NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ परीक्षा जून, 2023 (लोक प्रशासन )

Total Questions: 100

1. निकोलस हेनरी द्वारा दिए गए प्रतिमानों को कालक्रमिक रूप में व्यवस्थित कीजिए

A. राजनीति प्रशासन का द्विभाजन
B. राजनीति विज्ञान के रूप लोक प्रशासन
C. लोक प्रशासन के सिद्धांत
D. प्रबंधन के रूप में लोक प्रशासन
E. लोक प्रशासन के रूप में लोक प्रशासन
नीचे दिए गए विकल्पों में सही उत्तर चुनेंः

Correct Answer: (b) A, C, B, D, E
Solution:

निकोलस हेनरी ने अपनी कृति 'Public Administration And Political Science Affairs' में लोक प्रशासन के विषयगत विकास के निम्नांकित पांच चरण बताया है,
जिसका व्यवस्थित कालक्रम रूप इस प्रकार है-
• राजनिति-प्रशासन द्वैतभाव द्विभाजन (1900-1926)
• लोक प्रशासन के सिद्धांत (1927-1937)
• लोक प्रशासन, राजनीति के रूप में (1950-1970)
• लोक प्रशासन, प्रबन्धन के रूप में (1956-1970)
• लोक प्रशासन, लोक प्रशासन के रूप में (1970- अब तक)

2. विकास प्रशासन पर फोकस उसके उद्विकास के चरणों में किसके अध्ययन पर केन्द्रित था?

A. सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन के कार्य में संलिप्त सरकार की प्रशासन प्रणालियां
B. विकास के प्रशासनिक सिद्धांत का विकास
C. परिवर्तन के राजनीतिक आयाम
D. उदीयमान देशों के विकास संबंधी सरोकार
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:

Correct Answer: (c) केवल Aऔर D
Solution:

विकास प्रशासन पर फोकस उसके उद्विकास के चरण निम्न अध्ययन पर केन्द्रित रहता है-
• सामाजिक आर्थिक परिवर्तन के कार्य में संलिप्त सरकार की प्रशासन प्रणालियाँ
• उदीयमान देशों के विकास संबंधी सरोकार।

3. विकेंद्रीकरण के उच्च स्तरों के परिणाम क्या हैं।

A. अधिकतम समन्वय, परंतु कम लचीलापन
B. केन्द्रीय स्तर पर सत्ता का केंद्रीकरण प्राधिकरण द्वारा लिए गए निर्णय को नीचे के स्तर पर साझा करने को प्रतिबंधित करता है।
C. त्वरित निर्णय कार्य की क्षमता
D. स्थानीय स्थितियों के लिए अनुप्रयुक्त नीतियों की संभावना
नीचे दिए गए विकल्पों में सही उत्तर चुनें :

Correct Answer: (a) A, C, D
Solution:

विकेन्द्रीकरण को एक संगठनात्मक संरचना के रूप में जाना जाता है जहाँ किसी संगठन में प्रबंधन के मध्य और निचले स्तर पर शीर्ष प्रबंधन द्वारा अधिकार का प्रतिनिधिमंडल होता है। "विकेन्द्रीकरण का तात्पर्य केवल केंद्रीय बिन्दुओं पर प्रयोग किए जा सकने वाले अधिकारों को छोड़कर सभी प्राधिकारों को निम्नतम स्तरों पर सौंपने के थके हुए व्यवस्थित प्रयास से है।" लुई ए एलन विकेन्द्रीकरण के उच्च स्तरों के परिणाम-
• अधिकतम समन्वय, परन्तु कम लचीलापन
• स्थानीय स्थितियों के लिए अनुप्रयुक्त नीतियों की संभावना
• त्वरित निर्णय कार्य की क्षमता
• बेहतर नियंत्रण, पर्यवेक्षण एवं कार्यकारी विकास
• विविधीकरण की सुविधा प्रदान करता है।

4. सूची-I का सूची-II से मिलान कीजिए

सूची-Iसूची-II
A. वैध शोधI. प्रयुक्त प्रक्रिया तार्किक अनुक्रम में होंगी
B. सुव्यवस्थित शोधII. प्रयुक्त प्रक्रिया और अपनाई गई विधियों की संवीक्षा
C. अनुभवाश्रित शोधIII. वास्तविक अनुभवों और प्रेक्षणों के आधार पर प्राप्त निष्कर्ष
D. आलोचनात्मक शोधIV. निष्कर्ष सही हैं और बहुविध वैधता के बाद समान निष्कर्ष प्राप्त होंगे।

निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

Correct Answer: (d) A-IV, B-I, C-III, D-II
Solution:
सूची-Iसूची-II
A. वैध शोधनिष्कर्ष सही हैं और बहुविध वैधता के बाद समान निष्कर्ष प्राप्त होंगे।
B. सुव्यवस्थित शोधप्रयुक्त प्रक्रिया तार्किक अनुक्रम में होंगी
C. अनुभवाश्रित शोधवास्तविक अनुभवों और प्रेक्षणों के आधार पर प्राप्त निष्कर्ष
D. आलोचनात्मक शोधप्रयुक्त प्रक्रिया और अपनाई गई विधियों की संवीक्षा

5. भारत निर्वाचन आयोग को किस वर्ष में बहु-सदस्यीय निकाय बनाया गया था?

