NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर 2023 समाजशास्त्र

Total Questions: 100

91. सूची-I के साथ सूची-II मिलान कीजिए

सूची-Iसूची-II
A. सांस्कृतिक परिवर्तनI. यह उस प्रतिरूप को प्रदर्शित करता है जिसमें पर्यावरणीय जोखिम की संभावना गरीबों, मुख्यतया अल्पसंख्यको को सर्वाधिक होता है।
B. कार्बन फुटप्रिंट (पदछाप)II.यह प्रतिव्यक्ति हेक्टेयर भूमि मानव-मांग से संबंधित है
C. पर्यावरणीय प्रजातिवादIII .वह सैद्धान्तिक प्रतिमान जो मानव संस्कृति एवं भौतिक पर्यावरण के संबंध का अन्वेषण करता है
D. पारिस्थिकीय फुटप्रिंटIV. जलवायु परिवर्तन में कितनी कार्बन डाईऑक्साइड आपने उत्पन्न किया कितना एवं इसमें आपका योगदान है, उससे संबंधित निजी मापक है।

नीचें दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें

Correct Answer: (a) A-III, B-IV, C-I, D-II
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है:-
सूची-Iसूची-II
सांस्कृतिक परितंत्रवह सैद्धान्तिक प्रतिमान जो मानव संस्कृति एवं भौतिक पर्यावरण के संबंध का अन्वेषण करता है।
कार्बन फुटप्रिंट (पदछाप)जलवायु परिवर्तन में कितनी कार्बनडाई ऑक्साइड आपने उत्पन्न किया एवं कितना इसमें आपका योगदान है, उससे संबंधित निजी मापक है।
पर्यावरणीय प्रजातिवादयह उस प्रतिरूप को प्रदर्शित करता है जिसमें पर्यावरणीय जोखिम की संभावना गरीबों, मुख्यतया अल्पसंख्यकों को सर्वाधिक होता है।
पारिस्थिकीय फुटप्रिंटयह प्रतिव्यक्ति हेक्टेयर भूमि मानव-मांग से संबंधित है।

92. किसने 'क्रेडंसियल सोसायटी' की अवधारणा एक ऐसे समाज के लिए किया जहां लोग डिप्लोमा और डिग्री को विशिष्ट व्यावसायिक भूमिकाओं के निष्पादन की अभिक्षमता के साक्ष्य के रूप में देखते हैं?

Correct Answer: (b) रैन्डेल कोलिन्स
Solution:रैन्डेल कोलिन्स क्रेडंसियल सोसायटी की अवधारणा एक ऐसे समाज के लिए किया जहाँ लोग डिप्लोमा और डिग्री को विशिष्ट व्यावसायिक भूमिकाओं के निष्पादन की अभिक्षमता के साक्ष्य के रूप में देखते हैं।

93. पारिवारिक जीवन के 'अंधेरे पक्ष (डार्क साइड)' पर निम्नलिखित में से किसने ध्यान आकृष्ट किया है?

Correct Answer: (d) स्त्रीवादी नारीवादी
Solution:रिवारिक जीवन के अंधेरे पक्ष (डार्क साइड) पर स्त्रीवादी (नारीवादी) विद्वानों ने ध्यान आकृष्ट किया है।

94. किसने कहा है, कि पारंपारिक भारत में तार्किकवैधानिक सत्ता और नौकरशाही सामाजिक संरचनाओं की वृद्धि के लिए एक विकसित सामाजिक-सांस्कृतिक आधार नहीं था।

Correct Answer: (b) मैक्स वेबर
Solution:मैक्स वेबर ने कहा कि पारंपरिक भारत में तार्किक वैद्यानिक सत्ता और नौकरशाही सामाजिक संरचनाओं की वृद्धि के लिए एक विकसित सामाजिक सांस्कृतिक आधार नहीं था।

95. निम्नलिखित में से कौन प्रकृतिवाद से संबद्ध है

Correct Answer: (a) मैक्स मूलर
Solution:मैक्स मूलर प्रकृतिवाद से संबद्ध है। प्रकृतिवाद दार्शनिक चिन्तन की वह विचारधारा है जो प्रकृति को मूल तत्त्व मानती है, इसी को इस ब्रह्माण्ड का कर्ता एवं उपादान मानती है।

96. सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति के चरण कौन-से है

A. माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक, कंप्यूटर एवं दूरसंचार अभिसारिता
B. पर्यावरण के क्षेत्र में नवाचार
C. इंटरनेट की स्थापना
D. नेटवर्क प्रौद्योगिकियां एवं व्यापक कम्प्यूटिंग
E. जीवन संबंधी प्रौद्योगिकियां जैव प्रौद्योगिकी (आनुवंशिक अभियांत्रिकी)

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए

Correct Answer: (c) केवल A, C, D और E
Solution:सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति के चरण

a. माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक, कंप्यूटर एवं दूरसंचार अभिसारिता
b. इंटरनेट की स्थापना
c. नेटवर्क प्रौद्योगिकियां एवं व्यापक कम्प्यूटिंग
d. जीवन संबंधी प्रौद्योगिकियां जैव प्रौद्योगिकी (आनुवंशिक अभियांत्रिकी)

97. 'इंटर सेक्सनलिटी' शब्द का सृजन निम्नलिखित में से किसने किया था?

Correct Answer: (c) किम्बर्ले क्रेन्शा
Solution:इंटर सेक्सनलिटी शब्द का सृजन किम्बलें क्रेन्शा किया था।

98. सूची-I के साथ सूची-II मिलान कीजिए

सूची-Iसूची-II
A. होI. धांगरबासा
B. भोटियाII. सिंग-बोंगा
C. ओंरांवIII. रंगबांग
D. भुइयाIV. जानकेरपा

नीचें दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करे

Correct Answer: (d) A-II, B-III, C-IV, D-I
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है:-
सूची-Iसूची-II
होसिंग-बोंगा
भोटियारंगबांग
ओरांवजानकेरपा
भुइयाधांगरबासा

99. आधुनिकता व भूमंडलीकरण के परिप्रेक्ष्य में "समयस्थान के दूरस्थीकरण' की अवधारणा किनकी है?

Correct Answer: (d) एंथनी गिडिन्स
Solution:आधुनिकता व भूमंडलीकरण के परिप्रेक्ष्य में समय स्थान के दूरस्थीकरण की अवधारणा एंथनी गिडिन्स की है।

100. टॉलकॉट पार्सन्स के अनुसार, किसी व्यक्ति के रोग ग्रस्त होने पर आदर्शात्मक प्रत्युत्तर है रोगी की भूमिका ग्रहण करना। रोगी की भूमिका (सिक रोल) की C. इंटरनेट की स्थापना विशेषताएं कौन-कौन सी हैं

A. बीमारी नित्यचर्या वाले उत्तरदायित्वों को स्थगित कर देती है
B. किसी व्यक्ति के द्वारा बीमारी जानबूझकर उत्पन्न नहीं होती है।
C. कोई भी बीमार व्यक्ति आवश्यक रूप से स्वस्थ होना चाहता है।
D. किसी बीमार व्यक्ति को अपना ध्यान स्वयं रखना चाहिए
E. बीमार व्यक्ति को डॉक्टर की सलाह को अवश्य मानना चाहिए

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए

Correct Answer: (d) केवल A, B, C और E
Solution:टॉलकॉट पार्सन्स के अनुसार, किसी व्यक्ति के रोग प्रस्त होने पर आदर्शात्मक प्रत्युत्तर है रोगी की भूमिका ग्रहण करना। रोगी की भूमिका की विशेषताएं हैं-
  • बीमारी नित्यचर्या वाले उत्तरदायित्वों को स्थगित कर देती है
  • किसी व्यक्ति के द्वारा बीमारी जानबूझकर उत्पन्न नहीं होती है।
  • कोई भी बीमार व्यक्ति आवश्यक रूप से स्वस्थ होना चाहता है।
  • बीमार व्यक्ति को डॉक्टर की सलाह को अवश्य मानना चाहिए।