Solution:प्रशासन में तुलनात्मक अध्ययन के परंपरागत उपागम संस्थान, प्रक्रिया और प्रकार्य पर फोकस करता है अर्थात प्रशासन के परंपरागत उपगाम में सरकार और मुख्यतः कार्यपालिका तक सीमित माना गया और संगठन की संरचना का अध्ययन करने वाला विषय समझा गया।
सामाजिक परिवेश से इसकी अन्तःक्रिया पर जोर नही दिया जाता था, जबकि शासन और प्रशासन पर समकालीन अध्ययन स्थिर संरचना की अपेक्षा गतिकी पर अधिक फोकस करते है अर्थात इसमें सम्पूर्ण सरकार के क्रियाकलाप शामिल किए गए; इसमें नीति क्रियान्वयन के साथ-साथ नीति निर्माण पर भी जोर दिया गया।
सामाजिक परिवेश से प्रभावित एक गतिशील सामाजिक विज्ञान माना गया। अतः अभिकथन और कारण दोनों सही है, लेकिन कारण, अभिकथन की सही व्याख्या नहीं है।