NTA यू. जी. सी. नेट/जेआरएफ परीक्षा,(13-12-23, Shift-II) शिक्षण एवं शोध अभियोग्यता

Total Questions: 50

31. Full form of PAN, a type of air pollutant, is/वायु प्रदुषकों के एक प्रकार, PAN का पूर्ण नाम निम्न में से कौन सा है?

Correct Answer: (d) Peroxy Acetyl Nitrate/पेरोक्सी ऐसिटाइल नाइट्रेट
Solution:

PAN का पूर्ण रूप परॉक्सीएसिटाईल नाइट्रेटस है, जो वाष्पशील कार्बनिक यौगिको (Vocs), नाइट्रोजन ऑक्साइड (NO₂) और सूर्य के प्रकाश के बीच अभिक्रियाओं की एक जटिल श्रृखंला के माध्यम से गठित वायु प्रदूषक का एक प्रकार है। PAN एक अत्यधिक प्रतिक्रियाशील यौगिक है, जो गंभीर स्वास्थ्य और पर्यावरणीय समस्याओं का कारण बन सकता है।

32. Given below are two statements:

Statement (I): Canva is an online tool used to prepare creative content in the form of poster, infographics, presentations etc.
Statement (II): Edpuzzle is an online tool used for creating interactive videos.

In light of the above statements, choose the most appropriate answer from the options given below.

नीचे दो कथन दिए गए हैं-
कथन-1: कैन्वा पोस्टर, सूचना-लेखाचित्रण (इन्फोग्राफिक्स), प्रस्तुतिकरण आदि के रूप में सृजनात्मक विषय-वस्तु तैयार करने में प्रयुक्त ऑनलाइन उपकरण है।
कथन-II: एडपजल, अन्योन्यकारी वीडियो बनाने के लिए प्रयुक्त एक ऑनलाइन उपकरण है।

उपर्युक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए

Correct Answer: (a) Both Statement (I) and Statement (II) are correct./कथन I और II दोनों सत्य हैं
Solution:

कैनवा (Canva) एक ऑनलाइन ग्राफिक डिज़ाइन प्लेटफ़ॉर्म है जो किसी को भी, बिना किसी खास डिज़ाइन स्किल के, पेशेवर दिखने वाले विज़ुअल (जैसे सोशल मीडिया पोस्ट, प्रेजेंटेशन, पोस्टर, इन्फोग्राफिक्स, लोगो और वीडियो) बनाने में मदद करता है। यह ड्रैग-एंड-ड्रॉप इंटरफ़ेस और हज़ारों रेडीमेड टेम्पलेट्स, स्टॉक फोटो और AI टूल्स प्रदान करता है, जिससे डिज़ाइन बनाना आसान और तेज़ हो जाता है, और इसका एक मुफ्त वर्जन भी उपलब्ध है।
Edpuzzle (एडपज़ल) एक ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म है जो शिक्षकों को YouTube और अन्य स्रोतों से वीडियो को इंटरैक्टिव पाठों में बदलने की सुविधा देता है, जिसमें वे प्रश्न (बहुविकल्पीय, सही/गलत, या खुले-छोर वाले), ऑडियो नोट्स और टिप्पणियाँ जोड़ सकते हैं, जिससे छात्र वीडियो देखते समय सीखते हैं और उन्हें तुरंत फीडबैक मिलता है, जिससे सीखना अधिक आकर्षक और व्यक्तिगत बनता है।
अतः कथन । और कथन II दोनों स्पष्ट हैं।

33. The paradoxical relationship between body and mind in a communication environment results in

संचार परिवेश में शरीर और मन के बीच विरोधाभासी संबंध किसमें फलित होता है?

Correct Answer: (d) Humour/परिहास (विनोद)
Solution:

संचार परिवेश में शरीर और मन के बीच विरोधाभासी संबंध परिहास (विनोद) में फलित होता है।
संचार परिवेश में शरीर और मन के बीच विरोधाभासी संबंध अक्सर गैर-मौखिक संचार (non-verbal communication) में असंगति या तनाव, चिंता और आघात (trauma) जैसी मानसिक स्थितियों के शारीरिक अभिव्यक्तियों के रूप में फलित होता है, जिससे व्यक्ति की आंतरिक स्थिति और बाहरी संदेश के बीच अंतर पैदा होता है, जैसे कि 'बॉडी लैंग्वेज' (body language) शब्दों के विपरीत बात कहे, जिससे विश्वास की कमी और गलतफहमी होती है। यह मानसिक-शारीरिक स्वास्थ्य के मुद्दों (जैसे पाचन या प्रतिरक्षा प्रणाली पर तनाव का प्रभाव) और व्यसन (addiction) के विकास में भी प्रकट होता है, जो समग्र उपचार की आवश्यकता पर जोर देता है।

34. Which of the following are essential components of dialogic communication, according to Richard Johannesen?

(A) A facade of pleasant greeting
(B) Possessive warmth for others
(C) Empathic understading
(D) Spirit of mutual equality
(E) Positive respect for others

