NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर-2024 राजनीति विज्ञान (Political Science)

Total Questions: 100

41. राम मनोहर लोहिया ने अपनी किस प्रसिद्ध कृति मेंइतिहास का अपना सिद्धांत प्रस्तुत किया था?

Correct Answer: (a) व्हील ऑफ हिस्ट्री
Solution:

• राममनोहर लोहिया ने अपनी कृति 'व्हील ऑफ हिस्ट्री' में इतिहास का अपना सिद्धान्त पेश किया।
• राममनोहर लोहिया एक राजनीतिक चिंतक, अर्थशास्त्री व सफल समाजवादी विचारक थे।
• उन्होंने मार्क्सवाद का खण्डन किया। गांधीवादी विचारों में संशोधन किया।
• सप्त क्रांति की अवधारणा दी।
• शासन का चौखंम्भा सिद्धान्त पेश किया किया।
• विश्व संसद एवं विश्व सरकार की संकल्पना पेश की।

राममनोहर लोहिया की अन्य प्रमुख कृतियाँ हैं-

(1) Aspects of Socailist Policy, (1952)
(2) Marx, Gandhi and Socialism (1968)
(3) Fragments of World Mind (1949)

42. जॉर्जिया मेलोनी इटली की प्रधानमंत्री हैं। मेलोनी किसराजनीतिक दल से संबंधित है?

Correct Answer: (c) ब्रदर्स ऑफ इटली
Solution:

जॉर्जिया मिलोनी इटली की प्रधानमंत्री हैं जो ब्रदर्सऑफ इटली पार्टी की सदस्या हैं।

• ब्रदर्स ऑफ इटली एक राष्ट्रीय रूढ़िवादी और दक्षिणपंथी• लोकलुभावन पार्टी है जो वर्तमान में देश की सत्तारूढ़ पार्टी है।वर्ष 2022 में इतालवी आम चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनने केबाद यह डेमोक्रेटिक पार्टी के साथ 2020 के दशक के दौरानइटली में दो प्रमुख राजनीतिक दलों में से एक के रूप में देखीगयी। पार्टी का नेतृत्व जॉर्जिया मिलोनी कर रही हैं।

43. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए :

सूची-I (पुस्तक)सूची-II (लेखक)
(A) एशियन ड्रामा(I) गुन्नार मिल
(B) दि इंडियन कंस्टीट्युशनः कॉर्नरस्टोन ऑफ ए नेशन(II) नॉर्मन डी पामर
(C) दि स्टेट एंड पॉवर्टी इन इंडियाः दि पॉलिटिक्स ऑफ रिफॉर्म(III) अतुल कोहली
(D) दि इंडियन पॉलिटिक्स सिस्टम(IV) ग्रेनविल ऑस्टिन
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIVII
(b)IIIIIIIV
(c)IIVIIIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (c)
Solution:सही सुमेलित है-
सूची-I (पुस्तक)सूची-II (लेखक)
(A) एशियन ड्रामा(I) गुन्नार मिल
(B) दि इंडियन कंस्टीट्युशनः कॉर्नरस्टोन ऑफ ए नेशन(IV) ग्रेनविल ऑस्टिन
(C) दि स्टेट एंड पॉवर्टी इन इंडियाः दि पॉलिटिक्स ऑफ रिफॉर्म(III) अतुल कोहली
(D) दि इंडियन पॉलिटिक्स सिस्टम(II) नॉर्मन डी पामर

44. पुस्तक 'सेक्सुअल पॉलीटिक्स' किसके द्वारा लिखित है?

