NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर-2023 समाजशास्त्र

Total Questions: 100

61. उभरती प्रौद्योगिकी के नियमन से संबंधित पुस्तक 'द सोशल कंट्रोल ऑफ टेक्नोलॉजी' के लेखक कौन हैं?

Correct Answer: (b) डेविड कोलेनग्रिज
Solution:उभरती प्रौद्योगिकी के नियमन से संबंधित पुस्तक 'द सोशल कंट्रोल ऑफ टेक्नोलॉजी' के लेखक डेविड कोलेनग्रिज है। कॉलिंग्रिज ने तर्क दिया है, "किसी प्रौद्योगिकी के सामाजिक परिणामों की भविष्यवाणी प्रौद्योगिकी के जीवन के आरंभ में नहीं की जा सकती है।

" "हालांकि, जब तक अवांछनीय परिणामों का पता चलता है, तब तक तक, अक्सर पूरे अर्थशास्त्र और सामाजिक ताने-बाने का इतना हिस्सा बन जाति है कि इसका नियंत्रण बेहद मुश्किल हो जाता है।"

62. निम्नलिखित में से कौन सा परिवर्तन सूचना संचार प्रौद्योगिकी के अभिग्रहण से नहीं आता है?

Correct Answer: (d) नियत कार्य के घंटे
Solution:सूचना संचार प्रौद्योगिकी के अभिग्रहण से नियत कार्य के घंटे में कोई परिवर्तन नहीं आता है।

63. जर्गन हैबरमॉस के अनुसार, समाज में ज्ञान प्रचालन (संचालन) के विभिन्न रूप कौन से हैं?

(A) सहायक कारक ज्ञान
(B) विमर्शी ज्ञान
(C) शब्दार्थमीमांस ज्ञान
(D) मुक्तिप्रदायक ज्ञान

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (d) केवल (A), (C) और (D)
Solution:हैबरमास के अनुसार, समाज में ज्ञान प्रचालन (संचालन) के निम्न रूप है :-
- सहायक/कारक ज्ञान
- शब्दार्थमीमांस ज्ञान
- मुक्ति प्रदायक ज्ञान।

64. आनुवंशिक रूप से परिवर्धित फसलों (जी.एम.क्राप) के लाभ क्या हैं?

(A) जी.एम. फसलों से किसान अधिक उपज प्राप्त कर सकता है।
(B) जी.एम. फसलें किसानों की सीमान्त भूमि जो सूखा एवं लवणीय भूमि होने की ओर उन्मुख हों, ऐसी भूमि में खेती करने में सहायक हो सकती है।
(C) जी.एम. फसलें खाद्य पदार्थों (भोजन) की पोषणगुणवत्ता में वृद्धि कर सकती है।
(D) गरीब किसान प्रौद्योगिकीयों के मामले में पिछड़ सकते हैं क्योंकि वे इसको नही वहन कर सकते।
(E) जी.एम. फसलें कीड़कनाशी होती है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) केवल (A), (B), (C) और (E)
Solution:G.M Crops अर्थात आनुवंशिक रूप से परिवर्धित फसले वे फसले है, जिनके जीन कृत्रिम रूप से संशोधित किये जाते हैं, आमतौर पर इसमे किसी विशिष्ट प्रजाति की फसलों की उपज में वृद्धि, खर पतवार के प्रति सहिष्णुता, रोग या सूखे के प्रतिरोध ओर इसमें पोषक सुधार के लिये संकरण विधि को अपनाया जाता है।

जी. एम. क्रॉप के लाभः-
(1) जी.एम. फसलो से किसान अधिक उपज प्राप्त कर सकता है।
(2) जी. एम. फसले किसानो की सीमान्त भूमि जो सूखा एवं लवणीय भमि होने की ओर उन्मुख हो, ऐसी भूमि में खेती करने में सहायक हो सकती है।
(3) जी.एम. फसले कीटनाशी होती है।
(4) जी. एम. फसले खाद्य पदार्थों (भोजन) की पोषण गुणवत्ता में वृद्धि कर सकती है।

65. जर्गन हैबरमास द्वारा प्रस्तुत 'सार्वजनिक क्षेत्र' की संकल्पना के बारे में निम्नलिखित कौन से सही है?

(A) सार्वजनिक क्षेत्र हमारे निजी जीवन का विषय क्षेत्र है जिसमें सार्वजनिक मत जैसी बातों को संरचित किया जा सकता हैं।
(B) सार्वजनिक क्षेत्र वह क्षेत्र है जहाँ सार्वजनिक वाद-विवाद समृद्ध होता है और विचार एवं मत का विकास किया जा सकता है!
(C) सार्वजनिक क्षेत्र राज्य एवं परिवार के निजी क्षेत्र से पृथक होता है।
(D) सार्वजनिक क्षेत्र आजकल जन-संचार में विलुप्त (समाप्त) हो रहा है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) केवल (B), (C) और (D)
Solution:अपनी कृति 'दि स्ट्रकचरल ट्रॉसफॉर्मेशन ऑफ दि पब्लिक स्फीयर' (1962) में हैबर मास ने कहा है कि सार्वजनिक क्षेत्र सामाजिक जीवन में एक ऐसा क्षेत्र है जहाँ व्यक्ति स्वतंत्र रूप से चर्चा और समाज से जुड़ी समस्याओं की पहचान करने के लिए एकत्रित होते हैं

