NTA यू.जी.सी. नेट /जेआरएफ परीक्षा (निरस्त), जून 2024 राजनीति विज्ञान (Political Science)

Total Questions: 100

11. भारत के संविधान के अनुच्छेद 3 के अंतर्गत संसद द्वारा बनाये गये निम्नलिखित कानूनों का कालानुक्रम में व्यवस्थित कीजिए:

A. आंध्र राज्य अधिनियम
B. जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम
C. राज्य पुनर्गठन अधिनियम
D. बाम्बे पुनर्गठन अधिनियम
E. अरुणाचल प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) A, C, D, E, B
Solution:

भारत के संविधान के अनुच्छेद 3 के अंतर्गत संसद द्वारा बनाये गये कानूनों का सही कालानक्रम निम्न है :

आंध्र राज्य अधिनियम (1953)
राज्य पुनर्गठन अधिनियम (1956)
बाम्बे पुनर्गठन अधिनियम (1960)
अरूणाचल प्रदेश राज्य अधिनियम (1987)
जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम (2019)

12. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए:

सूची-I (संगठन)सूची-II (गठन वर्ष)
(A) आसियान(I) 2000
(B) यूरोपीय संघ(II) 2002
(C) अफ्रीकी संघ(III) 1967
(D) दीन दयाल उपाध्याय(IV) 1993
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIIIIV
(c)IIIIVIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (c)
Solution:सही सुमेलित है-
सूची-I (संगठन)सूची-II (गठन वर्ष)
(A) आसियान(III) 1967
(B) यूरोपीय संघ(IV) 1993
(C) अफ्रीकी संघ(II) 2002
(D) दीन दयाल उपाध्याय(I) 2000

13. "पोलिटिकल पार्टीज : ए सोशियोलॉजिकल स्टडी ऑफ ओलिगार्कियल टेन्डेन्सीज ऑफ मॉडर्न डेमोक्रेसी" नामक पुस्तक के लेखक हैं:

Correct Answer: (b) राबर्ट मिशेल्स
Solution:

पोलिटिक्ल पार्टीज: ए सोशियोलॉजिकल स्टडी ऑफ ओलिगार्कियल टेन्डेन्सीज ऑफ मॉर्डन डेमोक्रसी (1911) नामक पुस्तक के लेखक राबर्ट मिशेल्स है। उन्होंने इस पुस्तक में गुटतंत्र के लौह नियम (Iron law of oligarchy) का निरूपण किया था। उसने यह तर्क दिया था कि अधिकांश मनुष्य स्वाभाव से जड़ आलसी और दास मनोवृत्ति वाले होते हैं जो अपना शासन स्वयं चलाने में समर्थ नहीं होते हैं।

नेतागण अपनी वाक्यपटुता वक्तृत्व और दूसरों को समझाने-बुझाने भावनाओं से खिलवाड़ करके सत्ता पर अपना अधिकार जामा लेते हैं। अतः समाज में चाहे कोई भी शासन-प्रणाली क्यों न अपनाई जाए, वह 'गुटतंत्र' या इने गिने लोगों के शासन का रूप अवश्य धारण कर लेती है।

14. विस्तारवादी राष्ट्रवाद के संदर्भ में निम्नांकित में से कौन से सही हैं?

A. आक्रामक
B. सैन्यवाद
C. शांति प्रिय
D. विस्तारवादी
E. सहिष्णु

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) केवल A, B, D
Solution:

विस्तारवादी राष्ट्रवाद, राष्ट्रवाद का एक उग्र रूप है।

विस्तारवादी राष्ट्रवाद के निम्न तत्व है-

■ आक्रमकता
■ सैन्यवादी होना।
■ विस्तारवादी होना।
■ अखिल राष्ट्रवाद
■ अंध राष्ट्रीयता

15. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:

