NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर-2024 राजनीति विज्ञान (Political Science)

Total Questions: 100

51. निम्नलिखित में से कौनसा ई.वी. रामास्वामी नायकर द्वारा शुरू किये गए "आत्मसम्मान आंदोलन" का भाग नहीं था?

Correct Answer: (c) राष्ट्रीय आंदोलन के समर्थन हेतु कांग्रेस के साथ मिलना
Solution:

ब्राह्मणवादी आधिपत्य को तोड़ने के लिए रामास्वामी नायकर ने 1925 में एक आन्दोलन की शुरुआत कि जिसे आत्म सम्मान आन्दोलन के नाम से जाना जाता है इसके प्रमुख भाग निम्न हैं।

1. नामों से जाति सम्बंधी विवरण हटाना।
2. हिन्दू मिथकशास्त्र के चरित्रों की नवीन व्याख्या।
3. ब्राह्मण पुजारियों के बिना आत्म सम्मान विवाह पूर्ण करना।

52. किस अधिनियम में उपबंध है कि राज्य सभा की पदावधि छह वर्ष होगी?

Correct Answer: (a) लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम (1951)
Solution:

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 एक महत्वपूर्ण कानून है जो भारत के चुनावी परिदृश्य को आकार देता है ये अधिनियम लोकसभा और राज्यों कि विधानसभाओं में सीटों के आवंटन, मतदाताओं की योग्यता और मतदाता सूची की तैयारी के लिए अधिनियमित किया गया था, साथ ही इस अधिनियम में यह उपबंध किया गया था कि राज्यसभा की पदावधि छः वर्ष होगी।

53. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए।

सूची-I (तकनीकी विकास)सूची-II (वर्ष)
(A) गूगल की शुरूआत(I) 1998
(B) फेसबुक की शुरूआत(II) 2004
(C) माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना(III) 1975
(D) एप्पल कम्प्यूटर्स की स्थापना(IV) 1976
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIVIII
(b)IIIIIIIV
(c)IIIIVIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (a)
Solution:सही सुमेलित है-
सूची-I (तकनीकी विकास)सूची-II (वर्ष)
(A) गूगल की शुरूआत(I) 1998
(B) फेसबुक की शुरूआत(II) 2004
(C) माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना(III) 1975
(D) एप्पल कम्प्यूटर्स की स्थापना(IV) 1976

54. किस वर्ष भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा सृजनात्मक कार्यक्रम शुरू किया गया था?

Correct Answer: (a) 1922
Solution:

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर 1885 को मुंबई (तत्कालीन बॉम्बे) के गोकुलदास तेजपाल संस्कृत महाविद्यालय में 72 प्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुई थी। सन् 1922 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा सृजनात्मक कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

55. पुस्तक "वन-डाइमेंशनल मैन" किसने लिखी थी?

Correct Answer: (d) हर्बर्ट मारक्यूज
Solution:

हर्बर्ट मारक्यूज एक जर्मन अमेरिकी दार्शनिक, सामाजिक आलोचक और राजनीतिक सिद्धान्तकार थे जो फ्रैंकफर्ट स्कूल ऑफ क्रिटिकल थ्योरी से जुड़े थे।

इनकी प्रमुख पुस्तकें -

(i) वन डाइमेंशनल मैन (1964)
(ii) एरोस एण्ड सिविलाइजेशन (1955)
(iii) रीजन एण्ड रिवोल्यूशन (1941)

56. किस वर्ष बीजिंग में 19वीं चीनी साम्यवादी पार्टी (सीसीपी) कांग्रेस आयोजित हुई थी?

