सामुदायिक विकास कार्यक्रम (सी डी पी) के किसी अध्ययन में यह अवलोकित किया गया था कि कृषि संबंधी प्रसार के क्षेत्र में सर्वाधिक सुव्यवस्थित एवं सर्वाधिक सफल कार्यकलाप घटित हुए थे, तथा जिसके फलस्वरूप यह किसानों को सर्वाधिक लाभ पहुँचा।
फिर भी, इन लाभों का लगभग 70 प्रतिशत वास्तव में अधिक समृद्ध किसानों को प्राप्त हुआ। निर्धन छोटी जोत वाले किसान प्रायः नयी विधि के पूर्ण लाभ को प्राप्त करने की स्थिति में नहीं थे।
इसका दूसरा प्रभाव यह था कि कार्यक्रम ने शिल्पकारों एवं कृषि मजदूरों की आवश्यकताओं की पूर्णतः उपेक्षा की थी, उनकी सहायता के लिए किसी भी विशिष्ट परियोजना की शुरुआत नहीं की गई थी।
इन कमियों के परिणामस्वरूप, समुदाय के निर्धन व्यक्तियों तथा समृद्ध सदस्यों के बीच संघर्ष (द्वंद्व) उत्पन्न हो गया, और इसमें आगे इस तथ्य के कारण और भी वृद्धि हुई कि कतिपय उन्नत कृषि साधनों के अंगीकरण ने, इस क्षेत्र में श्रमिकों हेतु नियोजन के अवसरों में कमी की पथ प्रशस्त किया।
विशेषतः जनसंख्या के निर्धनतम वर्गों के बीच सरकार की मांगों के प्रति सामान्यतः अधीनस्थता की प्रवृत्ति विद्यमान थी।
सरकार की मागों के प्रति जनसंख्या के निर्धनतम वर्गों की प्रवृत्ति क्या थी?
Correct Answer: (b) अधीनस्थता
Solution:सरकार की मांगो के प्रति जनसंख्या के निर्धनतम वर्गों की अधीनस्थता की प्रवृत्ति विद्यमान थी। नोट :NTA ने इस प्रश्न का उत्तर (c) माना है जो कि गलत है।