NTA यू.जी.सी. नेट /जेआरएफ परीक्षा दिसम्बर, 2022 (लोक प्रशासन)

Total Questions: 100

51. समाज कल्याण के उद्देश्य निम्नलिखित में से कौन-से हैं?

A. लोगों के लिए निर्धनता से संरक्षोपाय
B. संसाधनों के पुनर्वितरण के माध्यम से बृहत्तर समानता को प्रोत्साहन देना।
C. सहभागिता द्वारा लोकतंत्र को प्रोत्साहन देना।
D. उनकी सहायता करना जो स्वयं की सहायता नहीं कर सकते।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए।

Correct Answer: (b) केवल A, B, D
Solution:समाज कल्याण के उद्देश्य निम्न है-
  • लोगों के लिए निर्धनता से संरक्षोपाय
  • संसाधनों के पुनर्वितरण के माध्यम से बृहत्तर समानता कोप्रोत्साहन देना।
  • लोकशक्ति के अधिकतम विकास हेतु पोषाहार, स्वास्थ्य,शिक्षा, प्रशिक्षण, रोजगार, आदि की व्यवस्था करता है।
  • उपचारात्मक और निरोधक समाज कल्याण सेवाओं केक्रियान्वयन के लिए सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलजुलकरकार्य करना।
  • उनकी सहायता करना जो स्वयं की सहायता नहीं कर सकते।
  • संकट के समय में समाज कल्याण प्रशासन नागरिक सुरक्षा कीव्यवस्था करने में लोगों की सहायता करना।
  • कानून और व्यवस्था की समस्या का लंबे समय के लिएसमाधान निकलने में मद करना।

52. निःशक्त व्यक्ति (समान अवसर, अधिकार संरक्षणऔर पूर्ण भागीदारी) अधिनियम, 1995 के अंतर्गतनिम्नलिखित में से किसे निःशक्तता के रूप में मानाजाता है?

A. स्वपरायणता (आटिज्म)
B. कुष्ठरोग अभिसाधित
C. मानसिक रुग्णता
D. अल्प दृष्टि (लो विजन)
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए।

Correct Answer: (d) केवल A, B, C, D
Solution:

निःशक्त व्यक्ति (समान अवसर, अधिकार संरक्षण औरपूर्ण भागीदारी) अधिनियम, 1995 के अंतर्गत निःशक्ता के रूप मेंमाना जाता है-

  • स्वपरायणता (आटिज्म)
  • कुष्ठ रोग अभिसाधित
  • मानसिक रुग्णता
  • अल्प दृष्टि (लो विजन)

53. सामाजिक न्याय के लक्षण निम्नलिखित में से कौन-से हैं?

A. सामाजिक समानता
B. आर्थिक समानता के साथ आजादी एवं स्वतंत्रता
C. मानवीय भ्रातृत्व
D. आत्म-सम्मान और गरिमा
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

Correct Answer: (d) केवल A, B, C और D
Solution:

सामाजिक न्याय एक राजनीतिक और दार्शनिक सिद्धांत है, जो समाज में व्यक्तियों के बीच संबंधों में निष्पक्षता की अवधारणा और धन, अवसरों और सामाजिक विशेषाधिकारों तक समान पहुँच पर केंद्रित है और कह सकते हैं कि सामाजिक न्याय निष्पक्षता है जैसा कि समाज में प्रकट होता है, इसमें स्वास्थ्य सेवा, रोजगार, आवास और बहुत कुछ में निष्पक्षता शामिल है। सामाजिक न्याय जाति, नस्ल, रंग, धर्म आदि के आधार पर भेदभाव के बिना सभी के साथ समान व्यवहार को दर्शाता है। यह व्यक्ति और समाज के बीच निष्पक्ष और न्यायपूर्ण संबंध से संबंधित है।
• सामाजिक समानता
• आर्थिक समानता के साथ आजादी एवं स्वतंत्रता
• मानवीय भ्रातृत्व
• आत्म-सम्मान और गरिमा।

54. नीति-प्रकारों एवं संबंधों की स्थिरता के संदर्भ में सही सुमेलित युग्म निम्नलिखित में से कौन-से हैं?