सूची-I (अभिगम)सूची-II (प्रस्तावक)
(A) संगठनों का मानवीय संबंध उपागम(I) चेस्टर बर्नार्ड
(B) बद्ध युक्तियुक्तता (बाउन्डेड रेसनलिटी)(II) अब्राहम मैस्लो
(C) अंशदान-संतुष्टि संतुलन(III) हर्बर्ट सिमोन
(D) आत्म-सिद्धि(IV) जार्ज एल्टन मेयो
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIIIIV
(c)IIIIVIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (d)
Solution:सही सुमेलित है-
सूची-I (अभिगम)सूची-II (प्रस्तावक)
(A) संगठनों का मानवीय संबंध उपागम(IV) जार्ज एल्टन मेयो
(B) बद्ध युक्तियुक्तता (बाउन्डेड रेसनलिटी)(III) हर्बर्ट सिमोन
(C) अंशदान-संतुष्टि संतुलन(I) चेस्टर बर्नार्ड
(D) आत्म-सिद्धि(II) अब्राहम मैस्लो

16. लोकसभा में अनुसूचित जनजातियों के लिए आवंटित सीटों की संख्या के अनुसार निम्नलिखित राज्यों को अवरोही अनुक्रम में व्यवस्थित कीजिए:

A. मध्यप्रदेश
B. राजस्थान
C. ओडिशा
D. महाराष्ट्र
E. मेघालय

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

Correct Answer: (b) A, C, D, B, E
Solution:

लोकसभा में अनुसूचित जनजातियों के लिए आवंटित सीटों की संख्या के अनुसार राज्यों का आरोही क्रम निम्न है :

■ मध्य प्रदेश -6
■ ओडिशा -5
■ महाराष्ट्र -4
■ राज्यस्थान -3
■ मेघालय - 2

लोकसभा में कुल 84 सीट अनुसूचित जाति तथा 47 सीटें अनुसूचित जनजातियों के लिये आरक्षिरात है।

17. दास व्यापार का विरोध करने वाले ब्रिटेन में वर्ष 1787 में निम्नलिखित में से किस लीग सोसायटी का गठन किया गया था?

Correct Answer: (c) द एबोलिशन सोसायटी
Solution:

दास व्यापार का विरोध करने के लिए ब्रिटेन में वर्ष 1787 में द एबोलिशन सोसायटी का गठन किया गया था।

18. 'द इंडियन वार ऑफ इंडिपेन्डेन्स ऑफ 1857" नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?

Correct Answer: (d) वी. डी. सावरकर
Solution:

"द इंडियन वार ऑफ इंडिपेन्डेन्स ऑफ 1857" नामक पुस्तक के लेखक बी.डी. सावरकर थे।

इनकी अन्य पुस्तकें-

Hindutva (1923)
Six glorious Epochs of Indian history (1963)
Hindu-Pad-Padashi (1925)

19. वैश्वीकरण प्रोत्साहित करता है :

A. बाजार अर्थव्यवस्था
B. पूँजी का प्रवाह
C. व्यक्तिगत स्वतंत्रता
D. संपत्ति का समान वितरण
E. बहुसंस्कृतिवाद

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

Correct Answer: (d) केवल A, B, C, E
Solution:

वैश्वीकरण एक जटिल अवधारणा है, जिसका उद्देश्य आर्थिक; सामाजिक और भौगोलिक सीमाओं को पार करने वाले नेटवर्क और गतिविधियों की स्थापना करके वैश्विक अंतरनिर्भरता परिणामस्वरूप सीमाहीन दुनिया बनती है।

वैश्वीकरण ने निम्न को प्रोत्साहित किया है

■ बाजार अर्थव्यवस्था
■ पूँजी का प्रवाह
■ व्यक्तिगत स्वतंत्रता
■ बहुसंस्कृतिवाद

20. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मृत्यु कश्मीर में किस वर्ष हुई?

Correct Answer: (b) 1953
Solution:

डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी का जन्म 6 जुलाई 1901 को कलकत्ता में एक बंगाली ब्राह्मण परिवार में हुआ था। वह एक भारतीय राजनीतिज्ञ, प्रधानमंत्री नेहरू के मंत्रिमण्डल में उद्योग और आपूर्ति मंत्री के रूप में कार्य किया था। इन्होंने भारतीय जनसंघ (बीजेएस) की पार्टी (BJP) का पूर्ववर्ती है।

1953 में कश्मीर को दिए गए विशेष दर्जे के विरोध में उन्होंने बिना अनुमति के कश्मीर में प्रवेश करने की कोशिश की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। हिरासत के दौरान रहस्यमय परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गई।