NTA यू.जी.सी. नेट/जेआरएफ परीक्षा, जून 2023 राजनीति विज्ञान (Political Science) (SHIFT-I)

Total Questions: 100

61. निम्नलिखित में से कौन रानी गै दिन लिएयू के बारे में सही है हैं?

A. वह रोंगमे जनजाति की थी।
B. वह हैराका आंदोलन से जुड़ी थी।
C. वे गांधीवादी सिद्धान्तों का प्रचार करती थी।
D. उसने अंग्रेजों के विरुद्ध गुरिल्ला लड़ाई लड़ी।

नीचे दिए दिए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (d) केवल A, B, C, D
Solution:

रानी गाइदिनालिएयू एक क्रान्तिकारी महिला थी जिन्होंने अपने समाज के लोगों को गाँधीवादी विचारधारा से अवगत करवाने का बीड़ा उठाया। वह रोगमे जनजाति की थी। नागालैंड की रानी लक्ष्मीबाई यानी रानी गाइदिनालिएयू का जन्म 26 जनवरी, 1915 को मणिपुर के तमेंगलोंग जिले के नुन्काओं नाम के एक गाँव में हुआ था।

इस महान क्रांतिकारी ने मात्र 13 साल की उम्र में ही क्रांतिकारी आंदोलन में भाग लेना शुरू कर दिया और अपने चचेरे भाई जादोनांग के हेराका आंदोलन से जुड़ गयी। आन्दोलन के समय इन्होंने अग्रेजों के विरूद्ध गुरिल्ला लड़ाई लड़ी।

62. व्यक्तिवाद के अनुसार राज्य के कार्य हैं-

(A) विदेशी आक्रमण से राज्य की सुरक्षा
(B) सम्पत्ति की सुरक्षा
(C) महामारी से व्यक्तियों की सुरक्षा
(D) व्यक्ति के जीवन की सुरक्षा
(E) समाज में सम्पत्ति का वितरण

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) केवल A, B, C, D
Solution:

व्यक्तिवादी सिद्धांत के समर्थक व्यक्ति की स्वतंत्रता पर सर्वाधिक बल देते हैं। उनके अनुसार, राज्य के कार्य तथा कानून व्यक्ति की स्वतंत्रता को प्रतिबन्धित करते हैं;

अतः राज्यों के कार्यों की संख्या न्यूनतम होनी चाहिए। राज्य को व्यक्ति के कार्यों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिये। व्यक्तिवादी मत के अनुसार राज्य के कार्यक्षेत्र निम्न है :-

→ देश की बाहरी आक्रमणों से रक्षा करना।
→ सम्पत्ति की सुरक्षा करना।
→ आन्तरिक शान्ति व व्यवस्था करना
→ व्यक्ति के जीवन की सुरक्षा
→ महामारी, रोग आदि से व्यक्तियों की सुरक्षा करना आदि है।

63. किसी न्यायाधीश के विरुद्ध राज्य सभा में महा अभियोग प्रस्ताव लाने के लिए न्यूनतम कितने सदस्य प्रस्तावक होने चाहिए?

Correct Answer: (c) 50
Solution:

राष्ट्रपति के आदेश द्वारा उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश को उसके पद से हटाया जा सकता है। राष्ट्रपति ऐसा तभी कर सकता है जब इस प्रकार हटाये जाने हेतु संसद द्वारा उसी सत्र में ऐसा संबोधन किया गया हो ।

न्यायाधीश जाँच अधिनियम (1968) उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों को हटाने के संबंध में महाभियोग की प्रक्रिया का उपबंध करता है। निष्कासन प्रस्ताव 100 सदस्य (लोकसभा के मामले में) या 50 सदस्य (राज्यसभा के मामले में) द्वारा हस्ताक्षर करने के बाद अध्यक्ष सभापति को दिया जाना चाहिए।

64. "किस रचना से निम्नलिखित कथन संबंधित है, "कानून उस व्यक्ति का आदेश है जिसका बोध आज्ञापालन के तर्क में निहित है"?

