रभुत्व के संदर्भ में ग्रैनविल ऑस्टिन कहते हैं, पार्टी का नेतृत्व राजेन्द्र प्रसाद, नेहरू, सरदार पटेल, मौलाना आजाद के एक उदार "कुलीन-तंत्र' के नेतृत्व में था।

19. अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में नव-यर्थाथवाद के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-से सही हैं?

A. तर्राष्ट्रीय अराजकता आवश्यक रूप से तनावों, टकरावों और युद्ध की संभावना की ओर ले जाती है।
B. अंतर्राष्ट्रीय अराजकता के परिणामस्वरूप 'स्व-सहायता' की प्रणाली बनती है।
C. टकराव इस तथ्य से प्रोत्साहित होता है कि राज्य को प्राथमिक रूप से अन्य राज्यों के सापेक्ष अपनी स्थिति बनाये रखने से सरोकार होता है।
D. सुरक्षा द्वंद को आक्रामक प्रयोजनों के लिए सैन्य हथियारों के भण्डार का निर्माण कहा जा सकता है।

नीचे दिए दिए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (a) केवल A, B और C
Solution:

अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में नव-यथार्थवाद यथार्थवाद  के प्रतिक्रिया स्वरूप आया। इससे संबंधित सही कथन निम्न है  :-

• इसका मानना है कि अंतर्राष्ट्रीय अराजकता आवश्यक रूप तनावों, टकरावों और युद्ध की संभावना की ओर ले जाती है।
• अंतर्राष्ट्रीय अराजकता के परिणामस्वरूप 'स्व-सहायता' की प्रणाली बनती है।
• यह मानता है कि टकराव इस तथ्य से प्रोत्साहित होता है कि राज्य को प्राथमिक रूप से अन्य राज्यों के सापेक्ष अपनी स्थिति बनाए रखने से सरोकार होता है।

20. यह किसका कथन है, "गलत करने से गलत बर्दाश्त करना बेहतर है"?

Correct Answer: (b) हन्ना आरेंट
Solution:

"गलत करने से गलन बर्दाश्त करना बेहतर है", यह महत्त्वपूर्ण कथन 'हना आरेंट का है। क्योंकि आप पीड़ित के दोस्त बने रह सकते है, परन्तु एक हत्यारे का कौन दोस्त बनना चाहेगा और साथ रहना चाहेगा।