Correct Answer: (b) 1990
Solution:

र्यप्रणाली की सुरक्षा और सुनिश्चित करने के प्रावधानों का उल्लेख है। 1950 में इसकी स्थापना के बाद से 1989 तक चुनाव आयोग एक सदस्यीय निकाय सदस्य था। 61 वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम, 1989 द्वारा मतदान की आयु 21 वर्ष से कम करके 18 वर्ष करने से चुनाव आयोग के बढ़ते काम से निपटने के लिए राष्ट्रपति द्वारा दो और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति की गई।

1990 से चुनाव आयोग एक बहुसदस्यीय निकाय था जिसमें 3 चुनाव आयुक्त शामिल थे। फिर चुनाव आयुक्तों के दो अन्य पद समाप्त कर दिए गए और चुनाव आयोग को पिछली स्थिति में वापस कर दिया गया। इसके बाद में अक्टूबर, 1993 में फिर से दोहराया गया जब राष्ट्रपति ने दो और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति की। तब से, चुनाव आयोग 3 आयुक्तों | वाले बहुसदस्यीय निकाय के रूप में कार्य करता है।

6. येहजकेल ड्रोर के अनुसार, निम्नलिखित में से किसे नीति निर्माण में ज्ञान की सीमाओं के रूप में पहचाना जाता है।

A. अतिरिक्त तर्कसंगतता पर विचार नहीं करता।
B. वृद्धिवाद पर जोर ।
C. मौन ज्ञान पर ध्यान देना।
D. नोवा डिजाइन का विकास करना।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :

Correct Answer: (a) केवल A और B
Solution:येहजकेल डोर हिब्रू विश्वविद्यालय जेरूसलम में राजनिति विज्ञान के प्रोफेसर है वह प्रबंधन, नीति विज्ञान, सार्वजनिक प्रशासन, क्षमताओं के क्षेत्र में एक अग्रणी लेखक है। शासन, नेतृत्व और सुरक्षा मुद्दे पर उनका महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ड्रोर के अनुसार, नीति-निर्माण में ज्ञान की सीमाओं को निम्न रूप में पहचाना जाता है-
• अतिरिक्त तर्कसंगतता पर विचार नहीं करता है।
• वृद्धिवाद पर जोर

7. निम्नलिखित में किसने प्रशासनिक सिद्धांत को इसके कुछ निष्कर्ष, वैज्ञानिक प्रविधि में अकृत्रिम और इसके दृष्टिकोण में संकीर्णता अनुदारता की दृष्टि से अपरिष्कृत, प्रकल्पना, अपूर्ण और भांतिपूर्ण माना था?

Correct Answer: (c) ड्वाइट वाल्डो
Solution:

ड्वाइट वाल्डो ने प्रशासनिक सिद्धांत को इसके कुछ निष्कर्ष वैज्ञानिक प्रविधि में अकृत्रिम और इसके दृष्टिकोण में सकीर्णता अनुदारता की दृष्टि को अपरिष्कृत, प्रकल्पना, अपूर्ण और भांतिपूर्ण रूप माना था।

8. निम्नलिखित में कौन सी नागरिक सशक्तिकरण की विशेषताएं हैं?

A. प्रयोजनमूलक चयन हेतु व्यक्तिगत क्षमता
B. एक विधिक ढांचे के माध्यम से नागरिक सहभागिता
C. नागरिक प्रतिपुष्टि और जवाबदेही
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :

Correct Answer: (c) केवल A और C
Solution:

नागरिक भागीदारी और सशक्तिकरण एक ऐसी स्थिति को संदर्भित करता है जिसमें प्रत्येक नागरिक के पास राजनीतिक प्रक्रियाओं सहित सार्वजनिक क्षेत्र में सक्रिय रूप से शामिल होने का साधन होता है।
नागरिक सशक्तिकरण की विशेषताएं-
• प्रयोजनमूलक चयन हेतु व्यक्तिगत क्षमता
• नागरिक प्रतिपुष्टि और जवाबदेही

9. मुख्यालय से क्षेत्रीय कार्यालय को प्राधिकार के हस्तगत का मुख्य कारण है:

Correct Answer: (d) स्थानीय निर्णय कार्य को सुसाध्य बनाना
Solution:

मुख्यालय से क्षेत्रीय कार्यालय को प्राधिकार के हस्तगत का मुख्य कारण है कि स्थानीय निर्णय कार्य को सुसाध्य बनाना है अर्थात स्थानीय विकास हेतु नीति निर्माण का कार्य क्षेत्रीय कार्यालय के प्राधिकार को सौपा गया है जो कि क्षेत्र विकास के लिए सुसाध्य व सुव्यवस्थित कार्यक्रमों की समीक्षा करके नीति निर्माण का कार्य करता है।

10. मान लीजिए कि, एक शोधार्थी के कुछ समस्याओं के बारे में पूर्वाग्रह हैं तो उस शोधार्थी द्वारा किए गए शोध को किस रूप में कहा जाता है?

Correct Answer: (b) प्रदूषित शोध
Solution:

जब शोधार्थी अपने शोध की समस्या के बारे में पूर्वाग्रह से ग्रसित होता है तो वह पूर्वाग्रह के आधार पर ही परिकल्पना तैयार कर आँकड़े इकट्ठा करता है, जिसके कारण उसका शोध प्रदूषित हो जाता है।