NTA यू.जी.सी. नेट /जेआरएफ परीक्षा (निरस्त), जून 2024 राजनीति विज्ञान (Political Science)

Total Questions: 100

31. भारत के निम्नलिखित राष्ट्रपतियों को कालानुक्रम में व्यवस्थित कीजिए:

A. डॉ. एस. राधाकृष्णन
B. डॉ. जाकिर हुसैन
C. डॉ. एन. संजीवा रेड्डी
D. आर. वेंकटरमण
E. डॉ. शंकर दयाल शर्मा

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

Correct Answer: (a) A, B, C, D, E
Solution:

भारत के निम्नलिखित राष्ट्रपतियों का सही कालानुक्रम है।

■ डॉ. एस. राधाकृष्णन
■ डॉ. जाकिर हुसैन ।
■ डॉ. एन. संजीवा रेड्डी
■ आर. वेंकटरमण
■ डॉ. शंकर दयाल शर्मा

32. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:

सूची-I (राजनैतिक नेता) सूची-II (राजनैतिक दल)
(A) ज्योति बसु(I) जनसंघ
(B) दीन दयाल उपाध्याय(II) कांग्रेस पार्टी
(C) राजा दिनेश सिंह(III) सी पी आई (एम)
(D) भगत सिंह कोश्यारी(IV) बी जे पी
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIIIIV
(c)IIIIIIIV
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (c)
Solution:सही सुमेलित है-
सूची-I (राजनैतिक नेता) सूची-II (राजनैतिक दल)
(A) ज्योति बसु(III) सी पी आई (एम)
(B) दीन दयाल उपाध्याय(I) जनसंघ
(C) राजा दिनेश सिंह(II) कांग्रेस पार्टी
(D) भगत सिंह कोश्यारी(IV) बी जे पी

33. 'समान नागरिक संहिता' (यूनीफार्म सिविल कोड) निम्नांकित में से किसका भाग है?

Correct Answer: (d) राज्य के नीति निदेशक तत्त्व
Solution:

'समान नागरिक संहिता' (यूनीफार्म सिविल कोड) का वर्णन भारतीय संविधान के भाग- IV के राज्य के नीति निदेशक तत्व के अनुच्छेद-44 के अन्तर्गत किया गया है।

34. निम्नांकित में से किस पुस्तक में हर्बर्ट मारक्यूज ने उन्नत औद्योगिक समाजों के उपयोगितावादी लक्षण को उजागर किया, जो आतंक और खुली क्रूरता पर नहीं, बल्कि आवश्यकताओं के व्यापक छलयोजन द्वारा नियंत्रण के प्रयास की उनकी अभिक्षमता पर आधारित थे, जिसे आधुनिक प्रौद्योगिकी ने संभव बनाया?

Correct Answer: (b) वन डायमेन्सनल मैन
Solution:

हर्बर्ट मारक्यूज ने अपनी पुस्तक वन डायमेन्सनल मैन में उन्नत औद्योगिक समाजों के उपयोगितावादी लक्षण को उजागर किया जो आतंक और खुली क्रूरता पर नहीं, बल्कि आवश्यकताओं के व्यापक हलयोजन द्वारा नियंत्रण के प्रयास की उनकी अभिक्षमता पर आधारित थे, जिसे आधुनिक प्रौद्योगिकी ने संभव बनाया।

35. म्यूनिख समझौता कब हुआ था?

Correct Answer: (a) 1938
Solution:

म्यूनिख समझौता (सितंबर, 1938) मे हुआ। इस समझौते में ब्रिटेन और फ्राँस ने जर्मनी को चेकोस्लोवाकिया के उन क्षेत्रों मे प्रवेश करने की अनुमति दे दी,जहाँ जर्मन भाषी लोग रहते थे।

जर्मनी ने वादा किया था कि वहू शेष चेकोस्लोवाकिया या किसी अन्य देश पर आक्रमण नहीं करेगा, लेकिन जर्मनी द्वारा मार्च 1939 में इस वादे को तोड़कर शेष चेकेस्लोवाकिया पर आक्रमण कर दिया गया।

36. "द प्रैक्टिस ऑफ मैनेजमेंट" नायक पुस्तक के लेखक है:

Correct Answer: (b) पीटर ड्रकर
Solution:

"द प्रैक्टिस ऑफ मैनेजमेंट" नामक पुस्तक के लेखक पीटर ड्रकर है।

37. भारत के संविधान के अंतर्गत गवर्नर (राज्यपाल) से संबंधित निम्नलिखित अनुच्छेदों विषयों पर विचार कीजिए :

A. राज्यपाल की नियुक्ति
B. राज्यपाल द्वारा शपथ या प्रतिज्ञान
C. राज्यपाल द्वारा विशेष अभिभाषण
D. राज्यपाल की अध्यादेश प्रख्यापित करने संबंधी शक्ति
E. राज्यपाल द्वारा जिला न्यायधीशों की नियुक्ति

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

Correct Answer: (b) केवल A, B और C
Solution:

भारत के संविधान के अंतर्गत गवर्नर (राज्यपाल) से संबंधित अनुच्छेदों का सही रूप इस प्रकार है।

अनुच्छेद - संबंधित

155 - गुज्यपाल की नियुक्ति
159 - राज्यपाल द्वारा शपथ या प्रतिज्ञान
176 - राज्यपाल द्वारा विशेष अभिभाषण
213 - राज्यपाल की अध्यादेश प्रख्यापित करने संबंधी शक्ति।
233 - राज्यपाल द्वारा जिला न्यायधीशों की नियुक्ति

38. संगठनात्मक जीवन के पहलू मे संबंधित प्रसिद्ध पुस्तक ''मेन हू मैनेज'' के लेखक कौन हैं?

Correct Answer: (c) मेल्विले डाल्टन
Solution:

Men who manage: Fusion fo feeling and theory is administration नामक पुस्तक के लेखक मेल्विले डाल्टन है।

39. ''द ओरिजिन्स ऑफ टोटलिटेरियनिज्म" नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?

Correct Answer: (a) हन्ना एरेन्ड्ट
Solution:

हन्ना आरेंट ने सर्वाधिकारवाद की उत्पत्ति पर विशेष रूप से प्रकाश डाला है, और इस क्षेत्र में विशेष ख्याति अर्जित की है। अपनी विख्यात कृति 'द ओरिजिन्स ऑफ टोटैलीटैरियानिज्म', 'सर्वाधिकारवाद की उतपत्ति) 1951 के अंतर्गत आरेंट ने तर्क दिया है कि सर्वाधिकारवाद आधुनिक युग की अभूतपूर्व घटना है चिरसम्मत् निरंकुश तंत्र और नृशसतंत्र के सिद्धान्तों के अनुसार इसका विश्लेषण नहीं किया जा सकता।

40. निम्नलिखित राज्यों को राज्य विधान सभा (निम्न सदन) में सदस्यों की संख्या के अनुसार अवरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए:

A. उत्तर प्रदेश
B. तमिलनाडु
C. राजस्थान
D. मध्य प्रदेश
E. असम

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

Correct Answer: (b) A, B, D, C, E
Solution:

निम्नलिखित राज्यों का राज्य विधान सभा में सदस्यों की संख्या के अनुसार अवरोही क्रम इस प्रकार है :

उत्तर प्रदेश (403)
तमिलनाडु (234)
मध्य प्रदेश (230)
राजस्थान (200)
असम (126)