Correct Answer: (b) 2017
Solution:

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 19वीं राष्ट्रीय कांग्रेस (जिसे आमतौर पर शिजीउ दा के नाम से जाना जाता है) 18 से 24 अक्टूबर 2017 के बीच बीजिंग के ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में आयोजित की गई थी।

57. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए।

सूची-I (युद्ध और संकट)सूची-II (वर्ष)
(A) कोसोवो युद्ध(I) 2011
(B) लीबिया सिविल युद्ध(II) 2001
(C) अमेरिकी नेतृत्व में अफगानिस्तान पर आक्रमण(III) 1996
(D) तालिबान I द्वारा अफगानिस्तान में नियंत्रण(IV) 1999
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIIIIV
(c)IIIIVIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (d)
Solution:सही सुमेलित है-
सूची-I (युद्ध और संकट)सूची-II (वर्ष)
(A) कोसोवो युद्ध(IV) 1999
(B) लीबिया सिविल युद्ध(I) 2011
(C) अमेरिकी नेतृत्व में अफगानिस्तान पर आक्रमण(II) 2001
(D) तालिबान I द्वारा अफगानिस्तान में नियंत्रण(III) 1996

58. निम्नलिखित में से कौनसा विचारक अंतर्राष्ट्रीय संबंधोंकी यथार्थवादी शाखा से संबंधित नहीं है?

A. स्टीफन वाल्ट
B. जॉन महैमर
C. केनेथ वाल्टज
D. वुड विल्सन
E. इम्मेनुएल कांट

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (d) केवल D और E
Solution:

यथार्थवाद राज्य केन्द्रित विचारधारा है तथा इस विचारधारा में राष्ट्रीय हित को सर्वाधिक महत्व दिया जाता है, यथार्थवाद के अनुसार राज्य कि सुरक्षा उनका स्वयं का दायित्व है।यथार्थवाद में शक्ति, शक्ति संतुलन, राष्ट्रीयहित एवं राष्ट्रीय सुरक्षाजैसी संकल्पनाएँ महत्वपूर्ण है।

प्रमुख यथार्थवादी विचारक निम्न हैं- कौटिल्य, थ्यूसीडाइस, मैकियावेली, हॉब्स, रूसो, मार्गेथाऊ, केनेथवाल्ट्ज, स्टीफन वाल्ट, जॉन मर्शहैमर ।

59. मुस्लिम समुदाय को पृथक् निर्वाचक मंडल किसकेद्वारा प्रदान किया गया था?

Correct Answer: (c) भारतीय परिषद् अधिनियम - 1909
Solution:

वर्ष 1909 में भारत परिषद् अधिनियम, जिसे मार्ले- मिंटो सुधार भी कहा जाता है लाया गया इस अधिनियम द्वारा चुनाव प्रणाली के सिद्धान्त को भारत में पहली बार मान्यता मिली। इस अधिनियम के द्वारा मुस्लिम समुदाय को पृथक निर्वाचन व्यवस्था प्रदान की गयी। अधिनियमित सुधारों के सम्बन्ध में महात्मा गाँधी ने कहा था, "मार्ले-मिंटो सुधारो ने हमारा सर्वनाश कर दिया।"

60. निम्नलिखित को कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें:

A. चार्ल्स 1 को अधिकार याचिका स्वीकार करने पर मजबूर किया जाना
B. अर्जेंटीना से फाकलैंड युद्ध किया जाना
C. सम्राट जॉन । को मैग्नाकाट पर हस्ताक्षर करने पर मजबूर किया जाना
D. ब्रिटेन में अधिकार पत्र
E. संघ अधिनियम ने इंग्लैंड और स्कॉटलैंड राज्यों को एकीकृत किया

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (d) C, A, D, E, B
Solution:

दी गयी घटनाओं का व्यवस्थित कालक्रम निम्न हैं-

(C) सम्राट जॉन 1 को मैग्नाकार्टा पर हस्ताक्षर करने पर मजबूर किया जाना।
(A) चार्ल्स 1 को अधिकार याचिका स्वीकार करने पर मजबूर किया जाना।
(D) ब्रिटेन में अधिकार पत्र
(E) संघ अधिनियम ने इंग्लैण्ड और स्कॉटलैण्ड राज्यों को एकीकृत किया।
(B) अर्जेंटीना से फाकलैंड युद्ध किया जाना।