A. वितरक नीति - स्थिर
B. संरक्षात्मक नियामक नीति - अस्थिर
C. प्रतिस्पर्धी नियामक नीति - स्थिर
D. पुनर्वितरक नीति - अस्थिरत
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

Correct Answer: (b) केवल A, B और C
Solution:

सही सुमेलित युग्म है-
• वितरक नीति स्थिर
• संरक्षात्मक नियामक नीति अस्थिर
• प्रतिस्पर्धी नियामक नीति स्थिर

55. नीतिगत विज्ञान की विशेषताएँ निम्नलिखित में से कौन-सी हैं?

A. अनुक्त ज्ञान की स्वीकार्यता
B. 'मूल्य रहित विज्ञान' की प्राप्ति
C. 'ऐतिहासिक उपागम' अंगीकार न करना
D. अतिरिक्त तार्किक प्रक्रिया स्वीकार करना
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

Correct Answer: (c) केवल A और D
Solution:

नीति विज्ञान निर्णय लेने या चुनने की प्रक्रिया का अध्ययन करता है और विशेष समस्याओं के समाधान के लिए उपलब्ध ज्ञान की प्रासंगिकता का मूल्यांकन करता है। जब नीति वैज्ञानिक सरकार, कानून और राजनीतिक लामबंदी से चिंतित होते हैं, तो वे विशेष निर्णयों पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

नीति वैज्ञानिक गैर-सरकारी संगठनों और व्यक्तियों की चयन प्रक्रिया का भी अध्ययन करते हैं और विशिष्ट मुद्दों के लिए ज्ञान के वर्तमान भंडार के महत्व पर विचार करते हैं। नीतिगत विज्ञान की कुछ विशेषताएं प्रमुख है-
• अनुक्त ज्ञान की स्वीकार्यता
• ऐतिहासिक उपायम अंगीकार करना
• अतिरिक्त तार्किक प्रक्रिया स्वीका करना
• बहुविषयात्मक, परिप्रेक्ष्यात्मक एवं समस्या उन्मुख होता है।

56. निम्नलिखित कौन-से कथन नीति प्रक्रिया में एजेंडा (कार्यसूची) के बारे में सही है?

A. एजेंडा का सर्वाधिक बड़ा स्तर, एजेंडा समष्टि (विश्व) है।
B. एजेंडा का लघुत्तम-स्तर, विनिश्चय एजेंडा है।
C. राजनीतिक समुदाय के सदस्यों द्वारा सामान्य रूप से अनुभूत किए गए सभी मुद्दे सुव्यवस्थित एजेंडा में सम्मिलित होते हैं।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

Correct Answer: (d) केवल A, B और C
Solution:

नीति-प्रक्रिया में एजेंडा (कार्यसूची) मुख्यतः है-
• एजेंडा का सर्वाधिक बड़ा स्तर, एजेंडा समष्टि (विश्व) है।
• एजेंडा का लघुत्तर स्तर, विनिश्चिय एजेंडा है।
• राजनीतिक समुदाय के सदस्यों द्वारा सामान्य रूप से अनुभूति किए गए सभी मुद्दे सुव्यवस्थित एजेंडा में सम्मिलित होते है।

57. निम्नलिखित में से कौन नीति आयोग द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रभावी शासन के सात स्तंभों के भाग नहीं हैं?

A. सहभागी
B. उत्तरदायी
C. पारदर्शिता
D. अनुक्रियाशील
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

Correct Answer: (b) केवल B, D
Solution:

नीति आयोग द्वारा प्रस्तुत प्रभावी शासन के सात स्तंभों पर आधारित होगा, जो कि इस प्रकार है- • जन-समर्थक एजेंडा जो समाज के साथ-साथ व्यक्ति की आकांक्षओं को भी पूरा करता है।
• उनकी जरूरतों का अनुमान लगाने और उनका जवाब देने में सक्रिय ।
• सहभागी, नागरिकों का भागीदारी से।
• महिलाओं को सभी पहलुओं में सशक्त बनाना।
• आर्थिक रूप से कमजोर (गरीब), SC, ST, और OBC समुदायों, ग्रामीण क्षेत्र और किसानों (गाँव और किसान), युवाओं और श्रेणियों पर विशेष ध्यान देते हुए सभी समूहों को शामिल करना।
• हमारे देश के युवाओं को अवसर की समानता।
• सरकार को दृश्यमान और उत्तरदायी बनाने के लिए प्रौद्योगिकी के उपयोग के माध्यम से पारदर्शिता ।
नोट उत्तरदायी एवं अनुक्रियशील प्रभावी शासन के स्तंभ नहीं है।