Correct Answer: (a) डी सिर्व
Solution:

"कानून उस व्यक्ति का आदेश है। जिसका बोध आज्ञापालन 'के तर्क में निहित है" यह हाब्स की पुस्तक डी सिवे से संबंधित है। डी सिवे (De-Cive) 1642 यह त्रयर्थक है यानि तीन विषयों पर है - शरीर, मनुष्य और नागरिक। इसमें प्रत्येक चीज की व्याख्या 'यांत्रिक गति' के आधार पर की गयी है। इसमें सम्प्रभुता की परिभाषा व उसका स्पष्टीकरण है।

65. उत्तर औपनिवेशिक नारीवाद के संबंध में कौन-से कथन सही हैं?

A. न केवल महिला और पुरुषों के बीच अंतर है बल्कि श्व के विभिन्न भागों में महिलाओं के बीच भी अंतर है।
B. महिलाओं के हाशिये पर होने को समझने के लिए संस्कृति, नृजातीयता और भौगोलिक स्थान जैसे कारक महत्वपूर्णहै।
C. उत्तर-औपनिवेशिक नारीवाद सांस्कृतिक, आर्थिक और राजनीतिक दमन के संबंध में उपनिवेशवाद के ऐतिहासिक ज्ञान की ओर संकेत करता है।
D. महिलाओं की अधीनता को समझने के लिए एक सार्वभौमिक उपागम है।
E. उत्तर औपनिवेशिक नारीवाद, नारीवाद के अन्य रूपों से बिल्कुल अलग है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (d) केवल A, B और C
Solution:

'उत्तर औपनिवेशिक नारीवाद' नारीवाद का एक रूप है, जो पूरी तरह से पश्चिमी संस्कृतियों और पूर्व उपनिवेशों में महिलाओं के अनुभवों पर ध्यान केन्द्रित करने वाले नारीवाद की प्रतिक्रिया के रूप में विकसित हुआ। उत्तर औपनिवेशिक नारीवाद निम्न बातों पर बल देते हैं।

1. महिलाओं के हाशिये पर होने को समझने के लिए संस्कृति नृजातीयता और भौगोलिक स्थान जैसे कारक महत्त्वपूर्ण है।

2. न केवल महिला और पुरुषों के बीच अंतर है बल्कि विश्व के विभिन्न भागों में महिलाओं के बीच भी अंतर है।

3.उत्तर औपनिवेशिक नारीवाद सांस्कृतिक आर्थिक और राजनीतिक दमन के संबंध में उपनिवेशवाद के ऐतिहासिक ज्ञान की ओर संकेत करता है।

66. निम्नलिखित में से कौन लुशियन पाई द्वारा वर्णित राजनीतिक विकास का संकट है?

A. पहचान का संकट
B. वैधता का संकट
C. प्रवेश का संकट
D. कल्याणकारी संकट

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) केवल A, B और C
Solution:लुसियन डब्ल्यू पाई राजनीतिक विकास के विचार में एक उल्लेखनीय योगदानकर्ता है। इन्होंने राजनीति में कई संकटों को परिभाषित किया है, जिन्हें राजनीतिक विकास प्रक्रिया को दूर करना है। ये संकट है :-

→ पहचान का संकट
→ प्रवेश का संकट
→ एकीकरण का संकट
→ वैधता का संकट
→ भागीदारी का संकट
→ वितरण का संकट

67. निम्न में से कौन-सा जयप्रकाश नारायण से सम्बन्धित नहीं है?

