Solution:विश्व की सबसे बड़ी वित्तीय समावेशन योजना प्रधानमंत्री जन-धन योजना (पीएमजेडीवाय) की घोषणा प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त, 2014 को ऐतिहासिक लाल किले से की थी, जिसका शुभारंभ 28 अगस्त, 2014 को पूरे देश में किया गया। इस योजना से गरीबी दूर करने के लिए भारत सरकार ने वित्तीय समावेशन को बेहद महत्वपूर्ण बताया है। यदि लोग बड़ी संख्या में वित्तीय सेवाओं से वंचित रहेंगे, तो यह हमारे देश के विकास में बाधा बनेगा। नागरिकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए इस योजना की आवश्यकता थी, जिससे सभी इससे होने वाले लाभ और विकास का हिस्सा बन सके।
प्रधानमंत्री जन-धन योजना- यह एक वित्तीय समावेशन के लिए एक राष्ट्रीय मिशन है, जिसका उद्देश्य बैंकिंग बचत, जमा खाता, प्रेषण, ऋण, बीमा, पेंशन इत्यादि वित्तीय सेवाओं प्रभावी ढंग से सभी तक पहुँचाना है।