Solution:(1887-1910) के समय को लोक प्रशासन के उद्विकास का 'गवेषणात्मक काल' कहा जाता है। एक स्वतंत्र शैक्षिक विषय के रूप में लोक प्रशासन का विकास इसी काल में हुआ। इस विषय का व्यवस्थित अध्ययन शुरू करने का श्रेय वुडरो विल्सन को जाता है, जो कि पहले प्रिस्टन विश्वविद्यालय अमेरिका में राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर थे।
सन् 1887 में इनका चर्चित लेख 'The Study of Administration' राजनीतिक विज्ञान की त्रैमासिक पत्रिका (Political Science Quarterly) में प्रकाशित हुआ। इस लेख ने लोक प्रशासन के एक पृथक स्वतंत्र और व्यवस्थित अध्ययन की बुनियादी नीव डाली।