Choose the correct answer from the options given below:

रिचर्ड जोहानसन के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन  से कथोपकथनात्मक संचार के अत्यावश्यक घटक हैं?
A. सुखद अभिवादन का दिखावा
B. दूसरों के प्रति स्तत्वबोधक आत्मीयता
C. तदनुभूतिक बोध
D. परस्पर समत्व का भाव
E. दूसरों के प्रति सकारात्मक सम्मान

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए

Correct Answer: (c) (C), (D) and (E)/ केवल C, D और E
Solution:

रिजर्ड जोहानसन के अनुसार, निम्नलिखित कथोपकथनात्मक संचार के अत्यावश्यक घटक हैं।-
(i) तदनुभूतिक बोध
(ii) परस्पर समत्व का भाव
(iii) दूसरों के प्रति सकारात्मक सम्मान

35. Given below are two statements:

Statement (I): In Cross- Sectional research, a researcher studies the same population over time.
Statement (II): In retrospective study, a researcher relies on people's memories and recollections of the past.

In light of the above statements, choose the most appropriate answer from the options given below.

नीचे दो कथन दिए गए हैं-
कथन-1ः प्रतिनिध्यात्मक अनुसंधान में, अनुसंधानकर्ता अलग-अलग समय पर उसी जनसंख्या का अध्ययन करता है।
कथन-II: भूतलक्षी अध्ययन में, अनुसंधानकर्ता लोगों की अतीत की स्तृतियों एवं अनुस्मरणों पर निर्भर रहता है।

उपर्युक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए

Correct Answer: (d) Statement (I) is false but Statement (II) is true./कथन । असत्य है, लेकिन कथन II सत्य हैं
Solution:

• प्रतिनिध्यात्मक अनुसंधान में, अनुसंधानकर्ता लम्बे समय तक अध्ययन करने के स्थान पर एक ही समय में विभिन्न आयु के बालकों का अध्ययन एक साथ करता है।
• "भूतलक्षी अध्ययन" (Retrospective Study/Analysis) का मतलब है किसी पिछली घटना, रुझान या डेटा का विश्लेषण करना ताकि वर्तमान और भविष्य के लिए समझ हासिल की जा सके, जैसे किसी कानून के प्रभाव का अध्ययन करना, पुरानी प्रवृत्तियों का विश्लेषण करना, या इतिहास के संदर्भ में वर्तमान स्थिति को समझना, जिसमें विज्ञान, कानून और शोध जैसे विभिन्न क्षेत्रों में "भूतलक्षी प्रभाव" (Retrospective Effect) के संदर्भ में इसका उपयोग होता है, जो किसी कानून को पिछले समय से लागू करने की बात करता है।
अतः स्पष्ट है कि कथन । असत्य है, जबकि कथन II सत्य हैं।

36. Dr. B. R Ambedkar was associated with/डॉ बी. आर. अम्बेडकर निम्नलिखित से संबंद्ध थेः

A. Elphinstone college, Mumbeai/एल्फिन्सटन कॉलेज, मुंबई
B. Khalsa college, Mumbai/खालसा कॉलेज, मुंबई
C. Milind college, Aurangabad/मिलिंद कॉलेज, औरंगाबाद
D. Siddharth college, Mumbai/सिद्धार्थ कॉलेज, मुंबई
E. Fergusson college, Pune/फर्गुसन कॉलेज, पुणे

Choose the correct answer from the options given below:
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिएः

Correct Answer: (b) Only/केवल B, C and/और D
Solution:

डॉ बी. आर. अम्बेडकर का संबंद्ध निम्न कॉलेज से था-
एल्फिन्सटन कॉलेज, मुंबई
खालसा कॉलेज, मुबंई
मिलिंद कॉलेज, मुबंई
सिद्धार्थ कॉलेज, मुबंई

इसके अतरिक्त ये कोलंविया विश्वविद्यालय, लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल सांइस, सिडेनहैम कॉलेज मुंबई, बान विश्वविद्यालय जर्मनी, गर्वनमेंट ला कॉलेज मुम्बई आदि संस्थाओं से भी सबद्ध रहा।

37. Given below are two statements:

Statement (I): Every communication contains elements of both content and relationships.
Statement (II): Eye behaviour provides metacommunicative cues.
In light of the above Statements, choose the most appropriate answer from the options given below;

नीचे दो कथन दिए गए हैं-
कथन-I: प्रत्येक संचार में विषयवस्तु और संबंध दोनों के तत्व विद्यमान रहते हैं।
कथन-II: आंखों के व्यवहार से परासंचारी संकेत मिलते हैं।

उपर्युक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए

Correct Answer: (a) Both Statement (I) and Statements (II) are true./कथन 1 और II दोनों सत्य हैं
Solution:

मानव जीव के लिए संचार आधार भूत और अतिआवश्यक है। संचार विविध परिस्थितियों पर विचार-चिंतन करने, उनका अवलोकन करने, उन्हें समझने, उनका विश्लेषण करने तथा इन सबको विभिन्न संचार माध्यमों से दूसरों तक संप्रेषित करने की प्रक्रिया है। प्रत्येक संचार में विषयवस्तु और संबंध दोनों के तत्व विद्यमान रहते हैं। आँखों का सम्पर्क गैर शाब्दिक संचार का साधन है। आंखों के व्यवहार से परासंचारी संकेत मिलते हैं।
अतः कथन I और II दोनों सत्य हैं।

38. Which of the following fundemental principles of education are highlighted under New National Education Policy (2020)?

