NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर 2023 राजनीति विज्ञान (Political Science)

Total Questions: 100

71. निम्नलिखित में से सही कथनों को चुनिए

A. 1 अप्रैल 1950 को भारत, चीन के साथ राजनयिक संबंध स्थापित करने वाला पहला गैर-समाजवादी समूह का देश था।
B. प्रधान मंत्री नेहरू ने अपने कार्यकाल के दौरान कभी भी चीन का दौरा नहीं किया।
C. द्विपक्षीय संबंधों में सुधार का चरण 1988 में शुरु हुआ।
D. राजीव गाँधी ने भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर 1993 में चीन का दौरा किया।

Correct Answer: (b) केवल A और C
Solution:

पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना (PRC) की स्थापना अक्टूबर 1949 को हुई थी और भारत पी.आर.सी. में एक दूतावास स्थापित करने वाला पहला गैर-कम्युनिस्ट देश था। 1 अप्रैल 1950 को भारत और चीन ने राजनयिक संबंध स्थापित किए।

1954 में दोनों ने संयुक्त रूप से पंचशील की व्याख्या की। प्रधानमंत्री नेहरू ने अक्टूबर 1954 में चीन का दौरा किया। प्रधानमंत्री राजीव गाँधी ने दिसंबर 1988 में चीन का दौरा किया। इस यात्रा के दौरान दोनों पक्ष सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधो को विकसित और विस्तारित करने पर सहमत हुए।

72. निम्नलिखित में से कौन सा देश 'एशियन टाइगर' अर्थव्यवस्थाओं के अंतर्गत नहीं आता है?

Correct Answer: (d) बर्मा
Solution:

एशियन टाइगर्स शब्द का प्रयोग चार एशियाई देशो अर्थात् हांगकागं, दक्षिण कोरिया, ताइवान और सिंगापुर के लिए किया जाता है, जो अपने मुक्त बाजार और विकसित अर्थव्यवस्था के लिए जाने जाते हैं। इन चारों देशो को एशियाई 'ड्रैगन' के नाम से भी जाना जाता है।

73. मध्य एशियाई तजाकिस्तान गणराज्य में विद्यमान राजनीतिक शासन प्रणाली किस श्रेणी के अन्तर्गत आती है?

Correct Answer: (d) असैनिक (सिविलयन) तानाशाही
Solution:

मध्य एशियाई तजाकिस्तान गणराज्य में विद्यमान राजनीतिक शासन प्रणाली असैनिक (सिविलियन) तानाशाही शासन प्रणाली के अन्तर्गत आती है।

74. यू.के. में किसी राष्ट्रीय कार्यक्रम में सिटीजन चार्टर किस वर्ष शामिल और कार्यान्वित किया गया था?

Correct Answer: (b) 1991
Solution:

नागरिक चार्टर पहली बार 1991 में यूनाइटेड किंगडम में एक राष्ट्रीय कार्यक्रम के रूप में व्यक्त और कार्यान्वित किया गया था। नागरिक चार्टर का मुख्य लक्ष्य नागरिकों को सार्वजनिक सेवाएं प्रदान करने के तरीके पर अधिक नियंत्रण देना है।

कई देशो ने यूके के नागरिक चार्टर पहल के जवाब में इसी तरह के कार्यक्रमों को अपनाया जिनमें शामिल हैं,

ऑस्ट्रेलिया (सर्विस चार्टर 1997)
बेल्जियम (लोक सेवा उपयोगकर्ता चार्टर 1992)
कनाडा (सेवा मानक पहल 1995)

75. राम मनोहर लोहिया से संबंधित निम्नलिखित कथनों में से कौन-से सही हैं?

A. उन्होंने सात प्रकार की क्रांति के बारे में चर्चा की।
B. उन्होंने 'दलहीन लोकतंत्र' की बात की।
C. वह 'आसपेस्टस आफ सोशालिस्ट पॉलिसी' के लेखक हैं।
D. उन्होंने 'चार-स्तंभ वाले राष्ट्र' की अवधारणा नहीं दी।
E. उन्होंने कहा था, "स्वतंत्रता के विकास का इतिहास मानव संबंध की पूर्णता का इतिहास है।"

Correct Answer: (b) केवल A, C और E
Solution:

राममनोहर लोहिया से संबंधित निम्नलिखित कथन सन्य हैं- लोहिया ने सात प्रकार की क्रांति के बारे में बताया। ये माता क्रांतियाँ आर्थिक व सामाजिक न्याय तथा समाजवाद का आधार स्तम्भ हैं। इन्होंने 1952 में Aspects of socialist polite की रचना की।

लोहिया ने चौखम्भा सिद्धांत की अवधारणा दी ये चार खम्भे क्रमशः- ग्राम मण्डल प्रांत केन्द्र सरकार हैं। उन्होंने स्वतंत्रता के संदर्भ में कहा था "स्वतंत्रता के विकास का इतिहास मानव संबंध की पूर्णता का इतिहास है।"

76. वह सिद्धान्त जो यह तर्क प्रस्तुत करता है कि, "देशों का जैसे-जैसे आर्थिक विकास होता है, वैसे-वैसे ही उनके लोकतांत्रिक बनने एवं लोकतांत्रिक बने रहने, दोनों की संभावना अधिक होती जाती है, " जाना जाता है

Correct Answer: (c) आधुनिक उत्कृष्ट सिद्धान्त
Solution:

आधुनिक उत्कृष्टता सिद्धांत के अनुसार देशो का जैसे जैसे आर्थिक विकास होता है, वैसे-वैसे ही उनके लोकतांत्रिक बनने एवं लोकतांत्रिक बने रहने दोनों की संभावना अधिक हो जाती है।

77. निम्नलिखित में से कौन सा प्रत्यक्ष लोकतंत्र का प्रमुख तत्व नहीं है?