A. सम्पूर्ण क्रान्ति
B. धर्म संसद
C. गणेश उत्सव
D. शुद्धी आन्दोलन

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (a) केवल B, C, D
Solution:

जय प्रकाश नारायण का संबंध सम्पूर्ण क्रांति से है। 5 जून, 1974 को पटना के गाँधी मैदान से इन्दिरा गाँधी सरकार की अलोकप्रिय व अस्वीकार्य जन नीतियों के खिलाफ 'सम्पूर्ण क्रांति' का आह्वन किया।

→ गणेश उत्सव व शिवाजी उत्सव का संबंध बाल गगाधर तिलक से है।
→ शुद्धी आन्दोलन स्वामी दयानंद सरस्वती द्वारा चलाया गया।
→ धर्म संसद का संबंध स्वामी विवेकानंद से जुड़ा है।

68. नीचे दो कथन दिए गए हैं:

कथन : सामाजिक क्रिया और सामाजिक सुधार दोनों के मानकीय लक्ष्य हैं।
कथन II: सामाजिक सुधार सामाजिक क्रिया का केवल एक क्षेत्र है। सामाजिक क्रिया का क्षेत्र अधिक व्यापक है।

उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (a) कथन I और कथन II दोनों सही हैं
Solution:

सामाजिक क्रिया और सामाजिक सुधार दोनों के मानकीय लक्ष्य हैं। दोनों का उद्देश्य व्यक्तियों के जीवन के विकास करना है। सामाजिक क्रिया समाज कार्य की सहायक व्यवस्था है। प्रारम्भ से ही समाज कार्य का आधार मानवता रही है। सामाजिक क्रिया एक वृहत संकल्पना है,

जबकि सामाजिक सुधार, सामाजिक क्रिया का केवल एक क्षेत्र है। सामाजिक सुधार वास्तव में समाज में होने वाली विषमताओं के लिए किया जाता है जिनमें समाज में व्याप्त समस्याओं कुरीतियों को दूर कर समाज में एक सौहार्दपूर्ण माहौल उत्पन्न किया जाता है।

69. निम्नलिखित में से कौन प्रशासन पर कार्यपालिका के नियंत्रण के साधन हैं?

A. सिविल सेवा संहिता
B. कर्मचारी एजेंसियां
C. बजट
D. अध्यादेश
E. सरकारी अधिकारियों के विरुद्ध मुकदमें

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) केवल A, B, C और D
Solution:

संसदीय सरकार में मंत्रिमंडल अपनी नीतियों एवं कार्यो के लिए संसद के प्रति उत्तरदायी होता है। अपने मंत्रालय/विभाग में सही-गलत कार्यों के लिए प्रत्येक मंत्री की व्यक्तिगत जवाबदेही होती है।

कार्यपालिका प्रशासन अपना नियंत्रण निम्नलिखित उपायों से लागू करती है -

1. बजट प्रणाली
2. प्रदत्त विधि निर्माण
3. अध्यादेश
4. लोक सेवा संहिता
5.जनमत की अपील
6. कर्मचारी एजेंसियाँ

70. राहुल मुखर्जी की पुस्तक 'पॉलिटिकल इकोनॉमी ऑफ रिफार्म्स इन इंडिया' का हैं?

A. भारत की अर्थव्यवस्था विशिष्ट पूर्व एशियाई मार्ग का अनुशरण करती है।
В. वर्ष 1991 का बी. ओ. पी. संकट आंतरिक क्षोभ ( इंटर्नल शाक्स) था।
C. 1980 के दशक के चिन्तन परक परिवर्तन वर्ष 1991 में अर्थव्यवस्था के भूमण्डलीकरण को समझने के लिए महत्वपूर्ण हैं।
D. राज्य नियंत्रित राष्ट्रीयकरण में एक सशक्त राज्य की मांग की गई है।

उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) केवल C और D
Solution:

राहुल मुखर्जी ने अपनी पुस्तक 'पॉलिटिकल इकोनॉमी ऑफ रिफार्म्स इन इंडिया' में निम्न बातों का जिक्र किया है।

* राज्य नियंत्रित राष्ट्रीयकरण में एक सशक्त राज्य की मांग की गई है।
* 1980 के दशक के चिंतन परक परिवर्तन वर्ष 1991 में अर्थव्यवस्था के भूमण्डलीकरण को समझने के लिए महत्त्वपूर्ण है।