युद्धोत्तर तुलनात्मक लोक प्रशासन के अनेक आलोचकों ने तर्क दिया है कि थोपे गए पश्चिमी प्रशासनिक मॉडल्स (निदर्श) अधिकांशतया पश्चिम केंद्रित और अनेक गैर-पश्चिमी देशों के लिए प्रायः अनुपयुक्त थे। लोक प्रशासन में अनुप्रस्थ क्षेत्रीय और अनुप्रस्थराष्ट्रीय तुलनात्मक अध्ययनों ने 1990 के दशक के आरंभ में वृहत्तर बौद्धिक ध्यान प्राप्त करना शुरू किया था।
लोक प्रशासन में अनुप्रस्थ-राष्ट्रीय तुलनाओं के समक्ष पहली एक प्रमुख चुनौती अनेक गैर-पश्चिमी परिवेशों में आरंभ की गई पश्चिमी परंपराओं में रची बसी विचारात्मक रूपरेखा है। औपनिवेशिक काल के दौरान व्यापक रूप से ज्ञात विभिन्न पूर्व औपनिवेशिक प्रशासनिक परंपराओं (जैसे कंफ्यूशियायी, भारतीय, फारसी और ऑटोमन) को प्रतिस्थापित या पुनर्सरित किया गया। भारत में औपनिवेशिक शासन ने पूर्व औपनिवेशिक शासन प्रणालियों के प्रतिस्थापन और ब्रिटिश, अमेरिकी एवं फ्रांसीसी प्रशासनिक प्रणालियों को थोपने का मार्ग प्रशस्त किया। नौकरशाही के सिद्धांतों को नियम, अवैयक्तिक क्रम जैसी प्राथमिकताएँ प्रदान की गई, जिनकी जड़ें प्रायः चीन की नौकरशाही में पाई गई थीं। इसके अतिरिक्त, ब्रिटिश, फ्रांसीसी और प्रशियाणी सुधारकों ने चीन की प्रणालियों से प्रेरणा प्राप्त की थी।
यह तुलनात्मक प्रशासनिक अध्ययनों के लिए जो एक चुनौती बनाता है, वह यह है कि इस प्रकार की पश्चिमी केंद्रित संवल्पनात्मक श्रेणियों की गैर-पश्चिमी समाजों में प्रायः अनुरूपी संकल्नात्मक जड़ें निहित नहीं होती, जो संदर्भित रूप से समृद्ध अनुप्रस्थ तुलनाओं के अध्येताओं के कार्य को सीमित बना देता है। बिना परीक्षित और प्रमाणित संदर्भीकरण, गृहीत संकल्पनाओं के तुलनात्मक अध्ययन संकीर्ण बनने की ओर प्रवृत्त होते हैं।
तुलनात्मक लोक प्रशासन के समक्ष दूसरी चुनौती यह है कि इसका प्रत्यक्षवादी ज्ञानमीमांसीय आधार और विधि-तंत्रीय अभिकल्प वैज्ञानिक वैधता और आनुभविक शोध उपकरणों पर आधारित सार्वभौमिक ज्ञान के निर्माण के उद्देश्यों की प्राथमिकताएँ बनाना है। इस प्रकार के सार्वभौमिक ज्ञान की स्थापना के लिए संदर्भ आधारित विशिष्ट प्रशासनिक अनुभवों को लेने की एक प्रबल प्रवृत्ति होती है। इस बारे में सुझाव दिया गया है कि "अमेरिकी प्रशासनिक विज्ञानों में ज्ञान के एक विशिष्ट, प्रत्यक्षवादी और प्रकार को आदर्श बनाने का एक सुस्पष्ट पूर्वाग्रह है।"
युद्धोत्तर तुलनात्मक प्रशासन की क्यों आलोचना की जाती है?