Correct Answer: (b) केट मिलेट
Solution:

पुस्तक 'सेक्सुअल पॉलिटिक्स' केट मिलेट द्वारा लिखी गयी है। केट मिलेट ने अपनी इस रचना में पुरुषों एवं महिलाओं के बीच में शक्ति की गतिशीलता की खोज शुरू की जिसे पितृसत्ता पर आधारित माना।

• केट मिलेट कट्टर नारीवादी विचारक थी।
• केट मिलेट की अन्य प्रमुख रचनाएँ हैं।
• Harted of Capitalism
• The Loony-Bin Trip
• The Basement
• Sita
• Flying

45. गैट डब्ल्यूटीओ के महानिदेशकों को उनकी पदावधियों के अनुसार कालक्रम से व्यवस्थित करें।

A. एरिक वायनधाम व्हाइट
B. ओलिविर लोग
C. आर्थर डंकेल
D. पीटर सूथरलैंड
E. गोजी ओकोन्जो

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (a) A, B, C, D, E
Solution:

GATT/WTO के वर्तमान महानिदेशक- डॉ. नगोजी ओकोन्जो इवेला (2021 से) हैं।

• विश्व व्यापार संगठन एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है जो देशों के बीच व्यापार को नियंत्रित और सुविधाजनक बनाता है। विश्व के अधिकांश व्यापारिक देश विश्व व्यापार संगठन में शामिल है। WTO का मुख्यालय जेनेवा स्वीटजरलैण्ड में है। इसकी स्थापना 1 जनवरी, 1995 को हुयी।

WTO के महानिदेशकों का कालानुक्रम इस प्रकार है - 

(1) पीटर सदरलैण्ड (1993-1995)
(2) रेनाटो - रूग्मिएसे (1,995-1999)
(3) माइक मूर - (1999-2002)
(4) सुपाचाई पनिचपकड़ी (2002-05)
(5) पास्कल (2005-09, 2009-13)
(6) राब अजेंदो (2013-17)

46. पुस्तक 'दि सोशियोलॉजी ऑफ रिलीजन' किसने लिखी थी?

Correct Answer: (a) मैक्स वेबर
Solution:

'दि सोशियोलॉजी ऑफ रिलीजन' पुस्तक्त की रचना मैक्स वेबर द्वारा की गयी।

मैक्सबेबर जर्मन समाजशास्त्री, इतिहासकार, न्यायविद व राजनीतिक अर्थशास्त्री थे। मैक्स वेबर ने प्रशासन से संबंधित नौकरशाही का सिद्धान्त, तथा 'अवैयक्तिक प्रबंधन' के महत्वपूर्ण सिद्धान्त दिये हैं। बेबर की अन्य महत्वपूर्ण पुस्तकें हैं।

• The Theory of Social and Economic Organization.
• The City.
• The Vocation Lectures.
• Politics as A Vocation.
• General Economic History.

47. निम्नलिखित में से कौन से डेविड ईस्टन के आगत - निर्गत विश्लेषण के चर नहीं है?

A. विकास
B. संवृद्धि
C. मांग
D. समर्थन
E. प्रतिपुष्टि

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (d) केवल A और B
Solution:

डेविड ईस्टन के आगत निर्गत विश्लेषण के निम्न चर हैं- मांग, समर्थन, प्रतिपुष्टि न कि विकास व समृद्धि डेविड ईस्टन ने अपना सिद्धान्त 1953 में प्रकाशित-

'The Political System - A Inquiry in to the State of Political Science' में प्रस्तुत किया। डेविड ईस्टन ने राजनीतिक व्यवस्था का विश्लेषण 'मूल्यों के अधिकारिक आवंटन' के रूप में किया।

48. पर्यावरणीय घटनाओं को कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें :

A. मिनीमाता मरकरी अभिसमय
B. रियो घोषणा और एजेंडा 21 का प्रकाशन
C. ग्रीनपीस की स्थापना
D. भोपाल रासायनिक संयंत्र आपदा
E. चर्नाबिल परमाणु आपदा

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (c) C, D, E, B, A
Solution:

सही कालानुक्रम है -

C. ग्रीनपीस की स्थापना (1971)
D. भोपाल रासायनिक संयंत्र आपदा (1984)
E. चनबिल परमाणु आपदा (1986)
B. रियो घोषणा और एजेंडा 21 का प्रकाशन (1992)
A. मिनीमाता मरकरी अभिसमय (2013)

