Solution:राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण की स्थापना 18 अक्टूबर, 2010 को राष्ट्रीय हरित अधिकरण अधिनियम 2010 के तहत की गई थी। यह न्यायाधिकरण नैसर्गिक न्याय के सिद्धान्त द्वारा निर्देशित है। इस न्यायाधिकरण को आवेदनों या अपीलों को उनके हासिल होने पर छह माह में निपटाने का अधिदेश दिया गया है। यह एक वैधानिक निकाय होने के कारण इसके पास अपीलीय क्षेत्राधिकार है और जिसके तहत वह सुनवाई कर सकता है। NGT, नागरिक प्रक्रिया संहिता, 1908 (Code of Civil Procedure 1908) में उल्लिखित न्यायिक प्रक्रिया का पालन करने के लिये बाध्य नही है।