(A) Higher education as a fundamental right.
(B) Multi-disciplinarity and holistic education.
(C) Outstanding research as part of higher education.
(D) promotion of multilingualismin teaching and learning.
(E) Setting up of another Knowledge commission.
Choose the correct answer from the options given below:

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के अंतर्गत निम्नलिखित में से शिक्षा के किन मौलिक सिद्धांतों को रेखांकित किया गया है?
A. मौलिक अधिकार के रूप में उच्चतर शिक्षा
B. बहु-विषयिकता और समग्र शिक्षा
C. उच्चतर शिक्षा के भाग के रूप में उत्कृष्ट अनुसंधान
D. शिक्षण और अधिगम में बहुभाषावाद को प्रोत्साहन
E. अन्य ज्ञान आयोग की स्थापना
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिएः

Correct Answer: (b) (B), (C) and (D) only. / केवल B, C और D
Solution:

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के मुख्य बिंदु हैं: 5+3+3+4 की नई स्कूल संरचना, प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा (ECCE) और बुनियादी साक्षरता-संख्यात्मकता (FLN) पर जोर, व्यावसायिक शिक्षा का एकीकरण, बहु-विषयक उच्च शिक्षा, शिक्षा में तकनीक का प्रयोग, मातृभाषा/स्थानीय भाषा में शिक्षा, शिक्षकों का सशक्तिकरण और 2035 तक उच्च शिक्षा में 50% सकल नामांकन अनुपात (GER) का लक्ष्य।

नई राष्टीय शिक्षा नीति, 2020 के अंतर्गत निम्नलिखित मौलिक सिद्धांतो को रखा गया हैः-

• बहु-बिषयिकता और समग्र शिक्षा
• शिक्षा के भाग के रूप में उत्कृष्ट अनुसंधान
• शिक्षण और अधिगम में बहुभाषावाद को प्रोत्साहन करना।

39. Concept of salt gradient is utilized to store the heat energy in which of the following solar energy collecting systems?

निम्न सौर ऊर्जा संग्रहण प्रणालियों से किस प्रणाली में ऊष्मा उर्जा के भंडारण के लिए लवण प्रवणता की संकल्पना का प्रयोग किया जाता है?

Correct Answer: (c) Solar ponds/सौर ताल
Solution:

सौर ताल एक सौर ऊर्जा संग्राहक है, जो आम तौर पर आकार में काफी बड़ा होता है, जो एक तालाब जैसा दिखाई देता है। इस प्रकार का सौर ऊर्जा संग्राहक एक बड़ी लवणीय झील का उपयोग एक प्रकार के सपाट प्लेट संग्राहक के रूप में करता है जो तालाब की गर्म निचली परतों में सूर्य से ऊर्जा को अवशोषित और संग्रहीत करता है। खारा पानी स्वाभाविक रूप से एक ऊर्ध्वाधर लवण प्रवणता बनाता है जिसे हेलोकलाइन भी कहा जाता है।
यह कैसे काम करता है:
• संरचना: सौर तालाब में पानी की अलग-अलग परतें होती हैं; ऊपरी परत में लवणता कम और तापमान कम होता है, जबकि नीचे की परतों में गहराई के साथ लवणता और तापमान दोनों बढ़ते जाते हैं।
• ऊष्मा संचय: सूर्य का प्रकाश पानी की इन परतों से गुजरकर नीचे की गर्म, उच्च लवणता वाली परत में अवशोषित होता है।
• ऊष्मा संरक्षण: लवण प्रवणता (सांद्रता का अंतर) संवहन को रोकती है, जिससे ऊष्मा ऊपर की ओर नहीं जा पाती और नीचे की परत में फँस जाती है।
• ऊर्जा निष्कर्षण: इस संग्रहित ऊष्मा को हीट एक्सचेंजर्स (ताप विनिमायकों) के माध्यम से निकाला जा सकता है और बिजली उत्पादन या हीटिंग के लिए उपयोग किया जा सकता है।

40. Arrange the following denotirral word groups in ascending order:

निम्नलिखित शब्द समूहों को वस्त्वर्थ के आरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिएः
A. Memmal/स्तनपायी
B. Wildcab/वनबिलाव
C. Vidal/विडाल
D. Animal/पशु
E. Vertibrate/कशेरूकी

Select the most appropriate answer from the option given below:
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिएः

Correct Answer: (a) B, C, A, E, D
Solution:

दिये गये शब्द समूहों का सही वस्त्वर्थ के आरोही क्रम हैः-
वनबिलाव
विडाल
स्तनपायी
कशेरूकी
पशु