NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ परीक्षा, जून 2023 राजनीति विज्ञान (Political Science) (SHIFT-II)

Total Questions: 100

51. उच्च न्यायालय द्वारा की गई व्याख्या के अनुसार निम्नांकित में से क्या भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के अधीन जीवन के अधिकार में शामिल नहीं हैं?

Correct Answer: (a) आत्महत्या का अधिकार
Solution:

अनुच्छेद 21 के अनुसार "जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता की सुरक्षा कानून द्वारा स्थापित प्रक्रिया के अलावा किसी भी व्यक्ति को उसके जीवन या व्यक्तिगत स्वतंत्रता से वंचित नहीं किया जाएगा। सर्वोच्च न्यायालय ने संविधान के अनुच्छेद-21 में निम्न अधिकार शामिल किये है-

→ एकान्तता का अधिकार
→ विदेश जाने का अधिकार
→ आश्रय का अधिकार

संवैधानिक फाँसी के विरूद्ध अधिकार

→ उत्तम स्वास्थ्य का अधिकार
→ शिक्षा का अधिकार

NOTE:- आत्महत्या का अधिकार शामिल नही है।

52. 'स्टेट इन कैपिटलिस्ट सोसायटी' पुस्तक के लेखक कौन हैं?

Correct Answer: (d) राल्फ मिलिबेंड
Solution:

'स्टेट इन कैपिटलिस्ट सोसाएटी' पुस्तक के लेखक राल्फ मिलिबैड है। इस पुस्तक में, मिलिबैंड ने अपना सिद्धांत प्रस्तुत किया है। कि राज्य किस प्रकार पूजीवादी हितों की पूर्ति के लिए कार्य करता है। उनका दावा है कि ऐसा सरकार के सदस्यों की सामाजिक उत्पत्ति और सरकार के सदस्यों और शासक वर्ग के अभिजात वर्ग के बीच व्यक्तिगत संबंधो और प्रभाव के कारण होता है।

53. निम्नलिखित शांति स्थापना अभियानों को कालक्रम के अनुसार सुव्यवस्थित कीजिए।

A. डर्फर में यूएनएएमआईडी
B. दक्षिण सूदान में यूएनएमआईएसएस
C. रवांडा में यूएनएमआईआर
D. पूर्व युगोस्लाविया में यूएनपीआरओएफओआर

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

Correct Answer: (c) केवल D, C, A और B
Solution:

शान्ति स्थापना अभियानों का सही कालक्रमः-

(1) पूर्व युगोस्लाविया में (UNPROFOR) [1992] यू.एन.पी.आर.ओ.एफ.ओ.आर
(2) रबांडा में यू.एन.ए.एम.आई.आर (UNAMIR) [1993]
(3) डर्फर में यू.एन.ए.एम.आई.डी (UNAMID) [2007]
(4) दक्षिण सुडान में यू.एन.एम.आई.एस.एस (UNMISS) [2011]

54. निम्नलिखित किस तिथि को कैबिनेट सचिवालय संकल्प (प्रस्ताव) के माध्यम से नीति आयोग की स्थापना की गई थी?

Correct Answer: (b) 01-01-2015
Solution:

1 जनवरी 2015 को थिंक टैंक के रूप में नीति आयोग कि स्थापना की गई। उल्लेखनीय है कि नीति आयोग योजना आयोग की भाँति भारत सरकार के केंद्रीय मंत्रिमंण्डल द्वारा सृजित एक निकाय है।

इस प्रकार यह न तो संवैधानिक और न ही वैधानिक निकाय है। दूसरे शब्दों में कहे तो यह एक संविधानेत्तर निकाय होने के साथ ही एक गैर-वैधानिक निकाय भी है।

55. निम्नलिखित में से किसके द्वारा नगरपालिकाओं में निर्वाचित अध्यक्ष का पुरःस्थापन निम्नांकित में से किसमें अभिगृहीत किया गया था?

Correct Answer: (b) लॉर्ड मेयो संकल्प, 1870
Solution:

लार्ड मेयो संकल्प, 1870 के द्वारा नगरपलिकाओं में निर्वाचित अध्यक्ष का पुरःस्थापन किया गया था। वर्ष 1870 में भारत में प्रतिनिधि स्थानीय संस्थाओं का उदभव हुआ।

वर्ष 1870 के प्रसिद्ध मेयो प्रस्ताव ने स्थानीय संस्थाओं की शक्तियों और उत्तरदायित्वों में वृद्धि कर उनके विकास को गति दी। वर्ष 1870 में ही शहरी नगरपालिकाओं में निर्वाचित प्रतिनिधियों की अवधारणा को प्रस्तुत किया गया।

56. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:

