NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ परीक्षा, जून 2023 समाजशास्त्र

Total Questions: 100

51. टल्कॉट पारसन्स के अनुसार निम्नांकित में से क्या अभिप्रेरणात्मक परिबोधन की विधि नहीं है:

Correct Answer: (b) नैतिक
Solution:टाल्कॉट पॉरसन्स के अनुसार 'नैतिक' अभिप्रेरणात्मक परिबोधन की विधि नहीं है जबकी संज्ञानात्मक (Cognitive), विरेचक (Cathectic) एवं मूल्यांकनात्मक (Evaluative) टाल्कॉट पारसन्स के अनुसार अभिप्रेरणात्मक परिबोधन की विधि है।

52. मन के अनुसार अभिप्रायहीन और अमान्य प्रकार्य कहलाते है_____?

Correct Answer: (b) अप्रत्यक्ष प्रकार्य
Solution:मर्टन के अनुसार, अभिप्रायहीन (unintended) और अमान्य (unrecognised) प्रकार्य अप्रत्यक्ष (Latent) प्रकार्य कहलाते है। अप्रत्यक्ष प्रकार्य एक अचेतन य अनपेक्षित कार्य है जो दिए हुए उद्देश्यों को प्रतिबंधित कर सकता है। यह अक्सर अप्रत्यक्ष होते हैं और हमेशा स्पष्ट नहीं होते।

53. शास्त्रीय समाजशास्त्रियों से संबंधित निम्नांकित संकल्पनाओं को व्यवस्थित करें:

A. शोषण
B. तार्किता
C.  एकता
D. प्रत्यक्षवाद

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (a) D, A, С, В
Solution:शास्त्रीय समाजशास्त्रियों से संबंधित संकल्पनाओं का व्यवस्थित क्रम इस प्रकार है-
प्रत्यक्षवाद (Positivism)
शोषण (Exploitation)
एकता (Solidarity)
तार्किता (Rationality)

54. सूची I के साथ सूची II से मिलान कीजिए

सूची I (अवधारणाएं)सूची II (व्याख्या)
A. प्रतिष्ठाI. सामाजिक प्रणाली के भीतर संरचनात्मक स्थिति
B. अनिवार्य: समन्वित संघII. सत्ता पद सोपानक्रम द्वारानियंत्रित जनता का संघ
C. अर्ध-समूहIII. पद पर आसीन बहुत से व्यक्ति जिनका भूमिका में एक समान हित होता है।
D. संस्कृति उद्योगIV. सिनेमा और रेडियो जैसेउपक्रम जिनके कारण अर्थव्यवस्था की बजाय संस्कृति को अधिकमहत्त्वपूर्ण कारक के रूप मेंप्रस्तुत करने का कार्यकिया जा रहा था।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तरका चयन कीजिए:

Correct Answer: (a) A-I, B-II, C-III, D-IV
Solution:सूचियों का सही सुमेलन इस प्रकार है-
सूची I (अवधारणाएं)सूची II (व्याख्या)
प्रतिष्ठासामाजिक प्रणाली के भीतर संरचनात्मक स्थिति
अनिवार्य: समन्वित संघसत्ता पद सोपानक्रम द्वारा नियंत्रित जनता का संघ
अर्ध-समूहपद पर आसीन बहुत से व्यक्ति जिनका भूमिका में एक समान हित होता है।
संस्कृति उद्योगसिनेमा और रेडियो जैसे उपक्रम जिनके कारण अर्थव्यवस्था की बजाय संस्कृति को अधिक महत्त्वपूर्ण कारक के रूप में प्रस्तुत करने का कार्य किया जा रहा था।

55. नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक अभिकथन (Assertion A) के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण (Reason R) के रूप में,

अभिकथन A: समकालीन समाजो में नृजातिमूलक (संजातीय) अस्मिता अभिकथन का प्रक्रम उद्धाषित हो रहा है।
कारण R : अपनी आस्मिता की तलाश करना मानवीय दशा के लिए अन्तर्भूत तत्त्व है।

उपरोक्त कथन के आलोक में नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए।

Correct Answer: (b) A और R दोनों सही हैं, लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
Solution:समकालीन समाजो में नृजातिमूलक (संजातीय) अस्मिता अभिकथन का प्रक्रम उद्घोषित हो रहा है। साथ ही अपनी आस्मिता की तलाश करना मानवीय दशा के लिए अन्तर्भूत तत्त्व है। अतः अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही है, लेकिन R,A की सही व्याख्या नहीं है।

