Solution:लोक प्रशासन एवं निजी प्रशासन के वीच काफी समानताएँ है, निःसंदेह अनेक ऐसे विचारक हैं, जो लोक प्रशासन में निजी प्रशासन की तकनीक व इसके तौर-तरीकों के अधिकारिक इस्तेमाल करने के हिमायती है। फ्रेंच विचारक हेनरी फेयोल, मेरी पार्कर फालेट और उर्विक के अनुसार, प्रशासन के मूल तत्व प्रायः एक से ही रहते हैं, चाहे वह निजी क्षेत्र में हो या सार्वजनिक क्षएत्र में।
जबकि वहीं पर कुछ विचारकों का मानना है कि लोक प्रशासन तथा निजी प्रशासन के बीच अनेक समानताएँ होते हुए भी कई बातों में भिन्नताएँ एवं व्यतिरेक पाए जाते हैं। इसके समर्थक विचारक है- प्रो. हर्बर्ट साइमन, सर जोशिया स्टैम्प एवं पॉल एच. एपिलबी इत्यादि।