Correct Answer: (c) विप्रकरण (फिलिबुस्टरिंग)
Solution:

विप्रकरण (फिलिबुस्टरिंग) प्रत्यक्ष लोकतंत्र का तत्व नही है। प्रत्यक्ष लोकतंत्र के चार साधन हैं- जनमत संग्रह, पहल, वापस बुलाना, जनमत, फिलिबस्टर एक राजनीतिक प्रक्रिया है जिसमें विधायी निकाय के एक या अधिक सदस्य प्रस्तावित कानून पर बहस को लम्बा खींचते हैं ताकि निर्णय में देरी हो सके या उसे पूरी तरह से रोका जा सके। यह अमेरिका में प्रचलित है।

78. 1980 के दशक में भारत में बाजार अनुकूल एवं व्यवसाय-अनुकूल राज्य हस्तक्षेप के मध्य अतुल कोहली के द्वारा किए गए विभेद के संदर्भ में सही कथन को ज्ञात कीजिए।

A. व्यवसाय अनुकूल कार्यनीति मुख्यतः स्थापित उत्पादकों को सहायता देती है।
B. व्यवसाय-अनुकूल कार्यनीति नए प्रवेश को (प्रतियोगियों) एवं ग्राहकों की सहायता करती है।
C. बाजार-अनुकूल कार्यनीति स्थापित उत्पादकों को सहायता पहुँचाती है।
D. बाजार-अनुकुल कार्यनीति नए प्रवेशकों प्रतियोगियों एवं ग्राहकों को सहायता पहुँचाती है।

Correct Answer: (d) केवल A और D
Solution:

1980 के दशक में भारत में बाजार अनुकूल एवं व्यवसाय-अनुकूल राज्य हस्तक्षेप के मध्य अतुल कोहली के द्वारा निम्न विभेद किया गया। व्यवसाय अनुकूल कार्यनीति मुख्यत स्थापित उत्पादकों को सहायता देती है। बाजार-अनुकूलन कार्यनीति नए प्रवेश को प्रतियोगियों एवं ग्राहको को सहायता पहुंचाती है।

79. निम्नलिखित में से कौन से तर्क 'दक्षिण' पंथी बलों से संबंधित हो सकते हैं?

A. क्या लोग असमान अवसरों के कारण नहीं बल्कि स्वयं की पसंद के कारण गरीब हैं?
B. यदि हम गरीबों में धन का पुनर्वितरण करते हैं तो क्या इससे असमान परिस्थितियों के पीड़ियों को मदद मिल सकती है?
C. क्या कल्याणकारी राज्य ने गरीबों को अपने वचन को दूर करने और समाज में भागीदारी करने में मदद की है?
D. क्या कल्याणकारी राज्य ने गरीबी के जाल में फंसे कल्याणकारी आश्रितों का एक वर्ग सृजित किया है?E. गरीबी, आवासहीनता, हाई स्कूल ड्रॉप आउट दरों आदि जैसी सामाजिक रुग्णताओं के स्रोत इतने जटिल हैं कि यदि राज्य उनका समाधान करने का प्रयास करता है तो वह धीरे-धीरे विफल हो जाता है तथा समस्या और अधिक बढ़ जाती है।

Correct Answer: (b) केवल A, D और E
Solution:

दक्षिण पंथी विचारधारा के विषय में निम्न कथन सत्य हैं- लोग असमान अवसरों के कारण नहीं बल्कि स्वयं की पसंद के कारण गरीब हैं। क्या कल्याणकारी राज्य ने गरीबी के जाल में फंसे कल्याणकारी आश्रितों का एक वर्ग सृजित किया है।

गरीबी, आवासहीनता, हाई स्कूल ड्रॉप आउट दरों आदि जैसी सामाजिक रुग्णताओं के स्रोत इतने जटिल हैं कि यदि राज्य उनका समाधान करने का प्रयास करता है तो वह धीरे-धीरे विफल हो जाता है तथा समस्या और अधिक बढ़ जाती है।

80. निम्नलिखित में से महात्मा गाँधी द्वारा लिखित पुस्तकें कौन-सी हैं?

A. माडर्न इंडिया
B. कंस्ट्रक्टिव प्रोग्राम
C. इंडियाज स्ट्रगल फार इंडिपेंडेंस
D. व्हाई सोशालिज्म
E. हिन्द स्वराज

Correct Answer: (d) केवल B और E
Solution:

हिन्द स्वराज महात्मा गाँधी की पुस्तक है। यह पुस्तक (1909) में गाँधी ने लन्दन से दक्षिण अफ्रीका लौटते वक्त जहाज में लिखी। कंस्ट्रक्टिव प्रोग्राम पुस्तक गाँधी द्वारा लिखी गई। व्हाई सोशालिज्म (1932): यह जय प्रकाश नारायण की रचना है। इंडियाज स्ट्रगल फार इंडिपेंडेंस पुस्तक विपनचन्द्रा ने लिखी है।