Solution:लोक नीति का संभ्रात वर्ग सिद्धान्त जो समकालीन समाज में शक्ति संबंधों का वर्णन और व्याख्या करता है। इस वर्गका मानना है कि एक छोटा सा अल्पसंख्यक जिसमें जिसमें आर्थिकअभिजात वर्ग और नीति नियोजन नेटवर्क के सदस्य शामिल है, सबसे अधिक शक्ति रखता है और यह शक्ति लोकतांत्रिक चुनावों से स्वतंत्र होती है।
निगमों या कॉपारेट बोर्डों में पदों के माध्यम से और थिंक टैंक या नीतिचर्चा समूहों के साथ फाउंडेशनों या पदों के वित्तीय समर्थन के माध्यम से, "अभिज्ञात वर्ग के सदस्य और सरकारी निर्णयों पर महत्त्वपूर्ण शक्ति रखते है। गैर-संभ्रांत वर्ग जिसने मूल संभ्रांत वर्ग को स्वीकार करते है।
संभ्रांत वर्ग की मूल विशेषताएँ यह हैं कि शक्ति केन्द्रित है, अभिजात वर्ग एकीकृत है, गैर-अभिजात वर्ग विविध और शक्तिहीन है, अभिजात वर्ग के हित सामान्य पृष्ठभूमि और पदों के कारण एकीकृत है और शक्ति की परिभाषित विशेषता संस्थागत स्थिति है।