और उस चर्चा के माध्यम राजनीतिक क्रिया को प्रभावित करते हैं। सार्वजनिक क्षेत्र राज्य एवं परिवार के निजी क्षेत्र से पृथक होता है। सार्वजनिक क्षेत्र आजकल जन-संचार में विलुप्त (समाप्त) हो रहा है।

66. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए :

सूची–Iसूची–II
(A) समूह प्रतिचयन(I) प्रायिकता प्रतिदर्शन
(B) अनुभव सर्वेक्षण(II) प्रयोगिक अनुसंधान अभिकल्पना
(C) यादृच्छिक प्रतिचयन(III) अन्वेषी अनुसंधान अभिकल्पना
(D) पूर्व-पश्चात अध्ययन(IV) गैर-असंभाव्यता प्रतिचयन

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (a) (A)-(IV), B-(III), (C)-(I), D-(II)
Solution:सही सुमेलित है:-
सूची–Iसूची–II
समूह प्रतिचयनगैर-असंभाव्यता प्रतिचयन
अनुभव सर्वेक्षणअन्वेषी अनुसंधान अभिकल्पना
यादृच्छिक प्रतिवचनप्रायिकता प्रतिचयन
पूर्व–पश्चात अध्ययनप्रायोगिक अनुसंधान अभिकल्पना

67. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए :

सूची–Iसूची–II
(A) सिक रोल(I) एस.एस. आईजेनस्टेड
(B) मल्टीपल माईनिटी(II) एंथोनी गिडिस
(C) टाइम–स्पेस डिस्टेंसिएशन(III) इमाइल दुर्खीम
(D) अनोमी(IV) टालकाट पार्सन्स

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) (A)-(IV), B-(I), (C)-(II), D-(III)
Solution:सही सुमेलित है:-
सूची-Iसूची-II
सिक रोलटालकॉट पार्सन्स
मल्टीपल माइग्रेटीएस. एन. आईजेनस्टेड
टाइम–स्पेस डिस्टेंसिएशनएंथोनी गिडिस
अनोमीइमाइल दुर्खीम

68. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए:

सूची-Iसूची-II
(A) दि कुमार (1951)(I) टी.बी. नाइक
(B) दि भील (1956)(II) एस.सी. रॉय
(C) दि विटोर (1925)(III) के. जे. सवे
(D) दि वर्लीज(1945)(IV) एम.सी. दुबे

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (d) (A)-(IV), B-(I), (C)-(II), D-(III)
Solution:सही सुमेलित है-
सूची-Iसूची-II
दि कुमार (1951)एम. सी. दुबे
दि भील (1956)टी. बी. नाइक
दि विटोर (1925)एस. सी. रॉय
दि वर्लीज (1945)के. जे. सवे

69. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए :

सूची-Iसूची-II
(A) बंसोड़ और ज्योतिबा फुले का आंदोलन(I) आंध्र प्रदेश
(B) गुदुरू राम चंद्र राव और भाग्य रेड्डी वर्मा का आंदोलन(II) महाराष्ट्र
(C) मुरुगेश पिल्लाई का आंदोलन(III) मद्रास
(D) पेरियार का आंदोलन(IV) मैसूर

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b) (A)-(II), B-(I), (C)-(IV), D-(III)
Solution:सही सुमेलित है:-
सूची-Iसूची-II
बंसोड और ज्योतिबा फुले का आंदोलनमहाराष्ट्र
गुदुरू राम चंद्र राव और भाग्य रेड्डी  वर्मा का आंदोलनआंध्र प्रदेश
मुरुगेश पिल्लई का आंदोलनमैसूर
पेरियार का आंदोलनमद्रास

70. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए :

सूची-I परिभाषासूची-II संकल्पना
(A) किसी सांस्कृतिक समूह की अपनी पहचान खोने तथा प्रभावी संस्कृति में आमेलन की प्रक्रिया(I) प्रतिसंस्कृति
(B) सांस्कृतिक विभिन्नता का संज्ञान एवं सम्मान(II) उपसंस्कृति
(C) प्रभावी संस्कृति के प्रतिरूपों का विरोध करने वाली संस्कृति(III) आत्मसातकरण
(D) किसी प्रभावी संस्कृति के भीतर एक लघु संस्कृति जो जीवन का विशिष्ट पथ रखती है(IV) बहुसंस्कृतिवाद

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b) (A)-(III), B-(IV), (C)-(I), D-(11)
Solution:सही सुमेलित है:-
सूची-Iसूची-II
किसी सांस्कृतिक समूह की अपनी पहचान खोने तथा प्रभावी संस्कृति में आमेलन की प्रक्रियाआत्मसातकरण
सांस्कृतिक विभिन्नता का संज्ञान एवं सम्मानबहुसंस्कृतिवाद
प्रभावी संस्कृति के प्रतिरूपों का विरोध करने वाली संस्कृतिप्रतिसंस्कृति
किसी प्रभावी संस्कृति के भीतर एक लघु संस्कृति जो जीवन का विशिष्ट पथ रखती है।उपसंस्कृति