NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ परीक्षा दिसम्बर 2021/जून-2022 (लोक प्रशासन)

Total Questions: 100

51. निम्नलिखित में से यूनाइटेड किंग्डम के कौन-से एक स्तरीय स्थानीय निकाय हैं?

A. लंदन बोरोज
B. कंट्री काउंसिल्स
C. मेट्रोपोलिटन बोरोज
D. सिटी या डिस्ट्रिक्ट काउंसिल्स
नीचे दिए गए विकल्पों में सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) केवल A, C
Solution:

यूनाइटेड किंग्डम में एक स्तरीय स्थानीय निकाय है-

• लंदन बोरोज

• मेट्रोपोलिटन बोरोज

52. निम्नलिखित में से कौन सी निजीकरण की विशेषताएँ हैं?

A. विनियमीकरण (डिरेगुलेशन)
B. लोक सेवाएँ निजी क्षेत्र को अनुबंध पर देना
C. कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व को प्रोत्साहन देना
D. विनिवेश
नीचे दिए गए विकल्पों में सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) केवल A, B और D
Solution:निजीकरण से आशय अर्थव्यवस्था के किसी क्षेत्र में सरकारी सम्बद्धता को किसी भी रूप में वापस लेने से होता है। जब सरकार सार्वजनिक परिसम्पत्ति का विक्रय करती है तो उसे भी निजीकरण कहा जाता है। सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का अविनियोग, रुग्ण सार्वजनिक इकाइयों का बन्द कर देना या उनका विक्रय कर देना आदि निजीकरण के अन्तर्गत ही आते है।
निजीकरण की विशेषताएँ -
• विनियमीकरण (डिरेगुलेशन)
• लोक सेवाएँ निजी क्षेत्र को अनुबंध पर देना
• विनिवेश

53. सरकार के बजट में राजकोषीय घाटे को ___ द्वारा कम किया जा सकता है।

A. कार्यकुशलता में कमी लाना
B. कार्मिकों की उत्पादनशीलता में सुधार करना
C. बजट निर्माण की नई पद्धतियों को अपनाना
D. व्यय का तर्कसंगत और मितव्ययी बनाना
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) केवल A, C & D
Solution:सरकार के बजट में राजकोषीय घाटे में कमी किया जा सकता है-

• कार्यकुशलता में कमी लाना
• बजट निर्माण की नई पद्धतियों को अपनाना
• व्यय का तर्कसंगत और मितव्ययी बनाना

54. निम्नलिखित में से कौन सा कथन एक सार्वजनिक बजट के कार्यों से संबंधित सही है?

A.  यह एक नीतिगत वक्तव्य होता है।
B. धन का पुनर्वितरण
C. सूचना का एक स्रोत
D. यह गैर-वित्तीय परिणामों पर विचार करता है।
नीचे दिए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b) केवल A, B और C
Solution:

सरकार के एक साल की पूरी आय और खर्च के लेखा-जोखा को बजट कहते है। सरकार के समस्त वित्तीय संसाधनों को सार्वजनिक वित्त कहते है। सार्वजनिक वित्त के तहत केन्द्र सरकार की समस्त आय और व्यय के मदों को सम्मिलित वित्त के बजटीय प्रबंधन को सार्वजनिक बजट यानी आम बजट कहते हैं।
सार्वजनिक बजट के कार्यों से संबंधित -

  • यह एक नीतिगत वक्तव्य होता है।
  • धन का पुनर्वितरण
  • सूचना का एक स्त्रोत
  • यह वित्तीय परिणामों पर विचार करता है।

55. निम्नलिखित में से कौन से स्वैच्छिक प्रावधान हैं जो राज्य द्वारा तैयार किए जाते हैं, लेकिन उस पर बाध्यकारी नहीं होते हैं:

A. पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण प्रदान करना।
B. संघ और राज्य व्यवस्थापिकाओं के सदस्यों को इन निकायों में मतदान के अधिकार प्रदान करना।
C. करों, प्रशुल्कों, टोल और फीस के संबंध में वित्तीय शक्तियाँ प्रदान करना।
D. अध्यक्ष के रूप में महिलाओं को आरक्षण प्रदान करना।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) केवल A, B और C
Solution:ऐसे स्वैच्छिक प्रावधान जो राज्य द्वारा तैयार किये जाते है, लेकिन उस पर बाध्यकारी नही होते है-
• पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण प्रदान करना।
• संघ और राज्य व्यवस्थापिकाओं के सदस्यों को इन निकायों में मतदान के अधिकार प्रदान करना।
• करों, प्रशुल्कों, टोल और फीस के संबंध में वित्तीय शक्तियां प्रदान करना।

