NTA यू.जी.सी. नेट/जेआरएफ परीक्षा, जून 2023 राजनीति विज्ञान (Political Science) (SHIFT-I)

Total Questions: 100

81. निम्नलिखित में से किसने भारत में जाति के संबंध में कहा था, "प्रत्येक समाज में विगत के तुच्छ और अनुपयोगी तथा जो निश्चित रूप से तर्क विरुद्ध है, के बोझ को ढोना पड़ता है"।

Correct Answer: (c) जॉन डेवी
Solution:

जॉन डेवी का भारत में जाति के संबंध में महत्त्वपूर्ण कथन है कि “प्रत्येक समाज में विगत के तुच्छ और अनुपयोगी तथा जो निश्चित रूप से तर्क विरुद्ध है" के बोझ को ढोना पड़ता है।

82. हेल्ड और मैक्ग्रीव द्वारा विकसित वैश्वीकरण के सिद्धांतों के त्रिभागीय प्रारूपिकी में क्या-क्या शामिल हैं?

A. अत्यधिक वैश्विकतावादी
B. संशयवादी
C. संस्कृतिवादी
D. रूपान्तरणवादी

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) केवल A, B और D
Solution:

डेविड हेल्ड और मैक्ग्रीव के विश्लेषणात्मक ढाँचे का निर्माण वैश्वीकरण के सिद्धांतों को तीन भाग टाइपोलॉजी विकसित करके किया गया है जिसमें -
→ हाइपर ग्लोबलिस्ट (Hyper globalist)
→ संशयवादी (Sceptic)
→ परिवर्तनवादी (Transformationalist) श्रेणियां शामिल है।

83. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:

सूची-I (संकल्पना)सूची-II (विचारक)
(A) विवेक की सर्वोच्चता हीगेल के लिए आस्था का विषय है।(I) मैकडोनाल्ड
(B) जो तर्क संगत है वह वास्तविक है और जो वास्तविक है, वह तर्क संगत है।(II) हीगेल
(C) पुरुष तथा स्त्री को भी राजनीतिक अधिकार शासन करने के लिए नहीं बल्कि कुशासन का शिकार होने से बचने के लिए आवश्यक होते हैं।(III) जे. एस. मिल
(D) उपयोगिता के सिद्धांत की आलोचना इसके निरूत्साही होने के कारण की गयी है।(IV) इबन्स्टीन
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IVIIIIII
(b)IIIIIIIV
(c)IIIIVIII
(d)IIIIIIIV
Correct Answer: (d)
Solution:सही सुमेलित है-
सूची-I (संकल्पना)सूची-II (विचारक)
(A) विवेक की सर्वोच्चता हीगेल के लिए आस्था का विषय है।(I) मैकडोनाल्ड
(B) जो तर्क संगत है वह वास्तविक है और जो वास्तविक है, वह तर्क संगत है।(II) हीगेल
(C) पुरुष तथा स्त्री को भी राजनीतिक अधिकार शासन करने के लिए नहीं बल्कि कुशासन का शिकार होने से बचने के लिए आवश्यक होते हैं।(III) जे. एस. मिल
(D) उपयोगिता के सिद्धांत की आलोचना इसके निरूत्साही होने के कारण की गयी है।(IV) इबन्स्टीन

84. मानव अधिकारों की विभिन्न पीढ़ियों के सम्बन्ध में निम्न पर विचार कीजिए।

A. पहली पीढ़ी नागरिक और राजनैतिक अधिकारों पर केन्द्रित थी।
B. दूसरी पीढ़ी सामूहिक अधिकारों पर केन्द्रित थी।
C. तीसरी पीढ़ी राजनैतिक अधिकारों पर केन्द्रित थी।
D. दूसरी पीढ़ी आर्थि सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकारों पर केन्द्रित र्थ
E. तीसरी पीढ़ी सामूहिक अधिकारों पर केन्द्रित।

नीचे दिए गए विकल्पों सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (d) केवल A, D, E
Solution:

