NTA यू.जी.सी.नेट जेआरएफ परीक्षा दिसम्बर, 2023 (लोक प्रशासन)

Total Questions: 45

41. भारत के संविधान का कौन-सा अनुच्छेद केन्द्र या राज्य को सार्वजनिक उद्देश्यों के लिए कोई अनुदान देने की अनुमति देता है भले ही वह संसद या राज्य के कार्यक्षेत्र में न आता हों?

Correct Answer: (d) अनुच्छेद-282
Solution:

विवेकाधीन अनुदान (अनुच्छेद-282) :- यह केन्द्र और राज्य दोनों को किसी भी सार्वजनिक उद्देश्य के लिये अनुदान देने की अनुमति देता है, भले ही वह संसद अथवा राज्य के कार्यक्षेत्र में न हो। केन्द्र इन अनुदानों को देने के लिये बाध्य नहीं है अर्थात् यह विषय उसके विवेक पर निर्भर करता है, यही कारण है कि इसे विवेकाधीन अनुदान कहा जाता है।

42. निम्न में से किस किसने नवीन लोक प्रबंधन को प्रभावित किया है?

A. शिकागो स्कूल ऑफ इकोनामिक्स
B. नवीन लोक प्रशासन
C. लोक रूचि (पब्लिक च्वायस) सिद्धांत
D. आलोचनात्मक (क्रिटिकल) सिद्धांत
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) केवल Aऔर D
Solution:

लोक प्रशासन में नव-लोक प्रबन्धन का जन्म 1980 के दशक में हुआ। यह सार्वजनिक प्रशासन में निजि क्षेत्र की प्रथाओं का उपयोग करता है, जहां प्रबंधन गतिविधियां जनहित में संचालित की जाती है। 'नव लोक प्रबन्धन' शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम क्रिस्टोफर हुड ने किया था। शिकागो स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स तथा लोक रुचि सिद्धांत ने नवीन लोक प्रबन्धन को प्रभावित किया है।

43. नीचे दो कथन दिए गए है: एक अभिकथन के रूप में लिखित है जो दूसरा उसके कारण के रूप में:

अभिकथन A: आश्रित चर वह वस्तु है जिसमें होने वाले बदलाव का कारण कोई अन्य चर होता है।
कारण R: स्वतंत्र चर में होने वाला बदलाव आश्रित चर में बदलाव उत्पन्न करेगा,
उपरोक्त कथन के आलोक में नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (a) A और R दोनों सत्य है और R, A की सही व्याख्या है
Solution:

आश्रित चर वह वस्तु है जिसमें होने वाले बदलाव का कारण कोई अन्य चर होता है क्योंकि स्वतंत्र चर में होने वाला बदलाव आश्रित चर में बदलाव उत्पन्न करेगा। अतः A और R दोनों सत्य है और R, Aकी सही व्याख्या है।

44. निम्नलिखित में से सामाजिक न्याय की विशेषताऐं क्या है?

A. कानून में समानता
B. भेदभाव का प्रतिषेध
C. योग्यता आधारित रोजगार
D. मानवाधिकार
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) केवल A, B, D
Solution:

सामाजिक न्याय एक सैद्धांतिक अवधारणा और एक व्यवहारिक आदर्श दोनों है। यह एक ऐसे समाज का निर्माण चाहता है, जो न्यायसंगत और समावेशी हो, जहां शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आवास और अन्य आवश्यक संसाधनों तक सभी की समान पहुँच हो । सामाजिक न्याय की मुख्य विशेषतायें अग्रलिखित हैं-
(i) कानून में निष्पक्षता एवं समानता ।
(ii) सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक पूर्वाग्रहों के आधार पर भेदभाव न होना।
(iii) मानवाधिकार की संकल्पना।

45. हर्बट साइमन के गैर-कार्यक्रमिक निर्णयों के संबंध में निम्न से कौन-कौन सही है?

A. नव्य निर्णय
B. असंरचित प्रकृति
C. प्रकृति में दोहराव
D. संतोष जनक व विकल्पों का इष्टतमीकरण नहीं करना
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (d) केवल A, B, और D
Solution:

हर्बर्ट साइमन के निर्णय निर्माण सिद्धांत के अन्तर्गत दो प्रकार के निर्णय देखने को मिलते हैं- कार्यक्रमिक निर्णय तथा गैर- कार्यक्रमिक निर्णय गैर-कार्यक्रमिक निर्णय वे निर्णय है, जो पहले से तय नहीं होते तथा जिनका कोई निश्चत पैटर्न नहीं होता है। साइमन के गैर-कार्यक्रमिक निर्णयों के बारे में निम्नलिखित विकल्प सही हैं-
(A) नव्य निर्णय
(B) असंरचित प्रकृति
(D) संतोषजनक व विकल्पों का इष्टतमीकरण नहीं करना।
हर्बर्ट साइमन की प्रमुख रचनायेंः एडमिनिस्ट्रेटिव बिहेवियर (1945), लौजिक थ्योरी मशीन (1956), जनरल प्रॉब्लम सॉल्वर (1957)।