NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर 2023 समाजशास्त्र

Total Questions: 79

51. सूची-I के साथ सूची-II मिलान कीजिए

सूची-I (परिकल्पना)सूची-II (विचारक/समाजशास्त्री)
A. नेटवर्क समाजI. जिगमंट बॉमन
B. द्रवीय आधुनिकताII. मैनुअल कास्टेल्स
C. परा-आधुनिकताIII. उलरिक बैक
D. स्वाध्याय आधुनिकताIV. एंथनी गिडेन्स
Correct Answer: (a) A-II, B-I, C-IV, D-III
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है:-
सूची-I (परिकल्पना)सूची-II (विचारक/समाजशास्त्री)
नेटवर्क समाजमैनुअल कास्टेल्स
द्रवीय आधुनिकताजिगमंट बॉमन
परा-आधुनिकताएंथनी गिडेन्स
स्वविवेचक आधुनिकताउलरिख बेक

52. सापेक्षिक निर्धनता के बारे में निम्नलिखित में से कौनसे कथन सत्य हैं

A. यह सार्वजनिक एवं अवर्जनीय है
B. इसका सम्बन्ध अपने से अधिक अच्छी स्थिति रखने वाले लोगों को अपेक्षा कुछ लोगों की वंचितता से है,
C. यह पर्याप्त पोषण एवं निर्वाह हेतु सर्वसहमति से निर्धारित न्यूनतम संसाधन की उपलब्धता से सम्बंधित है
D. यह किसी विशिष्ट सामाजिक समूह द्वारा निर्धारित मूल्यों एवं जीवन-स्तरों पर निर्भर करता है

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए-

Correct Answer: (c) केवल A, B और D
Solution::सापेक्षिक निर्धनता के बारे में सत्य कथन हैं-
• यह सार्वजनिक एवं अवर्जनीय है।
• इसका सम्बन्ध अपने से अधिक अच्छी स्थिति रखने वाले लोगों को अपेक्षा कुछ लोगों की वंचितता से है।
• यह किसी विशिष्ट सामाजिक समूह द्वारा निर्धारित मूल्यों एवं जीवन-स्तरों पर निर्भर करता है।

53. इमाइल दुखम ने समाज के वर्गीकरण को रेखांकित किया। निम्नलिखित समाजों को सही अनुक्रम में लगाइए।

A. साधारण समाज (झुंड)
B.सामान्य (बहुविभाजित) समाज
C. साधारण संयोजित बहुविभाजित समाज
D. दोहरा संयोजित बहुविभाजित समाज

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए-

Correct Answer: (b) A, B, C, D
Solution:फ्रांस के महान समाजशास्त्री डेविड इमाइल दुखम द्वारा सामाजिक अनुक्रम इस प्रकार है-
A. साधारण समाज (झुंड)
B. सामान्य (बहुविभाजित) समाज
C. साधारण संयोजित बहुविभाजित समाज
D.दोहरा संयोजित बहुविभाजित समाज

54. मैनुअल कास्टेल्स द्वारा शहर द्वारा संवर्धित सामान्य सुविधाओं के उपभोग की प्रक्रियाओं को दर्शाने के लिए प्रयुक्त अवधारणा कहलाती है

Correct Answer: (b) सामूहिक उपभोग
Solution:मैनुअल कास्टेल्स शहर द्वारा संवर्धित सामान्य सुविधाओं के उपभोग की प्रक्रियाओं को दर्शाने के लिए प्रयुक्त अवधारणा सामूहिक उपभोग कहलाती है।

55. ग्लोक्लोइजेशन की संकल्पना का उपयोग निम्नलिखित में से किसने किया?

Correct Answer: (a) आर. राबर्टसन
Solution:ग्लोबलाइजेशन की संकल्पना का उपयोग आर. राबर्टसन (रोलैंड रॉबर्टशन) ने किया है। वैश्वीकरण के अध्ययन में दुनिया के अग्रदूतों में से एक, इस विषय में रॉबर्टसन का दृष्टिकोण समाजशास्त्रीय और सांस्कृतिक सिद्धांत दोनों पर आधारित था। रॉबर्टसन की मुख्य कृतियाँ वैश्वीकरणः सामाजिक सिद्धान्त और वैश्विक संस्कृति (1992) और संपादित खंड ग्लोबल मॉडनिर्टीज है।

56. निम्नलिखित में से कौन-सा विलिंगी वेशधारी महिला से संबंधित है

Correct Answer: (a) वह महिला दो नियमित तौर पर पुरूष के सदृश कपड़े पहनती है
Solution:वह महिला दो नियमित तौर पर पुरूष के सदृश कपड़े पहनती है, वह विलिंगी वेशधारी महिला से संबंधित है।

57. निम्नलिखित में से किसे गुणात्मक दृश्य श्रव्य डिजिटल प्रद्धति नहीं माना जाता

Correct Answer: (b) अखबार
Solution:दिये गये विकल्प में अखबार को गुणात्मक दृश्य श्रव्य डिजिटल पद्धति नहीं माना जाता है। चलचित्र, छायाचित्र और कंप्यूटर आदि को गुणात्मक दृश्य श्रम डिजिटल पद्धति माना जाता है।

58. टॉलकाट पर्सन्स की सामाजिक विकास का अनुक्रम है-

A. आधुनिक
B. उन्नत आदिम
C. आद्य (पुरातन)
E. उन्नत मध्यवर्ती
D. आदिम

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए -

Correct Answer: (c) D. B, C, Е, A
Solution:टॉलकाट पर्सन्स की सामाजिक विकास का अनुक्रम है-
A. आदिम
B. उन्नत आदिम
C. आद्य (पुरातन)
D. उन्नत मध्यवर्ती
E. आधुनिक

59. निम्नलिखित में से, किसने 'लखनऊ के रिक्शावालों' का वर्ष 1965 में एक अध्ययन किया है?

Correct Answer: (c) हेरॉल्ड ए.गोल्ड
Solution:हेरॉल्ड ए. गोल्ड ने लखनऊ के रिक्शावालों का वर्ष 1965 में एक अध्ययन किया है।

60. इथनो मेथेडोलोजी संबंधित है-

A. सामान्य लोगों की पद्धति का अध्ययन जिससे प्रतिदिन के जीवन को अर्थपूर्ण और व्यवस्थित बनाया जा सके।
B. जब लोग वार्ता अथवा अंतः क्रिया करते है तो वे अपने आस-पास चल रही गतिविधियों की व्याख्या करने के सतत रूप से संलग्न रहते है।
C. वार्ता और क्रिया के बीच एक अंतःसंबंध है।
D. एक बहुत बड़े आकार के निदर्शन के माध्यम से अत्यधिक संरचित साक्षात्कारों द्वारा सामाजिक घटनाओं का अध्ययन ।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए-

Correct Answer: (b) केवल A, B और C
Solution:इथना मथेडोलोजी, सामान्य लोगों की पद्धति का अध्ययन जिससे प्रतिदिन के जीवन को अर्थपूर्ण और व्यवस्थित बनाया जा सके। जब लोग वार्ता अथवा अंतः क्रिया करते हैं तो वो अपने आस-पास चल रही गतिविधियों की व्याख्या करने में सतह रूप से संलग्न रहते हैं। वार्ता और क्रिया के बीच एक अन्तः संबंध है, संबंधित है।