Solution:फेडरिक हर्ज़बर्ग ने मैस्लों के सिद्धांत से प्रेरित होकरमानव की आवश्यकताओं के आधार पर प्रेरणाओं को दो भागों मेंबांटा है (1) आरोग्य घटक (2) उत्प्रेरक घटक
उत्प्रेरक घटक: जब व्यक्ति कार्य से अच्छा महसूस करते है तोउनका ध्यान परिवेश की बजाए कार्य की ओर अधिक रहता है। इसेही हर्ज़बर्ग ने उत्प्रेरक या अभिप्रेरक घटक कहा है। जो इस प्रकारहै:-
→ उपलब्धि
→ मान्यता
→ उन्नति
→ उत्तरदायित्व
→ वृद्धि एवं विकास
→ स्वयं कार्य
आरोग्य घटक: इन्हें मेन्टेन्स कारक या बाह्य कारक भी कहाजाता है। जब व्यक्ति, अपने कार्य से असंतुष्ट महसूस करता है तोउसका ध्यान उस वातावरण या परिवेश की ओर जाता है जिसमें वहकार्य कर रहा है। हर्जबर्ग ने इन्हें आरोग्य घटक कहा है। आरोग्य घटक (Hygiene Factor)
→ नीतियाँ व प्रशासन
→ कार्य-दशाएँ
→ मजदूरी वेतन
→ सुरक्षा
→ अन्तर-वैयक्तिक संबंध ।