मानव अधिकारों की विभिन्न पीढ़ियों के सम्बन्ध सबसे पहले 1979 में चेक कानूनविद कैरल वाशा ने स्ट्रासबर्ग में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संस्थान में मानवाधिकारों को तीन पीढ़ियों में विभाजन प्रस्तावित किया गया था।

1. पहली पीढ़ी नागरिक और राजनैतिक अधिकारों पर केन्द्रित थी।
2. दूसरी पीढ़ी आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकारों पर केन्द्रित थी।
3. तीसरी पीढ़ी सामूहिक अधिकारों पर केन्द्रित थी।

85. सूचना की सार्वभौमिक पहुंच के लिए अंतरर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?

Correct Answer: (a) 28 सितम्बर
Solution:

सूचना तक सार्वभौमिक पहुँच के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस (आमतौर पर सूचना तक पहुँच दिवस के रूप में जाना जाता है) प्रत्येक वर्ष 28 सितम्बर को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। सूचना तक सार्वभौमिक पहुँच का अर्थ है कि सभी को स्वस्थ और समावेशी ज्ञान समाजों के लिए जानकारी माँगने प्राप्त करने और प्रदान करने का अधिकार है।

86. निम्नलिखित में से किसने यह दावा किया है कि राजनीति का विज्ञान उससे पूर्व का नहीं है?

Correct Answer: (b) हॉब्स
Solution:

हॉब्स यह दावा करता है कि राजनीति का विज्ञान उससे पूर्व का नही है। हॉब्स अपने राजनीतिक दर्शन को विज्ञान व यांत्रिकी में जोड़ता है वहीं वह भौतिक विश्व को ही एक मात्र विश्व मानता है।

यानि सृष्टि में पदार्थ (Matter) के अलावा कुछ नहीं है। ईश्वर, आत्मा पारलौकिक जगत प्रत्यय आदि कुछ नही है। इस प्रकार हॉब्स "वैज्ञानिक या यांत्रिक भौतिकवाद" की नीव रखता है।

87. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:

सूची-I (ऊर्जा कंपनी)सूची-II (मेजबान देश)
(A) टोटल(I) मलेशिया
(B) पेट्रोनॉस(II) चीन
(C) सिनापैक(III) सउदी अरब
(D) अरामको(IV) फ्रांस
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIIIIV
(c)IIIIVIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (d)
Solution:सही सुमेलित है-
सूची-I (ऊर्जा कंपनी)सूची-II (मेजबान देश)
(A) टोटल(IV) फ्रांस
(B) पेट्रोनॉस(I) मलेशिया
(C) सिनापैक(II) चीन
(D) अरामको(III) सउदी अरब

88. संवादिनी का संबंध निम्नलिखित में से किस आन्दोलन से है?

Correct Answer: (a) महिला पर्यावरण आन्दोलन
Solution:

संवादिनी का संबंध दलित साहित्यिक आंदोलन से है।

89. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:

सूची-I सूची-II
(A) अरविंदो(I) हिन्दुत्व
(B) जिया बरनी(II) बानी
(C) कबीर(III) तारीख-ए-फिरोजशाही
(D) सावरकर(IV) सांस्कृतिक राष्ट्रवाद
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IVIIIIII
(c)IIIIIIIV
(d)IIIIIIIV
Correct Answer: (e) *
Solution:यह प्रश्न NTA ने निरस्त कर दिया है।

90. निम्नलिखित में से किसने वर्ष 1991 में नई आर्थिक नीति को अग्र सूचना बिंदु परिवर्तन (टिपिंग प्वाइंट ट्रांसफार्मेशन) बताया था?

Correct Answer: (b) राहुल मुखर्जी
Solution:

राहुल मुखर्जी ने वर्ष 1991 में नई आर्थिक नीति को अग्र सूचना बिन्दु परिवर्तन (टिपिग प्वाइंट ट्रांसफार्मेशन) बताया था।