NTA यू.जी.सी. नेट /जेआरएफ परीक्षा (निरस्त), जून 2024 राजनीति विज्ञान (Political Science)

Total Questions: 100

61. संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा आंतरिक सुरक्षा अधिनियम (मीसा) को नौवीं अनुसूची से हटाया गया?

Correct Answer: (c) 44 वाँ अधिनियम, 1978
Solution:

44वाँ संविधान संशोधन अधिनियम 1978 के द्वारा आंतरिक सुरक्षा अधिनियम (मीसा) को नौवीं अनुसूची से हटाया गया।

62. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:

सूची-I (लेखक)सूची-II (पुस्तक)
(A) जॉन रॉल्स(I) पोलिटिकल लिबरलिज्म
(B) हन्ना अरेन्ट(II) ए लेटर कन्सर्निंग टॉलरेशन
(C) प्लेटो(III) ऑन रिवोल्यूशन
(D) जॉन लॉक(IV) द लॉज
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIIVII
(c)IIIIVIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (b)
Solution:सही सुमेलित है-
सूची-I (लेखक)सूची-II (पुस्तक)
(A) जॉन रॉल्स(I) पोलिटिकल लिबरलिज्म
(B) हन्ना अरेन्ट(III) ऑन रिवोल्यूशन
(C) प्लेटो(IV) द लॉज
(D) जॉन लॉक(II) ए लेटर कन्सर्निंग टॉलरेशन

63. निम्नलिखि में से किस आम चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी आधे राज्यों में विपक्ष से पराजित हुई थी?

Correct Answer: (c) 1967
Solution:

1967 चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी आधे राज्यों में विपक्ष से पराजित हुई थी। 1967 के चुनाव में कांग्रेस की सीटों की संख्या घटकर 284 रह गई थी तथा 8 राज्यों में गैर कॉन्ग्रेसी सरकारों की स्थापना हुई। यह भारतीय राजनीति के ऊपर कॉन्ग्रेस के एकाधिकार के खत्म होने की शुरूआत थी।

64. "इतिहास स्वयं की चेतना के तर्क का विकास है तथा संवैधानिक विधान सम्मत राज्य इतिहास की परिणति है।"

उपर्युक्त कथन किसका है?

Correct Answer: (a) फ्रेडरिक हीगल
Solution:

फ्रेडरिक हीगल का कथन है कि "इतिहास स्वयं की चेतना के तर्क का विकास है तथा संवैधानिक विधान सम्मत राज्य इतिहास की परिणति है।"

65. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:

सूची-I  (भारतीय संविधान की विशेषता)सूची-II (जिस संविधान से ग्रहण किया गया है)
(A) मौलिक अधिकार(I) जर्मन संविधान
(B) राज्य के नीति-निर्देशक तत्व(II) यू एस एस आर संविधान
(C) आपातकालीन शक्ति(III) अमेरिकी संविधान
(D) मौलिक कर्तव्य(IV) आयरलैण्ड का संविधान
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIIIIV
(c)IVIIIIII
(d)IIIIVIII
Correct Answer: (d)
Solution:सही सुमेलित है-
सूची-I  (भारतीय संविधान की विशेषता)सूची-II (जिस संविधान से ग्रहण किया गया है)
(A) मौलिक अधिकार(III) अमेरिकी संविधान
(B) राज्य के नीति-निर्देशक तत्व(IV) आयरलैण्ड का संविधान
(C) आपातकालीन शक्ति(I) जर्मन संविधान
(D) मौलिक कर्तव्य(II) यू एस एस आर संविधान

66. पंचायती राज संस्थानों के कार्यकरण की समीक्षा के लिए जनता पार्टी सरकार द्वारा गठित समिति निम्नलिखित में से कौनसी थी?

Correct Answer: (d) अशोक मेहता समिति
Solution:

पंचायती राज पर अशोक मेहता समिति 1977 में नियुक्त किया गया था। इस समिति की नियुक्ति जनता पार्टी सरकार द्वारा की गई। इस समिति की महत्वपूर्ण सिफारिशें : तीन स्तरीय प्रणाली के बजाए दो स्तरीय प्रणाली की सिफारिश की। पंचायती राज्य संस्थाओं के पास कराधान की अनिवार्य शक्ति होनी चाहिए।

67. शास्त्रीय वाणिज्यिक कार्यनीति का लक्ष्य राज्यों को निम्नांकित से संपन्न बनाना थाः

A. संपत्ति
B. शक्ति
C. प्रतिष्ठा
D. अधिकतम निर्यात
E. आयात को बढ़ाना एवं निर्यात को कम करना

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) केवल A, B, C, D
Solution:

शाास्त्रीय वाणिज्यिक कार्यनीति का लक्ष्य राज्यों को निम्न विषयों में संपन्न बनाना है :

• संपत्ति
• शक्ति
• प्रतिष्ठा
• अधिकतम निर्यात

68. ''एन इन्ट्रोडक्शन टू द स्टडी ऑफ द लॉ ऑफ द कान्स्टीट्यूशन" नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?

Correct Answer: (a) अल्बर्ट वी. डाइसी
Solution:

"एन इन्ट्रोडक्शन टू द स्टडी ऑफ द लाँ ऑफ कान्स्टीट्यूशन" नामक पुस्तक के लेखक अल्बर्ट वी. डायसी है।

69. निम्नलिखित में से किसने 'द फंक्शन्स ऑफ द एक्जीक्यूटिव' नामक पुस्तक की रचना की है?

Correct Answer: (a) चेस्टर बर्नार्ड
Solution:

'द फंक्शन्स ऑफ द एक्जीक्यूटिव नामक पुस्तक की रचना चेस्टर बर्नार्ड ने की है।

70. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:

सूची-I सूची-II
(A) द फ्रेमिंग ऑफ इंडियाज कान्स्टीट्यूशन : ए स्टडी(I) वी. पी. मेनन
(B) द इंडियन कान्स्टीट्यूशनः कार्नरस्टोन ऑफ ए नेशन(II) सिसिर के गुप्ता
(C) द ट्रांसफर ऑफ पावर इन इंडिया(III) बी. शिवा राव
(D)  कश्मीर: ए स्टडी इन इंडिया- पाकिस्तान रिलेशन्स(IV) ग्रैनविलें ऑस्टिन
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIIIIV
(c)IIIIVIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (c)
Solution:सही सुमेलित है-
सूची-I सूची-II
(A) द फ्रेमिंग ऑफ इंडियाज कान्स्टीट्यूशन : ए स्टडी(III) बी. शिवा राव
(B) द इंडियन कान्स्टीट्यूशनः कार्नरस्टोन ऑफ ए नेशन(IV) ग्रैनविलें ऑस्टिन
(C) द ट्रांसफर ऑफ पावर इन इंडिया(I) वी. पी. मेनन
(D)  कश्मीर: ए स्टडी इन इंडिया- पाकिस्तान रिलेशन्स(II) सिसिर के गुप्ता