सूची-I (पुस्तक और अवधारणाएँ) सूची-II (चिंतक)
(A) एथिक्स ऑफ केयर(I) केट मिलेट
(B) सेक्सुअल पॉलिटिक्स(II) कैरोल गिलिगन
(C) पावर्स ऑफ हॉरर(III) जुलिया क्रिस्टोवा
(D) इक्रिल्युर फेमिनीन(IV) हेलेन सिचु
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIIIIV
(c)IIIIIIIV
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (c)
Solution:सही सुमेलित है-
सूची-I (पुस्तक और अवधारणाएँ) सूची-II (चिंतक)
(A) एथिक्स ऑफ केयर(II) कैरोल गिलिगन
(B) सेक्सुअल पॉलिटिक्स(I) केट मिलेट
(C) पावर्स ऑफ हॉरर(III) जुलिया क्रिस्टोवा
(D) इक्रिल्युर फेमिनीन(IV) हेलेन सिचु

57. स्थानीय शासन से संबंधित निम्नलिखित समितियों / आयोगों को कालक्रमानुसार ढंग से व्यवस्थित कीजिए।

A. जी० वी ० के० राव समिति
B. अशोक मेहता समिति
C. धुंगन समिति
D. एल०एम० सिंघवी समिति

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

Correct Answer: (b) B, A, D, C
Solution:

स्थानीय शासन से संबंधित समितियों आयोगों का सही कालक्रम निम्न है-

(1) अशोक मेहता समिति (1977)
(2) जी वी के राव समिति (1985)
(3) एल एम सिंघवी समिति (1986)
(4) थुर्गन समिति (1989)

58. मानवतावादी हस्तक्षेप के लिए औचित्य निम्नलिखित में से किसमें निहित होता है?

A. वैश्विक परस्पर निर्भरता
B. राष्ट्रीय हित
C. नैतिक बहुलतावाद
D. क्षेत्रीय स्थिरता

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

Correct Answer: (d) केवल A और D
Solution:

मानवतावादी हस्तक्षेप के लिए औचित्य वैश्विक परस्पर निर्भरता तथा क्षेत्रीय स्थिरता में निहित है।

59. संसदीय कार्यवाही के संबंध में कौन-सा निम्नलिखित कथन सही है हैं?

A. तारांकित प्रश्नों के मौखिक उत्तर दिए जाते हैं और पूरक प्रश्नों में भी इसका अनुसरण किया जा सकता है।
B. अल्प सूचना प्रश्न 2 दिन पूर्व सूचना देकर पूछे जाते हैं।
C. स्थगन प्रस्ताव के लिए 50 सदस्यों के द्वारा इसे मान्यता दिए जाने की आवश्यकता होती है।
D. शून्यकाल की शुरुआत प्रश्नकाल के तुरंत बाद हो जाती है और दिन भर के लिए कार्यसूची तक यह चलता रहता है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

Correct Answer: (b) केवल A, C और D
Solution:

संसदीय कार्यवाही के संबंध में सत्य कथन - (1) तारांकित प्रश्न वह होता है जिसका सदस्य सभा में मौखिक उत्तर चाहता है और पहचान के लिए उस पर तारांक बना रहता है। जब प्रश्न का मौखिक उत्तर दिया जाता है तो उस पर अनुपूरक प्रश्न पूछे जा सकते है।

अल्प सूचना के प्रश्न जिन्हें कम से कम 10 दिन का पूर्व नोटिस देकर पूछा जाता है। इनका उत्तर भी मौखिक दिया जाता है। स्थगन प्रस्ताव के लिए 50 सदस्यों के द्वारा इसे मान्यता दिए जाने की आवश्यकता होती है। शुन्यकाल की शुरूआत प्रश्नकाल के तुरंत बाद हो जाती है और दिन भर के लिए कार्यसूची तक यह चलता रहता है।

60. यू.एस.ए. के संवैधानिक विकास की निम्नलिखितं घटनाओं को आरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए -

A. यू.एस. ए. की संघीय परिषद की स्थापना
B. यू.एस.ए. परिसंघ के अनुच्छेद का पुनःस्थापन
C. यू.एस. के संविधान में अधिकार-पत्र को योजित करना
D. अमेरिका संविधान में विधियों का समान संरक्षण की गारंटी प्रदान किए जाने संबंधी 14वाँ संशोधन।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

Correct Answer: (d) B, A, C, D
Solution:

यू.एस के संवैधानिक विकास की घटनाओं का आरोही क्रम है -

(1) यू.एस.ए परिसंघ के अनुच्छेद का पुनःस्थापन (1777)
(2) यू.एस. ए. की संघीय परिषद की स्थापना (1789)
(3) यू.एस. के संविधान में अधिकार-पत्र को योजित करना (179,1)
(4) अमेरिका संविधान में विधियों का समान संरक्षण की गारंटी प्रदान किस जाने संबन्धी 14 वाँ संशोधन (1868)