Solution:निम्नलिखित नीति निर्देशक तत्वों का संविधान में वर्णित सही क्रम इस प्रकार है :-
अनुच्छेद-40- ग्राम पंचायतों का गठन और उन्हें आवश्यक शक्तियां प्रदान कर स्व-सरकार की इकाई के रूप में कार्य करने की शक्ति प्रदान करना।
अनुच्छेद-41- काम पाने की, शिक्षा पाने की और बेकारी, बुढ़ापा, बीमारी और निरूशक्ततता की दशाओं में लोक सहायता पाने के अधिकार को संरक्षित करना।
अनुच्छेद-42- काम की न्याय संगत और मानवोचित दशाओं का तथा प्रसूति सहायता का उपबंध करना।
अनुच्छेद-43- सभी कर्मकारों के लिए निर्वाह मजदूरी, शिष्ट जीवन स्तर तथा सामाजिक और सांस्कृतिक अवसर सुनिश्चित करना।