56. निम्नलिखित में से किस निगमनात्मक शोध रणनीति के पक्षधर थेः

A. नैसर्गिक और सामाजिक जगत में आवश्यक समानताएँ शामिल होती हैं
B. विज्ञान का उद्देश्य समान्यीकरण को स्थापित करना है
C.  परिकल्पना का प्रयोग किये बिना ही तथ्यों को विश्लेषण, तुलना एवं वर्गीकरण किया जाता है।
D. यह आवश्यक नहीं हैं कि सामाजिक तथ्यों का विश्लेषण मिथ्याकरण सिद्धांत के आधार पर किया जाए

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (a) केवल A और B
Solution:कार्ल पॉपर, नैसर्गिक और सामाजिक जगत में आवश्यक समानताएँ शामिल होती है और विज्ञान का उद्देश्य समान्यीकरण को स्थापित करने जैसी निगमनात्मक शोध रणनीति के पक्षधर थे। 'निगमन पद्धति' का समर्थन करते हुए पॉपर ने कहा कि यदि किसी विषय पर हमारे समक्ष दो प्राक्कल्पनाएं हो तो हमें उस प्राक्कल्पना को परीक्षण के लिए चुनना चाहिए जिसके 'निष्पादन' की सम्भावना अधिक है। ताकि उसका उत्तरोत्तर संशोधन करते हुए हम सत्य के निकट पहुच सके। पॉपर ने यथार्थवाद और 'पद्धतिवादी व्यक्तिवाद' का भी समर्थन किया है।

57. मैलिनाव्सकी के अनुसार क्षेत्रीय स्तर पर विसरण का अध्ययन करने के क्रम में व्यक्ति को रूपांतरण की किस इकाई पर ध्यान केन्द्रित करना पड़ता है?

Correct Answer: (d) संगठित प्रणालियां (तंत्र) या संस्था
Solution:मैलिनोवस्की के अनुसार क्षेत्रीय स्तर पर विसरण का अध्ययन करने के क्रम में व्यक्ति को रूपांतरण की संगठित प्रणालियां (तंत्र) या संस्था पर ध्यान केन्द्रित करना पड़ता है।

58. सूची । के साथ सूची ॥ से मिलान कीजिए

सूची I (विचारक)सूची II (अवधारणा)
A. एंथनी गिडेन्सI. वन डायमेंशनल मैन
B. अल्फ्रेड शुट्जII. आइडियल स्पीच सिचुएशन
C. जिर्गेन हैबरमासIII. जीवनजगत (लाइफवर्ल्ड)
D. हर्बर्ट मार्क्यूजIV. जगरनॉट

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (a) A-IV, B-IIL, C-II, D-I
Solution:सूचियों का सही सुमेलन इस प्रकार है-
सूची I (चिंतक)सूची II (अवधारणा)
एंथनी गिडेन्सजगरनॉट
अल्फ्रेड शुट्जजीवनजगत (Life world)
जिर्गेन-हेबरमासआयडियल स्पीच सिचुएशन
हर्बर्ट मार्क्यूजवन डायमेंशनल मैन

59. मैक्स वेबर द्वारा प्रतिपादित प्राधिकार के निम्नांकित प्ररूपों में से कौन सा प्रारूप परंपरागत प्राधिकार का रूप नहीं हैं

Correct Answer: (b) नौकरशाही
Solution:मैक्स वेबर द्वारा प्रतिपादित प्राधिकार के रूपों में से नौकरशाही प्रारूप परंपरागत प्राधिकार का रूप नहीं है जबकी पितृसत्तात्मक गृहस्थी, सामंतवाद एवं पुश्तैनीवाद परंपरागत प्राधिकार का रूप है।

60. टालकॉट पार्सन्स के मत में सामाजिक व्यवस्था में क्या सम्मिलित हैं :

A. कृत्य
B.  लक्ष्य (साध्य)
C.  परिस्थितियां
D. मान्यताएं
E. साधन

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (d) केवल A, B, C और E
Solution:टालकॉट पारसन्स के अनुसार, सामाजिक व्यवस्था के कृत्य, लक्ष्य (साध्य), परिस्थितियां एवं साधन सम्मिलित है। पारसन्स ने व्यक्तित्व और सामाजिक व्यवस्था को एक दूसरे का पूरक माना है, यद्यपि उन्होंने अपने विश्लेषण में व्यक्तित्व की रचना में सामाजिक व्यवस्था को एक महत्वपूर्ण निर्णायक कारक माना है।