Solution:वाष्प, मशीनरी और मशीनरी द्वारा मशीनों के निर्माण ने सामंतवाद के अधीन पुराने विनिर्माण को आधुनिक उद्योग में रूपांतरित कर दिया। समाज की वर्तमान संरचना, वर्तमान शासक वर्ग, बुर्जुआ वर्ग द्वारा सृजित की गई है।
यद्यपि उत्पादन की पूँजीवादी पद्धति जनसंख्या के अधिकांश बहुमत को अधिकाधिक सर्वहारा वर्ग में बदल देता है तथापि वह एक शक्ति सृजित करता है जो पूँजीवाद के विरुद्ध एक क्रांति के उद्भव को प्रेरित करती है।
सर्वहारा वर्ग राजनीतिक सत्ता पर कब्जा करता है और उत्पादन के साधनों को राष्ट्र की सम्पत्ति बना देता है। अंततः सर्वहारा वर्ग स्वयं को समाप्त करता है, सभी वर्ग भेदों को और वर्ग संघर्षों को समाप्त करता है तथा राष्ट्र के रूप में राष्ट्र को समाप्त करता है।