Solution:निपुण (NIPUN) भारत मिशन, केन्द्र सरकार की एक योजना है। इसका उद्देश्य है कि भारत में वर्ष 2026-27 तक तीसरी कक्षा तक के बच्चों में बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान (पढ़ना, लिखना एवं अंकगणित) विकसित हो। यह योजना, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (2020) के तहत, भारत के शिक्षा मंत्रालय द्वारा 5 जुलाई, 2021 को प्रारंभ की गई थी। इसका पूरा नाम है- National Initiative for Proficiency in Reading with Understanding and Numeracy.