56. निम्नलिखित में से कौन से कथन सही हैं :

A. भारतीय संविधान का अनुच्छेद-23 मानव और भिखारियों की तस्करी को निषिद्ध करता है।
B. राष्ट्रीय महिला सशक्तीकरण मिशन वर्ष 2010 में प्रारंभ किया गया था।
C. सरकार ने 2014 में वृद्धि व्यक्तियों के लिए एक राष्ट्रीय नीति घोषित की थी।
D. कल्याण मंत्रालय की 1985 में स्थापना की गई थी।
नीचे दिए गए विकल्पों में से  सबसे उपयुक्त  उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) केवल A, B और D
Solution:सही कथन इस प्रकार है-
• भारतीय संविधान का अनुच्छेद-23 मानव और भिखारियों की तस्करी को निषिद्ध करता है। • राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण मिशन वर्ष 2010 में प्रारम्भ किया गया था।
• कल्याण मंत्रालय की स्थापना 1985 में की गई थी।
• भारत सरकार ने वर्ष 1999 में वृद्ध नागरिकों से संबंधित राष्ट्रीय नीति की घोषणा की थी।

57. चाइल्ड लाइन के मूल उद्देश्य हैं :

A. कठिन स्थितियों का सामना कर रहे बच्चों की आपात आवश्यकताओं पर अनुक्रिया करना।
B. बाल देखभाल और संरक्षण के प्रति समर्पित सरकारी अभिकरणों और गैर-सरकारी अभिकरणों के बीच नेटवर्किंग के लिए मंच प्रदान करना।
C. बाल संरक्षण को सुनिश्चित करना।
D. कठिन परिस्थितियों का सामना करने वाले बच्चों की आवश्यकताओं के प्रति अनुक्रिया के लिए समुदायों को अवसर प्रदान करना।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (d) केवल A, B, C और D
Solution:

चाइल्ड लाइन के मूल उददेश्य है-
• कठिन स्थितियों का सामना कर रहे बच्चों की आपात आवश्यकताओं पर अनुक्रिया करना। • बाल देखभाल और संरक्षण के प्रति सरकारी अभिकरणों और गैरसरकारी अभिकरणों के बीच नेटवर्किंग के लिए मंच प्रदान करना।
• बाल संरक्षण को सुनिश्चित करना।
• कठिन परिस्थितियों का सामना करने वाले बच्चों की  आवश्यकताओं के प्रति अनुक्रिया के लिए समुदायों को अवसर प्रदान करना।

58. लोक नीति में ज्ञान-प्रबंधन किनको संदर्भित करता है?

A. सूचना प्रौद्योगिकी का प्रबंधन
B. सूचना संसाधनों और प्रणालियों का प्रबंधन
C. ज्ञान-कार्मिकों का प्रबंधन
D. नीति-समर्थनकारी प्रणालियाँ
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) केवल B, C, D
Solution:लोक नीति में ज्ञान-प्रबंधन के संदर्भित करना है-
  • सूचना संसाधनों और प्रणालियों का प्रबंधन
  • ज्ञान कार्मिको का प्रबंधन
  • नीति-समर्थनकारी प्रणालियाँ

59. प्रशासन पर नागरिक नियंत्रण की तकनीकें हैं :

A. जनमत
B. चुनाव
C. सलाहकार समितियां
D. प्रत्याह्वान (रिकॉल)
दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (a) A, B, C, D
Solution:प्रशासन पर नागरिक नियंत्रण की तकनीके है-

• जनमत
•चुनाव
• सलाहकार समितियाँ
• प्रत्यादान (रिकॉल)

60. निम्नलिखित में से कौन से लोक नीति निर्माण को प्रभावित करते हैं?

A. लॉबिंग
B. सोशल मीडिया
C. थिंक टैंक
D. लोक हित समूह
दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (d) A, B, C, D
Solution:लोक नीति निर्माण को प्रभावित करते है-
• लांबिग
• सोशल मीडिया
• थिक टैक
• लोक हित समूह