58. विश्वबैंक द्वारा कल्पि 'सुशासन' के संकेतकों को पहचानिए

A. विधि का शासन और स्वतंत्र न्यायपालिका
B. संघ बनाने की स्वतंत्रता और जन-भागीदारी
C. सिविल सोसायटी संगठनों पर नियंत्रण तंत्र
D. प्रशासन में पारदर्शिता और खुलापन
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

Correct Answer: (b) केवल A, B, D
Solution:

विश्व बैंक द्वारा सुशासन के लिए कतिपय आवश्यक बिंदु (Agenda Items)/संकेतक निम्न है-

  • प्रभावी और कुशल प्रशासन
  • विधि का शासन और स्वतंत्र न्यायपालिका
  • नागरिकों के जीवन-स्तर में सुधार
  • संस्थाओं की वैधता एवं पैट बनाना
  • संघ बनाने की स्वतंत्रता और जन-भागीदारी
  • प्रशासन में पारदर्शिता और खुलापन
  • उत्तरदायी, मैत्रीपूर्ण एवं नागरिकों की देखभाल करने वाला प्रशासन ।
  • मितव्ययी प्रशासन एवं लोक सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करने वाला प्रशासन।
  • परिणामोन्मुखी प्रशासन एवं कार्मिकों की उत्पादकता में वृद्धि करने वाला प्रशासन।
    * नोट-सिविल सोसायटी संगठनों पर नियंत्रण तंत्र सुशासन के संकेतकों में नहीं शामिल है।

59. प्रशासन के क्षमता सुधार करने में शामिल है-

A. शासन और प्रबंधन करने की अभिक्षमता।
B. कर्मचारियों को नए वातावरण (परिवेश) से तादात्म्य बनाने का प्रशिक्षण देना।
C. बाजार-तंत्र विस्तारित किया जाना चाहिए।
D. नागरिकों को सीधे तौर पर सेवा प्रदायगी।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

Correct Answer: (b) केवल A, B, D
Solution:

प्रशासन के क्षमता सुधार करने में मुख्यतः शामिल है-
• शासन और प्रबंधन करने की अभिक्षमता।
• कर्मचारियों को नए वातावरण (परिवेश) से तादात्म्य बनाने का प्रशिक्षण देना।
• नागरिकों को सीधे तौर पर सेवा प्रदान करना।
* बाजार-तंत्र विस्तारित किया जाना चाहिए प्रशासन के क्षमता सुधार में नहीं सम्मिलित है।

60. एक शोध उपकरण के रूप में विषय-वस्तु विश्लेषण निम्नांकित किससे संबंधित है?

A. प्रलेखों का अध्ययन
B. प्रतिरूपों (पैटर्न) और प्रतीकों का उपयोग
C. शब्दों और संकल्पनाओं का विश्लेषण
D. गुप्त और प्रकट विषयवस्तु का अध्ययन
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

Correct Answer: (b) केवल A, C, D
Solution:

सामग्री विश्लेषण एक शोध उपकरण है, जिसका उपयोग कुछ दिए गए गुणात्मक डेटा (यानी पाठ) के भीतर कुछ शब्दों, विषयों या अवधारणाओं की उपस्थिति निर्धारित करने के लिए किया जाता है। सामग्री विश्लेषण का उपयोग करके, शोधकर्ता ऐसे कुछ शब्दों,विषयों या अवधारणाओं की उपस्थिति, अर्थ और संबंधों को माप और विश्लेषण कर सकते हैं।

उदाहरण के तौर पर, शोधकर्ता पूर्वाग्रह या मूल्यांकन कर सकते हैं। इसके बाद शोधकर्ता पाठ के भीतर के संदेशों, लेखक, प्रलेखों का अध्ययन, शब्दों और संकल्पनाओं का विश्लेषण, गुप्त और प्रकट विषय-वस्तु का अध्ययन के बारे में अनुमान लगा सकते हैं।