Solution:अनुसूचित क्षेत्रों में पंचायती राज का विस्तार (Panchayals Extension to the scheduled areas Act 1996 PESA): दिलीप सिंह भूरिया की अध्यक्षता में एक समिति (1996) ने यह अनुशंसा की कि पंचायतों का विस्तार अनुसूचित क्षेत्रों में भी होना चाहिए।
इन पंचायतों में ज्यादातर अनुसूचित जनजाति के लिए ही आरक्षित होने चाहिए। यह कानून उन स्थानों हेतु निर्मित किया गया है, जहाँ पंचायती राज अधिनियम 1993 लागू नहीं होते। यह कानून वर्ष 1994 में निर्मित हुआ तथा वर्ष 1996 में लागू हुआ। यह मुख्यतः पांचवीं अनुसूची वाले क्षेत्रों के लिए है।