Facts - संबंधित तथ्य -

• वर्ष 2013 में जिनेवा में की गयी मानव स्वास्थ्य व पर्यावरण को पारे तथा इसके यौगिकों के प्रतिकूल प्रभावों से बचाने वाली एक संधि है, जिसे मिनीमाता मर्करी अभिसमय के रूप में जानते हैं।
• 26 April, 1986 को यूक्रेन के चनबिल में परमाणु ऊर्जा संयत्र में होने वाली परमाणु दुर्घटना।
• भोपाल गैस त्रासदी वर्ष 1984 में MP में हुयी जिसमें मिथाइल |आइसोसाइनेट गैस के रिसाव से करीब 8000 जाने गई।
• ग्रीनपीस का शाब्दिक अर्थ - हरित शांति यह पर्यावरण चेतनाका विश्वव्यापी आन्दोलन है। इसकी स्थापना कनाडा के वैनकूवर में 1971 में की गयी।
• ब्राजील के रियो-डि जेनेरियो में पर्यावरण व विकास पर संयुक्तराष्ट्र सम्मेलन जिसमें एजेंडा 21 के रूप में सतत विकास की योजना पेश की गयी। वर्ष (1992)

49. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:

सूची-I (सार्क महासचिव)सूची-II (पदावधि)
(A) अबुल अहसान(I) 1 जनवरी 1994 से 31 दिसंबर 1995
(B) यादव कांत सिलवाल(II) 1 जनवरी 1999 से 10 जनवरी 2002
(C) निहाल रोड्रिगो(III) 16 जनवरी 1987 से 15 अक्टूबर 1989
(D) शीलकांत शर्मा(IV) 1 मार्च 2008 से 28 फरवरी 2011
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIIIIV
(c)IIIIVIII
(d)IIIIIIIV
Correct Answer: (d)
Solution:सही सुमेलित है-
सूची-I (सार्क महासचिव)सूची-II (पदावधि)
(A) अबुल अहसान(III) 16 जनवरी 1987 से 15 अक्टूबर 1989
(B) यादव कांत सिलवाल(I) 1 जनवरी 1994 से 31 दिसंबर 1995
(C) निहाल रोड्रिगो(II) 1 जनवरी 1999 से 10 जनवरी 2002
(D) शीलकांत शर्मा(IV) 1 मार्च 2008 से 28 फरवरी 2011

50. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए।

सूची-I (समिति/अधिनियम)सूची-II (परिणाम अनुशंसा)
(A) पेंडलटन अधिनियम(I) यूएस राष्ट्रपति के कार्यालय में प्रबंधकीय क्षमता बढ़ाना
(B) प्रथम हूवर आयोग(II) कार्य परिवेश और उत्पादकता
(C) हॉथोर्न अध्ययन(III) अमेरिकी चुनाव में रूसी हस्तक्षेप
(D) यू.एस. सीनेट इंटेलीजेंस कमेटी रिपार्ट ऑन 2016 प्रेसीडेंसियल इलेक्शन(IV) यूएस सिविल सेवा आयोग
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IVIIIIII
(b)IIIIIIIV
(c)IIIIVIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (a)
Solution:सही सुमेलित है-
सूची-I (समिति/अधिनियम)सूची-II (परिणाम अनुशंसा)
(A) पेंडलटन अधिनियम(IV) यूएस सिविल सेवा आयोग
(B) प्रथम हूवर आयोग(I) यूएस राष्ट्रपति के कार्यालय में प्रबंधकीय क्षमता बढ़ाना
(C) हॉथोर्न अध्ययन(II) कार्य परिवेश और उत्पादकता
(D) यू.एस. सीनेट इंटेलीजेंस कमेटी रिपार्ट ऑन 2016 प्रेसीडेंसियल इलेक्शन(III) अमेरिकी चुनाव में रूसी हस्तक्षेप